एक्सप्लोरर

Saif Ali Khan Attack Case: सैफ अली खान पर हमला करने वाले के पिता बांग्लादेश सरकार से मांगेंगे मदद, बोले- मेरा बेटा बेकसूर

Saif Ali Khan Attack Case: सैफ अली खान पर हमले के आरोपी शरीफुल इस्लाम शहजाद के पिता रुहुल अमीन का कहना है कि उनका बेटा ऐसा अपराध कर ही नहीं सकता.

Saif Ali Khan Attack Case: सैफ अली खान पर हमले के आरोप में मुंबई पुलिस ने जिस बांग्लादेशी शख्स को पकड़ा है, अब उसके पिता का बयान आया है. आरोपी हमलावर शरीफुल इस्लाम शहजाद के पिता मोहम्मद रुहुल अमीन फकीर का कहना है कि उनका बेटा बेकसूर है. उन्होंने कहा है कि वह हमलावर जैसा दिखता है इसलिए उसे पकड़ रखा है. रुहुल अमीन ने मदद के लिए बांग्लादेश सरकार के पास जाने की भी बात कही है.

रुहुल अमीन ने ANI से बातचीत करते हुए बताया, 'मुझे कुछ यू-ट्यूब चैनल्स और पत्रकारों के फोन के जरिए पता चला कि मेरे बेटे को भारत में पकड़ लिया है. मेरे बेटे को इसलिए गिरफ्तार किया गया क्योंकि वह उस हमलावर जैसा दिखता है. मेरा बच्चा बेकसूर है. मैं अब 3-4 दिन बाद बांग्लादेश विदेश मंत्रालय में जाऊंगा और उनसे मेरे बेटे को छुड़ाने की गुहार करूंगा.' रुहुल अमीन का कहना है कि उनका बेटा 6-7 महीने पहले ही भारत गया है. इतने कम समय में वह इतने बड़े इंसान के यहां कैसे घुस सकता है.

शरीफुल ने क्यों छोड़ा बांग्लादेश?
रुहुल अमीन ने अपने बेटे के बांग्लादेश छोड़ने का कारण भी बताया. उन्होंने बताया, 'मेरा परिवार खालिदा जिया की बांग्लादेश नेशनल पार्टी (BNP) से जुड़ा हुआ है. जब पिछले साल शेख हसीना फिर से सत्ता में आ गई तो हमें प्रताड़ित किया जाने लगा. मेरा बेटा खालिदा जिया का बड़ा समर्थक था, इसलिए उसे और ज्यादा प्रताड़ना झेलनी पड़ी. इसी से तंग आकर उसने बांग्लादेश छोड़कर भारत जाने की योजना बनाई.

IANS से बातचीत करते हुए रुहूल अमीन कहते हैं कि शरीफुल की गलती बस यह हुई कि वह अवैध तरीके से भारत में दाखिल हुआ. उन्होंने यह भी कहा कि सीसीटीवी में जो हमलावर दिख रहा है उसके बाल बड़े हैं, मेरा बेटा कभी बड़े बाल रखना पसंद नहीं करता.

16 जनवरी की तड़के हुआ था हमला
16 जनवरी की तड़के सैफ अली खान के घर में घुसकर एक शख्स ने चाकू चलाया था. इस हमले में सैफ अली खान गंभीर रूप से घायल हो गए थे. उनकी रीढ़ की हड्डी में भी चाकू फंसा मिला था. फिलहाल, सैफ लीलावती हॉस्पिटल में है. उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है.

यह भी पढ़ें...

