एक्सप्लोरर

US Birthright Citizenship: अमेरिका में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलती रहेगी नागरिकता, ट्रंप के फैसले पर क्यों अमेरिकी जज ने लगाई रोक

US Birthright Citizenship: एक अमेरिकी फेडरल जज ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस कार्यकारी आदेश को लागू करने पर रोक लगा दी है, जिसमें जन्म के आधार पर नागरिकता देने का अधिकार खत्म कर दिया गया था.

US Birthright Citizenship: अमेरिका के एक फेडरल जज ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका दिया है. जज ने ट्रंप के उस कार्यकारी आदेश को 'असंवैधानिक' बताया है, जिसमें उन्होंने जन्म के आधार पर नागरिकता देने का अधिकार खत्म कर दिया था. जज ने इसके साथ ही इस कार्यकारी आदेश पर अस्थायी रोक लगा दी है. यानी फिलहाल अमेरिका में जन्म लेने वाले बच्चों को वहां की नागरिकता मिलती रहेगी.

ट्रंप ने 20 जनवरी को अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के पहले ही दिन इस आदेश पर हस्ताक्षर किए थे. ट्रंप के इस आदेश के खिलाफ चार डेमोक्रेटिक शासित राज्यों ने याचिका दाखिल की थी. वाशिंगटन, एरिजोना, इलिनोइस और ओरेगन जैसे डेमोक्रेटिक शासित राज्यों ने याचिका में दावा किया कि ट्रंप का आदेश अमेरिकी संविधान के 14वें संशोधन में दिए गए नागरिकता के अधिकार का उल्लंघन करता है. अमेरिकी जिला न्यायाधीश जॉन कॉफनर इस याचिका की सुनवाई कर रहे थे. उन्होंने गुरुवार को ट्रंप प्रशासन को यह आदेश लागू करने से रोकने का आदेश दिया.

क्या था ट्रंप का कार्यकारी आदेश?
अमेरिका में जन्मजात नागरिकता के अधिकार को समाप्त करने के लिए डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के ठीक बाद कार्यकारी आदेश जारी कर दिया था. इसका उद्देश्य अवैध प्रवासियों या वीजा पर रहने वाले लोगों के उन बच्चों को अमेरिका की नागरिकता देने से रोकना था, जिनका जन्म अमेरिका में होगा.

क्या बोले जज कॉफनर?
जज जॉन कॉफनर बोले, 'मुझे समझ में नहीं आ रहा कि कोई कानूनविद यह कैसे कह सकता है कि यह आदेश संवैधानिक है. यह तो मेरी समझ से बाहर है. मैं चार दशकों से अधिक समय से बेंच पर हूं. मुझे ऐसा कोई अन्य मामला याद नहीं है, जो इस मामले में साफ-साफ सवाल उठाता है. यह स्पष्ट रूप से असंवैधानिक आदेश है.

यह भी पढ़ें...

S Jaishankar On Pakistan: ये गलती नहीं करता पाकिस्तान तो नहीं आती भुखमरी की नौबत! एस जयशंकर ने बताया कैसे पड़ोसी मुल्क ने खुद के पैर में मारी कु्ल्हाड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक तरफ ईरान पर भारी बमबारी, दूसरी तरफ वॉर में इजरायल से दूरी, डोनाल्ड ट्रंप की ये कौन सी नीति?
एक तरफ ईरान पर भारी बमबारी, दूसरी तरफ वॉर में इजरायल से दूरी, डोनाल्ड ट्रंप की ये कौन सी नीति?
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?

Embed widget