एक्सप्लोरर

Shopian Encounter: जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़, फायरिंग में एक नागरिक की मौत

Shopian Encounter: रविवार को जम्मू-कश्मीर के संयुक्त सुरक्षा दल के जवानों पर आतंकियों ने अचानक से फायरिंग कर दी जिसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए आतंकियों पर फायरिंग की. 

Shopian Encounter: जम्मू-कश्मीर में शोपियां जिले के तुर्कवागाम इलाके में सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है. इस मुठभेड़ के दौरान एक नागरिक घायल हो गया था जिसे इलाज के लिए श्रीनगर के एसएचएमएस अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. रविवार को जम्मू-कश्मीर के संयुक्त सुरक्षा दल के जवानों पर आतंकियों ने अचानक से फायरिंग कर दी जिसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए आतंकियों पर फायरिंग की. 

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मीडिया से बातचीत में बताया, शोपियां से जोड़ने वाले पुल के पास सुरक्षा जवानों की ज्वाइंट फोर्स पेट्रोलिंग पर निकली थी इस दौरान आतंकियों ने इस टीम पर फायरिंग कर दिया. इस फायरिंग में जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई. दोनों तरफ से हो रही गोलीबारी के बीच एक स्थानीय नागरिक इसकी चपेट में आ गया. शोएब अह गनी नामक इस शख्स को एनकाउंटर में घायल होने के बाद इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई.

 

आईजीपी कश्मीर ने मीडिया से बातचीत में बताया कि शोपियां जिले के तुर्कवागाम में आतंकवादियों, पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम के बीच मुठभेड़ में क्रॉस फायरिंग में घायल एक नागरिक की मौत हो गई.

गुरुवार को आतंकियों ने की थी राहुल भट्ट की हत्या
आपको बता दें कि धारा 370 के निष्प्रभावी होने के बाद से आतंकी बौखलाए हुए हैं वो आए दिन किसी न किसी वारदात को अंजाम देते रहते हैं जिसके बाद सेना के जवान सर्च ऑपरेशन कर इन आतंकियों के खात्मे का अभियान चलाते हैं. अभी गुरुवार को ही आतंकियों ने सरकारी दफ्तर में घुसकर सरकारी कर्मचारी राहुल भट्ट की हत्या कर दी थी. राहुल भट्ट चडूरा शहर में तहसील कार्यालय में बतौर क्लर्क कार्यरत थे उन्हें साल 2010-11 के दौरान प्रवासी कश्मीरी पंडितों के लिए विशेष नियोजन पैकेज के तहत सरकारी नौकरी मिली थी. 

शुक्रवार को ही जवानों ने राहुल भट्ट के हत्यारों को ढेर कर दिया था
राहुल भट्ट की हत्या के बाद जवानों ने जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा के बराड़ इलाके में खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सर्च अभियान शुरू कर दिया और अगले दिन यानि कि शुक्रवार को उन दोनों आतंकियों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया जिन्होंने राहुल भट्ट की हत्या की थी. जैसे ही जवानों को बांदीपोरा इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली. जवानों ने तुरंत ही इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था. आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर जब फायरिंग शुरू की तो ऑपरेशन मुठभेड़ में तब्दील हो गया.

यह भी पढ़ेंः

Chintan Shivir में उठी मांग राहुल गांधी बनें अध्यक्ष, 'जनजागरण यात्रा' कर जनता से करें संवाद

Central Government के इस फैसले से आएगी गेहूं और आटा की कीमतों में कमी, बढ़ती कीमतों पर लगेगी लगाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'PM बना दीजिए', पवन खेड़ा का ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देने की मांग पर तंज
'PM बना दीजिए', कांग्रेस का ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देने की मांग पर तंज
पालतू जानवरों को छोड़ा तो लगेगा 25 हजार का जुर्माना? GCC का बड़ा फैसला
पालतू जानवरों को छोड़ा तो लगेगा 25 हजार का जुर्माना? GCC का बड़ा फैसला
तेलंगाना: गणेश विसर्जन के दौरान युवक की मौत, पुलिस ने नदी से निकाला शव
तेलंगाना: गणेश विसर्जन के दौरान युवक की मौत, पुलिस ने नदी से निकाला शव
'अब तक क्यों नहीं किया', चुनाव आयोग ने उठाया बड़ा कदम तो दीपके ने किया सवाल
'अब तक क्यों नहीं...', चुनाव आयोग के फैसले पर अभिजीत दीपके ने किया सवाल

वीडियोज

पिता की अय्याशी पर मौत का खेल
Ram Mandir Donation Scam | Breaking: 'चढ़ावा चोरी' पर चार्जशीट! | Nripendra Mishra | Champat Rai
Chitra Tripathi | Samastipur-Jamui Case: बिहार पुलिस...मनचलों के साथ या खिलाफ? | Bihar News | ABP
पहचान उजागर करने के मामले में CM Samrat पर होगी कार्रवाई?
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा विपक्ष लेकर रहेगा? | Breaking | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान के समर्थन में मार्च से घबराए शहबाज! 22 हजार पुलिसकर्मी तैनात, इस्लामाबाद बंद
इमरान के समर्थन में मार्च से घबराए शहबाज! 22 हजार पुलिसकर्मी तैनात, इस्लामाबाद बंद
तरनतारन में अकाली सरपंच के पति की हत्या, घर के बाहर मारी गोली
तरनतारन में अकाली सरपंच के पति की हत्या, घर के बाहर मारी गोली
वेस्टइंडीज सीरीज में बदलेगा विराट कोहली का बैटिंग ऑर्डर? नए एक्पेरिमेंट की तैयारी
वेस्टइंडीज सीरीज में बदलेगा विराट कोहली का बैटिंग ऑर्डर? नए एक्पेरिमेंट की तैयारी
'दसारा' के बाद नानी ने श्रीकांत ओडेला संग 'द पैराडाइज' क्यों की? एक्टर बोले- 'एक बहुत ही रॉ एनर्जी...'
'एक बहुत ही अनोखी और रॉ एनर्जी...' नानी ने बताई 'द पैराडाइज' करने की वजह
'बहुत पछताओगे...', पुतिन ने यूक्रेन को दिया अल्टीमेटम, US पर क्या कहा
'बहुत पछताओगे...', पुतिन ने यूक्रेन को दिया अल्टीमेटम, US पर क्या कहा
PM मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को किया याद, तारीफ में क्या कहा?
PM मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को किया याद, तारीफ में क्या कहा?
कार्डियोलॉजिस्ट ने बताई 4 आदतें, ऐसे रखें दिल का ख्याल
कार्डियोलॉजिस्ट ने बताई 4 आदतें, ऐसे रखें दिल का ख्याल
बप्पा की भक्ति में डूबी तेलंगाना पुलिस, विसर्जन के दौरान लगाए ठुमके; देखें वीडियो
बप्पा की भक्ति में डूबी तेलंगाना पुलिस, विसर्जन के दौरान लगाए ठुमके; देखें वीडियो
Embed widget