US Birthright Citizenship: अमेरिका में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलती रहेगी नागरिकता, ट्रंप के फैसले पर क्यों अमेरिकी जज ने लगाई रोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भविष्य की तकनीक के लिए बड़ी डील: भारत-नीदरलैंड्स के बीच सेमीकंडक्टर को लेकर हुआ ऐतिहासिक समझौता
भविष्य की तकनीक के लिए बड़ी डील: भारत-नीदरलैंड्स के बीच सेमीकंडक्टर को लेकर हुआ समझौता
केंद्रीय मंत्री बंडी संजय कुमार के बेटे बंडी भागीरथ ने किया सरेंडर, POCSO के आरोपी बेटे को पिता ने खुद पुलिस को सौंपा
केंद्रीय मंत्री बंडी संजय कुमार के बेटे बंडी भागीरथ ने किया सरेंडर, POCSO के आरोपी बेटे को पिता ने खुद पुलिस को सौंपा
‘रिटायरमेंट में बचे थे सिर्फ 7 महीने’, नीट पेपर लीक मामले में गिरफ्तार मनीषा मंधारे के बारे में प्रिंसिपल ने क्या कहा?
‘रिटायरमेंट में बचे थे सिर्फ 7 महीने’, नीट पेपर लीक मामले में गिरफ्तार मनीषा मंधारे के बारे में प्रिंसिपल ने क्या कहा?
NEET पेपर लीक: NTA में हुआ बड़ा प्रशासनिक बदलाव, नए जॉइंट सेक्रेटरी और जॉइंट डायरेक्टर की नियुक्ति
NTA में हुआ बड़ा प्रशासनिक बदलाव, नए जॉइंट सेक्रेटरी और जॉइंट डायरेक्टर की नियुक्ति

वीडियोज

NEET Paper Leak:नोट उड़ाकर जताया गुस्सा! शिक्षा मंत्री के आवास पर यूथ कांग्रेस का भारी हंगामा!
Sansani: मुंब्रा में फरेबी प्रेमिका ने प्रेमी को दिया धोखा....! | Crime News | Maharashtra
Top News: बड़ी खबरें, फटाफट | Massive Hike in Silver Import Duty | PM Modi Appeal
भगवान बने Suriya ने corruption के खिलाफ दिखाई दमदार लड़ाई
India में Dhurandhar 2 की OTT release delay होने पर भड़के fans

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
7 अक्टूबर के मास्टरमाइंड का खात्मा: रिहायशी अपार्टमेंट पर हुए इजरायली हमले में हमास चीफ एजेद्दीन अल-हद्दाद की मौत, पत्नी और बेटी भी मारे गए
IDF का बड़ा दावा: 7 अक्टूबर के मास्टरमाइंड का खात्मा, इजरायली हमले में हमास चीफ एजेद्दीन की मौत
महोबा: PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में सपा सांसद अजेंद्र लोधी की सफाई, बोले- 'AI ने...'
महोबा: PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में सपा सांसद अजेंद्र लोधी की सफाई, बोले- 'AI ने...'
मोहम्मज सिराज के '200' पूरे, ईडन गार्डन्स में KKR के खिलाफ रचा इतिहास 
मोहम्मज सिराज के '200' पूरे, ईडन गार्डन्स में KKR के खिलाफ रचा इतिहास 
Saturday Box Office: 'करुप्पू' की आंधी में धुआं हुईं 'धुरंधर 2' और 'भूत बंगला', जानें शनिवार का बॉक्स ऑफिस हाल
'करुप्पू' की आंधी में धुआं हुईं 'धुरंधर 2' और 'भूत बंगला', जानें शनिवार का बॉक्स ऑफिस हाल
ओलंपिक की मेजबानी, दुनिया के विकास का इंजन... नीदरलैंड्स दौरे में PM मोदी ने सेट किया भारत का एजेंडा
ओलंपिक की मेजबानी, दुनिया के विकास का इंजन... नीदरलैंड्स दौरे में PM मोदी ने सेट किया भारत का एजेंडा
'हालात अच्छे नहीं हुए तो खत्म हो सकता सब कुछ', ऊर्जा संकट को लेकर पीएम मोदी ने चेताया
'हालात अच्छे नहीं हुए तो खत्म हो सकता सब कुछ', ऊर्जा संकट को लेकर पीएम मोदी ने चेताया
CBSE ने छात्रों की चिंता पर तोड़ी चुप्पी, OSM सिस्टम को लेकर दिया बड़ा बयान
CBSE ने छात्रों की चिंता पर तोड़ी चुप्पी, OSM सिस्टम को लेकर दिया बड़ा बयान
रेतीली मिट्टी में उगायें लाल फल, ये तकनीक बदल देगी किस्मत, किसान भाई जानें तरीका
रेतीली मिट्टी में उगायें लाल फल, ये तकनीक बदल देगी किस्मत, किसान भाई जानें तरीका
Embed widget