एक्सप्लोरर

Haryana and J&K Election Results 2024: 'अकेले मोदी सब पर भारी' चुनाव के नतीजों पर बोले गिरिराज सिंह

Haryana Assembly Election Results 2024: हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 के रुझानों से गदगद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि एक प्रधानमंत्री मोदी सब पर भारी है.

Haryana Election Result: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजों में तय हो चुका है कि बीजेपी हैट्रिक लगाने जा रही है. भगवा पार्टी 90 में से 49 सीटों पर आगे चल रही है. तो वहीं, कांग्रेस अब 36 सीटों पर सिमटती दिख रही है. इस बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बीजेपी को चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने पर बधाई दी है.

साथ ही रुझानों पर कहा कि एक प्रधानमंत्री मोदी सब पर भारी है. हरियाणा की जनता ने पीएम मोदी पर भरोसा जताया है. राहुल गांधी के जुमलों पर भरोसा नहीं किया. गिरिराज सिंह ने कहा कि हरियाणा में कहीं भी जुमले नहीं चले, हरियाणा की जनता ने फिर से उन्हें आईना दिखा दिया.

'भाजपा के सामने राहुल गांधी कहीं नहीं'

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के रुझानों पर कहा कि हमने जम्मू-कश्मीर में भी कांग्रेस पार्टी को हराया है. जम्मू-कश्मीर में भाजपा के सामने राहुल गांधी कहीं नहीं हैं.वे फारूक अब्दुल्ला के साथ चले गए जो पाकिस्तान और 370 वापस लाने की बात करते हैं, लेकिन फिर भी वे भाजपा के सामने कहीं नहीं हैं. जम्मू-कश्मीर और हरियाणा दोनों जगहों की जनता का बहुत-बहुत धन्यवाद.

कांग्रेस की उम्मीदों पर फिरा पानी

बता दें कि हरियाणा में 5 अक्टूबर को एक चरण में हुए चुनाव में 90 सीटों में 464 निर्दलीय और 101 महिलाओं सहित 1,031 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था. राज्य में 67.9 प्रतिशत मतदान हुआ. वहीं,एग्जिट पोल के आने के बाद कांग्रेस को हरियाणा में 10 साल बाद सरकार बनाने का भरोसा था. हालांकि, रुझानों के आने के बाद नतीजे बिल्कुल उलट हैं. जिससे कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. 2024 लोकसभा चुनाव के बाद हरियाणा में विधानसभा चुनाव बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला था.

हारने के बाद तो EVM को दोष देती कांग्रेस 

एग्जिट पोल में कांग्रेस की बड़ी जीत के दावे के बावजूद हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भरोसा जताया कि 8 अक्टूबर को रिजल्ट आने पर भाजपा पूर्ण बहुमत हासिल करेगी और हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाएगी. उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि अगर कांग्रेस हारती है, तो वे EVM को दोष देंगे. 

ये भी पढ़ें: Haryana Results: 'सीटें आई ही नहीं तो...', नतीजों के बाद कांग्रेस दफ्तर से लौटते ढोल वालों का VIDEO वायरल, लोग लेने लगे चुटकी!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Session 2026 Day 8 Live: पेपर लीक पर संसद में संग्राम, आज बहस होगी या बवाल?
LIVE: पेपर लीक पर संसद में संग्राम, आज बहस होगी या बवाल?
असम बाढ़: केंद्र से विशेष राहत पैकेज की डिमांड, दौरा करें पीएम मोदी-अमित शाह
असम बाढ़: केंद्र से विशेष राहत पैकेज की डिमांड, दौरा करें पीएम मोदी-अमित शाह
Parliament Monsoon Session LIVE: मानसून सत्र को लेकर विपक्ष के फ्लोर लीडर्स की मीटिंग, केंद्र को घेरने की तैयारी
LIVE: मानसून सत्र को लेकर विपक्ष के फ्लोर लीडर्स की मीटिंग, केंद्र को घेरने की तैयारी
'राहुल गांधी को शादी के लिए मनाओ', जब प्रियंका ने इरफान से कही ये बात
'राहुल गांधी को शादी के लिए मनाओ', जब प्रियंका ने इरफान से कही ये बात

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
JPSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन, 6 अगस्त को विधानसभा का घेराव
JPSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन, 6 अगस्त को विधानसभा का घेराव
Embed widget