एक्सप्लोरर

उज्ज्वला से आया बड़ा बदलाव, भारत बना दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा LPG उपभोक्ता

जनसंख्या में तेज बढ़ोतरी और गांवों व ग्रामीण क्षेत्रों में एलपीजी पहुंच बढ़ने से एलपीजी उपभोग में औसतन 8.4 फीसदी वृद्धि हुई है. इससे 2.25 करोड़ टन के साथ भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा एलपीजी उपभोक्ता बन गया है.

नई दिल्लीः हर परिवार को स्वच्छ रसोई गैस ईंधन उपलब्ध कराने की पहल से भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा एलपीजी उपभोक्ता बन गया है. पेट्रोलियम सचिव एम एम कुट्टी ने आज कहा कि देश में एलपीजी की मांग 2025 तक 34 फीसदी बढ़ने का अनुमान है.

एशिया एलपीजी सम्मेलन को संबोधित करते हुए कुट्टी ने कहा कि एलपीजी उपभोक्ताओं की संख्या में सालाना आधार पर 15 फीसदी की बढ़त हुई है. साल 2014-15 में एलपीजी ग्राहकों की संख्या 14.8 करोड़ थी जो 2017-18 में बढ़कर 22.4 करोड़ हो गई.

उन्होंने कहा कि जनसंख्या में तेज बढ़ोतरी और गांवों व ग्रामीण क्षेत्रों में एलपीजी पहुंच बढ़ने से एलपीजी उपभोग में औसतन 8.4 फीसदी वृद्धि हुई है. इससे 2.25 करोड़ टन के साथ भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा एलपीजी उपभोक्ता बन गया है. पेट्रोलियम मंत्रालय के मुताबिक 2025 तक एलपीजी उपभोग बढ़कर 3.03 करोड़ टन पर पहुंच जाएगा. 2040 तक यह आंकड़ा 4.06 करोड़ टन होगा.

सरकार के उठाए गए कदम कुट्टी ने कहा कि सरकार ने देशभर में एलपीजी की खपत बढ़ाने को प्रोत्साहन देने के लिए कई कदम उठाए हैं. खासतौर से ग्रामीण परिवारों में एलपीजी उपभोग को प्रोत्साहन दिया जा रहा है. ग्रामीण परिवार परंपरागत ईंधन पर निर्भर रहते हैं जो उनकी सेहत को तो नुकसान पहुंचाता ही है साथ ही इससे प्रदूषण भी बढ़ता है. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) के तहत 6.31 करोड़ कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं. यह योजना एक मई, 2016 को शुरू हुई थी.

सम्मेलन को संबोधित करते हुए पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि उज्ज्वला योजना मई, 2016 में शुरू हुई थी. इसके तहत तीन साल में पांच करोड़ गरीब महिलाओं को एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है. इसके तहत अब तक छह करोड़ गरीब महिलाओं को एलपीजी कनेक्शन दिया जा चुका है और अब 2020 तक आठ करोड़ कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया है.

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि देश में एलपीजी की पहुंच 90 फीसदी पर पहुंच गई है. यह संख्या 2014 में 55 फीसदी थी. उन्होंने कहा कि हमें आठ करोड़ के अपने लक्ष्य को हासिल कर लेने की उम्मीद है.

जनवरी महीने में जीएसटी कलेक्शन 1.02 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

मोदी सरकार के अंतरिम बजट पर क्या है देशभर के लोगों की प्रतिक्रिया, जानें यहां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
PM Modi Indonesia Visit: तिरंगा लेकर बच्चों ने किया पीएम मोदी का स्वागत, जानें इंडोनेशिया दौरे से क्या होगा फायदा?
तिरंगा लेकर बच्चों ने किया पीएम मोदी का स्वागत, जानें इंडोनेशिया दौरे से क्या होगा फायदा?
Tamil Nadu Politics: AIADMK को लगा तगड़ा झटका, के पलानीस्वामी के भाई KBS ने छोड़ी पार्टी, कहा- '30 सालों तक...'
AIADMK को लगा तगड़ा झटका, के पलानीस्वामी के भाई KBS ने छोड़ी पार्टी, कहा- '30 सालों तक...'
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पूरे परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, उड़े चीथड़े
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पूरे परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, उड़े चीथड़े
'मेरा पति है, 50 अफेयर करे मेरी प्रॉब्लम...तुझे क्या' शिल्पा शिंदे पर भड़कीं सुनीता आहूजा
'मेरा पति है, 50 अफेयर करे मेरी प्रॉब्लम...तुझे क्या' शिल्पा शिंदे पर भड़कीं सुनीता आहूजा
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
Maharashtra Rain Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Difference Between Mumbai And Delhi: विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?
Embed widget