एक्सप्लोरर

Teachers Hunger Strike: भूख हड़ताल पर बैठे IIT-NIT से पढ़े शिक्षक, इस वजह से बेरोजगार हो सकते हैं 1200 असिस्टेंट प्रोफेसर्स

Teachers Hunger Strike: शिक्षकों के अनुसार वे शिक्षा मंत्री से मिलकर भी आए थे. जिसके बाद उन्हें जल्द और सकारात्मक निर्णय लिए जाने के संबंध में आश्वस्त किया गया था लेकिन कोई निर्णय नहीं किया गया है.

Teachers Hunger Strike: IIT-NIT से पढ़े शिक्षक, जिन्हें पिछड़े कॉलेजों को संवारने का काम दिया था, पर अपने कार्यकाल और कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने से बेरोजगारी का खतरा और गहरा हो गया है. इन सभी शिक्षकों का कॉन्ट्रैक्ट 30 सितंबर को खत्म हो रहा है. जिसके चलते शिक्षकों ने आज भूख हड़ताल की घोषणा की है. दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे करीब 250 शिक्षकों में से 10 शिक्षक आज सुबह 9 बजे से तब तक के लिए भूख हड़ताल पर बैठे हैं जब तक कि उनको लेकर कोई निर्णय नहीं आ जाता.

ये सभी शिक्षक करीब 25 अगस्त से मंडी हाउस, शास्त्री भवन की सड़कों पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं. शिक्षकों के अनुसार वे शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मिलकर भी आए थे. जिसके बाद उन्हें जल्द और सकारात्मक निर्णय लिए जाने के संबंध में आश्वस्त किया गया था लेकिन कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के इतने करीब पहुंचने के बाद भी कोई निर्णय नहीं किया गया है. दरअसल केंद्रीय सरकार द्वारा TEQIP (Technical Education Quality Improvement Programme of Government of India) प्रोग्राम की शुरुआत अप्रैल 2017 में की गई. जिसके अंतर्गत IIT और NIT से पढ़े 1200 अध्यापकों को तीन साल के कॉन्ट्रैक्ट पर उन जगहों पर अच्छी शिक्षा देने के लिए रखा गया, जहां तक उच्चतम स्तर की शिक्षा पहुंच नही पाती है.

तीन साल पूरे होने पर कॉन्ट्रैक्ट को दो बार सरकार के जरिए बढ़ाया भी गया लेकिन सरकार के जरिए नौकरी पक्की करने का अपना रुख साफ नहीं किया. शिक्षकों का कहना है कि कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर करते वक्त उन्हे 'रिटेंशन' की बात कुछ मापदंडों के मद्देनजर देने की बात की गई थी. जैसे- इंक्रीमेंट अच्छा होने पर छात्रों की परफॉर्मेंस बेहतर होने पर इत्यादि. इन शिक्षकों को देश के 12 स्पेशल कैटेगरी राज्यों (SCS) में नियुक्त किया गया था. नियुक्ति के लिए एमटेक या पीएचडी में से एक डिग्री आईआईटी, एनआईटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थान की होना जरूरी था. वहीं मेरिट लिस्ट गेट में हासिल किए अंक और इंटरव्यू के आधार पर चयन किया गया.

इन सभी शिक्षकों का दावा है कि उन्होंने छात्रों को जी जान से पढ़ाया लेकिन अब कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने का डर सता रहा है. बेरोजगारी के डर से जूझ रहे ये शिक्षक कोई समाधान तलाश रहे हैं और पिछले करीब डेढ़ महीने से दिल्ली की बाराखंभा रोड, शास्त्री भवन पर बैठकर शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे हैं. हालांकि इस प्रदर्शन के दौरान कई अध्यापक अपने छात्रों को ऑनलाइन क्लासेज, डाउट क्लासेज भी देते देखे जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें:
Crime News: जालौन पुलिस ने सुलझाया 65 वर्षीय वृद्ध शिक्षक की हत्या का मामला, पत्नी निकली रिश्तों की कातिल
UP News: जालौन में अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर शिक्षक की बेरहमी से की हत्या, इलाके में सनसनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Abhijeet Dipke: सरकार से बातचीत के बीच अभिजीत दीपके ने तोड़ा अनशन, ढाई दिन में खत्म की भूख हड़ताल
सरकार से बातचीत के बीच अभिजीत दीपके ने तोड़ा अनशन, ढाई दिन में खत्म की भूख हड़ताल
क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री
क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री
सरकार ने बातचीत के लिए बुलाया तो कॉकरोच जनता पार्टी ने कसा तंज, कहा- 'मामला शिक्षा मंत्री का और...'
सरकार ने बातचीत के लिए बुलाया तो कॉकरोच जनता पार्टी ने कसा तंज, कहा- 'मामला शिक्षा मंत्री का और...'
CJP Protest LIVE: संसद भवन के सामने प्रदर्शनकारियों पर दागे गए आंसू गैस के गोले, CJP बोली- 'दमन के बजाय...'
LIVE: संसद भवन के सामने प्रदर्शनकारियों पर दागे गए आंसू गैस के गोले, CJP बोली- 'दमन के बजाय...'

वीडियोज

Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने पहली बार साझा किया अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज
'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह
Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
क्या है Ferran Torres का भारत से कनेक्शन? जिसके गोल से स्पेन ने जीता वर्ल्ड कप खिताब; जानिए
क्या है Ferran Torres का भारत से कनेक्शन? जिसके गोल से स्पेन ने जीता वर्ल्ड कप खिताब; जानिए
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
Explained: जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
NEET UG Result 2026 Controversy: सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
Embed widget