एक्सप्लोरर

Gujarat Election 2022: गुजरात में BJP के दिग्गज नेता और 4 बार के विधायक जय नारायण व्यास बेटे के साथ कांग्रेस में शामिल

Gujarat Election 2022: जय नारायण व्यास ने बीजेपी से इस्तीफा देते हुए कहा था कि कांग्रेस या आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल होने के लिए उनके विकल्प खुले हैं.

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और 4 बार के विधायक जय नारायण व्यास अपने बेटे समीर व्यास (Sameer Vyas) के साथ सोमवार (28 नवंबर) को कांग्रेस (Congress) पार्टी में शामिल हो गए. उन्होंने इस महीने की शुरुआत में बीजेपी छोड़ दी थी. जय नारायण व्यास लंब समय से बीजेपी से जुड़े रहे थे. 

2017 के  विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने उनका टिकट काट दिया था. उन्हें इस बात की उम्मीद थी कि इस बार के चुनाव में पार्टी उन्हें टिकट जरूर देगी, लेकिन इस बार भी उन्हें पार्टी की ओर से टिकट नहीं दिया गया. इससे नाराज नय नारायण व्यास ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया. जय नारायण व्यास ने बीजेपी से इस्तीफा देते हुए कहा था कि कांग्रेस या आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल होने के लिए उनके विकल्प खुले हैं. व्यास और उनके बेटे समीर को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने पार्टी की सदस्यता दिलाई. इस दौरान कांग्रेस के गुजरात प्रभारी अशोक गहलोत और केंद्रीय पर्यवेक्षक आलोक शर्मा भी मौजूद रहे.

मल्लिकार्जुन खरगे ने बीजेपी पर बोला हमला

जयनारायण व्यास ने अहमदाबाद में कांग्रेस दफ्तर में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राजस्थान के मुख्यमंत्री एवं गुजरात के प्रभारी अशोक गहलोत की मौजूदगी में कांग्रेस का हाथ थामा. इस दौरान खरगे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इतने सालों में गुजरात में बदलाव लाने की बजाय बीजेपी ने केवल मुख्यमंत्री बदलने का काम किया है. बीजेपी ने छह साल में तीन सीएम बदल दिए. इसका मतलब साफ है कि बीजेपी ने गुजरात में कोई काम नहीं किया है. 

कौन हैं जयनाराण व्यास?

जय नारायण व्यास काफी लंबे समय से बीजेपी से जुड़े रहे हैं. जिस समय केशुभाई पटेल और नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे, उस समय जय नारायण व्यास दोनों सरकारों में मंत्री रहे थे. वह गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री के पद पर भी रह चुके हैं. 2017 में उनका टिकट कटने से पहले वह 4 बार लगातार सिद्धपुर से विधायक रहे. कहा जाता है कि विजय रुपाणी के मुख्यमंत्री बनने के बाद से उन्हें साइडलाइन कर दिया गया था. 

दो चरणों में होगी वोटिंग

गुजरात में इस बार दो चरणों में वोटिंग होगी. गुजरात में पहले चरण की वोटिंग 1 दिसंबर को होगी, जबकि दूसरे चरण की वोटिंग 5 दिसंबर को होगी. वहीं, दोनों चरणों की मतगणना हिमाचल प्रदेश के साथ 8 दिसंबर को होगी. 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में आमतौर पर मुख्य लड़ाई भाजपा और कांग्रेस के बीच ही रही है. इस बार आम आदमी पार्टी ने भी पूरी ताकत झोंक दी है. बहुमत के लिए 92 सीटों की जरूरत होती है. 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 99, कांग्रेस को 77 सीटें मिलीं थी. छह सीटें निर्दलीय और अन्य के खाते में गई थीं

इसे भी पढ़ेंः-

Maldives: मालदीव ने चीन-हिंद महासागर फोरम में शामिल होने से किया इनकार, चीन ने किया था ये दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के गोवा मीटिंग में गाया गया आधूरा वंदे मातरम, फिर विवाद?
कांग्रेस के गोवा मीटिंग में गाया गया आधूरा वंदे मातरम, फिर विवाद?
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
'दीपके स्टूडेंट कैसे...', रिजिजू ने CJP प्रोटेस्ट को लेकर क्या कहा
'दीपके स्टूडेंट कैसे...', रिजिजू ने CJP प्रोटेस्ट को लेकर क्या कहा
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget