एक्सप्लोरर

मुजफ्फरनगर तनाव के बीच 700 लोगों पर FIR, धार्मिक टिप्पणी के खिलाफ सड़क पर उतरे थे लोग

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट के विरोध में शनिवार देर रात एक समुदाय के सैकड़ों लोगों ने सड़क पर इकट्ठा होकर प्रदर्शन किया.

UP News: उत्तर प्रदेश के बहराइच हिंसा की आग अभी शांत नहीं हुई थी कि मुजफ्फरनगर में शनिवार की रात तनावपूर्ण माहौल देखने को मिला. यहां पर एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर बवाल मच गया है, एक समुदाय के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई धार्मिक टिप्पणी को लेकर देर रात एक समुदाय के लोग सड़क पर उतर आए. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गुस्साए लोगों को समझाया और विरोध बढ़ने पर पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया.

वहीं इस मामले को लेकर पुलिस पुलिस ने 700 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. सड़क पर जाम लगाने और हंगामा करने वालों पर केस दर्ज हुआ है. आपत्तिजनक पोस्ट के विरोध में सड़कों पर जुटी थी हजारों की बेकाबू भीड़.

वहीं इस पूरे मामले को लेकर मुजफ्फरनगर पुलिस ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि थानाक्षेत्र बुढाना में एक युवक द्वारा दूसरे समुदाय के विरुद्ध सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने की घटना के संबंध में उच्चाधिकारीगण द्वारा लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए धरना प्रदर्शन को समाप्त करा दिया गया है. वर्तमान में यातायात सुचारू रूप से चल रहा है और एक समुदाय के विरुद्ध आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले अभियुक्त को थाना बुढाना पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है.

वहीं इस पूरे मामले पर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आदित्य बंसल ने बताया कि देर रात थाना बुढाना पर एक सूचना प्राप्त हुई कि कस्बा बुढ़ाना के रहने वाले एक व्यक्ति ने फेसबुक पोस्ट पर कुछ एक आपत्तिजनक कमेंट कर दिया है. जिस कमेंट से एक समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं, यह सूचना मिलते ही थाना बुढाना पुलिस द्वारा उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ जारी ही थी कि इतने में अफवाह फैल गई कि पुलिस ने उस व्यक्ति को छोड़ दिया है. इस अफवाह पर कई लोग इकट्ठे हो गए थे लेकिन फिर उन्हें समझा दिया गया है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. इसके बाद भीड़ यहां से चली गई, कानून व्यवस्था को किसी भी तरह से आहत नहीं होने दिया जाएगा. 

मुरादाबाद में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 45 लाख की अफीम के साथ अंतरराज्यीय महिला तस्कर गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी सरकार का नया कीर्तिमान, 43 हजार से ज्यादा EV खरीदारों को मिली 210 करोड़ की सब्सिडी
यूपी सरकार का नया कीर्तिमान, 43 हजार से ज्यादा EV खरीदारों को मिली 210 करोड़ की सब्सिडी
हंडिया कांड का जिक्र कर मंत्री असीम अरुण ने अखिलेश यादव को घेरा, बोले- दलितों पर अत्याचार कब तक?
हंडिया कांड का जिक्र कर मंत्री असीम अरुण ने अखिलेश यादव को घेरा, बोले- दलितों पर अत्याचार कब तक?
Ghaziabad News: अवैध लिंग जांच करने वाले 4 लोग गिरफ्तार, चलती कार में 10 हजार में बताते थे बेटा है या बेटी
गाजियाबाद: अवैध लिंग जांच करने वाले 4 लोग गिरफ्तार, चलती कार में 10 हजार में बताते थे बेटा है या बेटी
'दर्शन करने नहीं जाएंगे...', BJP अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन के पहले UP दौरे पर अखिलेश यादव का तंज
'दर्शन करने नहीं जाएंगे...', BJP अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन के पहले UP दौरे पर अखिलेश यादव का तंज

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
महज 27 गेंदों में जड़े 12 चौके-छक्के, इन बल्लेबाज ने विस्फोटक पारी से ला दिया तूफान, टेक्सस सुपर किंग्स की करारी हार
महज 27 गेंदों में जड़े 12 चौके-छक्के, इन बल्लेबाज ने विस्फोटक पारी से ला दिया तूफान, टेक्सस सुपर किंग्स की करारी हार
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
Embed widget