एक्सप्लोरर

Bomb Threat: विमानों को बम धमकी मिलने के मामलों की जांच हुई तेज, पुलिस ने इनसे लगाई मदद की गुहार

Bomb Threat Case: लगातार पिछले कुछ दिनों से नेशनल और इंटरनेशनल फ्लाइट्स को बम की धमकी मिल रही है. इस बीच दिल्ली पुलिस ने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जानकारी इकट्ठी करने की मांग की है.

Flight Bomb Threat Case: दिल्ली पुलिस ने इस हफ्ते कई नेशनल और इंटरनेशनल फ्लाइट्स को मिल रही फेक बम धमकियों के मामले में ट्विटर सहित सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जानकारी इकट्ठी करने की मांग की है. शनिवार (19 अक्टूबर) को दिल्ली से बेंगलुरु जा रही अकासा एयर की एक फ्लाइट को बम की धमकी मिली थी. इसके बाद दिल्ली पुलिस ने लगातार मिल रही बम की धमकियों के मामलों की जांच तेज कर दी.

इस महीने इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ऐसी कई घटनाओं की रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने अन्य मामलों की भी जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि इन मामलों की गंभीरता से जांच करने के लिए दिल्लील पुलिस की ओर से एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें दिल्ली पुलिस के साइबर सेल और इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशन्स (IFSO) की टीमों को भी शामिल किया गया है.

फ्लाइट्स को लगातार मिल रही है फेक बम की धमकी 
इस हफ्ते में करीब 70 से ज्यादा नेशनल और इंटरनेशनल फ्लाइट्स में बम होने की धमकी मिली है, जिनमें से ज्यादातर फेक निकली. इसके बाद नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) ने एयरलाइनों के सीईओ (CEO) और प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक आयोजित करने का फैसला लिया है ताकि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान निकाला जा सके. 

पुलिस ने धमकी भरे पोस्ट को डिलीट करने का किया अनुरोध 
दिल्ली पुलिस को शक है कि अपराधी ने वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) या डार्क वेब ब्राउजर का इस्तेमाल करके कई अकाउंट बनाए और इसके बाद धमकी भरे संदेश पोस्ट किए. ऐसे में पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से इन अकाउंट्स को ब्लॉक करने और धमकी भरे सभी पोस्ट को डिलीट करने का अनुरोध किया है. साथ ही इन अकाउंट्स के आईपी एड्रेस का पता लगाने के लिए भी कहा है. 

शनिवार को 30 से ज्यादा फ्लाइट्स को मिली बम की धमकी 
शनिवार को (19 अक्टूबर) स्थिति तब और गंभीर हो गई जब इंडियन एयरलाइन्स की 30 से ज्यादा फ्लाइट्स को बम की धमकी मिली, जिससे सुरक्षा एजेंसियों में सतर्कता बढ़ गई और यात्रियों और एयरपोर्ट के अन्य स्टाफ भारी असुविधा का सामना करना पड़ा. प्रभावित एयरलाइनों में एयर इंडिया, विस्तारा, इंडिगो, अकासा एयर, स्पाइसजेट, स्टार एयर और एलायंस एयर शामिल थीं. क्योंकि संबंधित विमानों को अलग-थलग स्थानों पर ले जाया गया और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करना पड़ा. नागरिक उड्डयन मंत्रालय फर्जी बम धमकियों की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त नियम बनाने की योजना बना रही है. इस नियम के तहत अपराधियों को नो-फ्लाई लिस्ट में शामिल किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें: बहराइच के बाद अब मुजफ्फरनगर में तनाव, धार्मिक टिप्पणी के खिलाफ देर रात सड़क पर उतरे सैकड़ों लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
Xप्लेन: जस्टिस वर्मा का जाना तय! इम्पीचमेंट या इस्तीफा होगा मंजूर? समझें वकीलों की जुबानी
जस्टिस वर्मा का जाना तय! इम्पीचमेंट या इस्तीफा होगा मंजूर? समझें वकीलों की जुबानी
'मैं RSS की भी रक्षा करूंगा, जब...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मैं RSS की भी रक्षा करूंगा, जब अभिव्यक्ति पर हमला होगा', राहुल गांधी का बड़ा बयान
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
Embed widget