एक्सप्लोरर

Wankhede vs Malik: समीर वानखेड़े पर नवाब मलिक के नए ट्वीट्स, 'बर्थ सर्टिफिकेट' के बाद अब जारी किया 'निकाहनामा'

इससे पहले नवाब मलिक ने समीर वानखेड़े का जन्म प्रमाण पत्र जारी किया था, जिसमें उनके पिता का नाम दाऊद लिखा था. नवाब मलिक ने कहा था कि समीर वानखेड़े ने फर्जी जन्म प्रमाण पत्र के जरिए नौकरी हासिल की थी.

मुंबई: महाराष्ट्र में मंत्री और एनसीपी के वरिष्ठ नेता नवाब मलिक ने एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े को लेकर नए ट्वीट किए हैं. नवाब मलिक ने आज समीर वानखेड़े की पहली शादी का निकाहनामा पेश किया है. मलिक ने दावा किया है कि 'निकाहनामे' में समीर का नाम 'समीर दाऊद वानखेडे' लिखा है.

नवाब मलिक ने क्या दावा किया है?

ट्वीट में नवाब मलिक ने दावा किया है, ''साल 2006 में 7 दिसंबर, गुरुवार को रात 8 बजे समीर दाऊद वानखेड़े और शबाना कुरैशी के बीच निकाह हुआ था. यह निकाह मुंबई के अंधेरी (वेस्ट) के लोखंडवाला कॉम्पलेक्स में हुआ था.'' अगर ये दावे सच साबित होते हैं तो समीर वानखेडे की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

समीर वानखेड़े के धर्म से लेना-देना नहीं- मलिक

एक अन्य ट्वीट में नवाब मलिक ने लिखा है, ‘’मैं यह साफ कर देना चाहता हूं कि मैं जिस मुद्दे को समीर दाऊद वानखेड़े को उजागर कर रहा हूं, वह उसके धर्म का नहीं है. मैं उन कपटपूर्ण साधनों को प्रकाश में लाना चाहता हूं, जिनके द्वारा उन्होंने आईआरएस की नौकरी पाने के लिए जाति प्रमाण पत्र प्राप्त किया है और एक योग्य अनुसूचित जाति के व्यक्ति को उसके भविष्य से वंचित किया है.’’

इससे पहले नवाब मलिक ने समीर वानखेड़े का जन्म प्रमाण पत्र जारी किया था, जिसमें उनके पिता का नाम दाऊद लिखा था. नवाब मलिक ने कहा था कि समीर वानखेड़े ने फर्जी जन्म प्रमाण पत्र के जरिए नौकरी हासिल की थी. नवाब मलिक ने कहा था कि समीर के पिता का असली नाम दाऊद वानखेड़े है, न कि ज्ञानदेव वानखेड़े और इस्लाम धर्म स्वीकार करने के बाद उन्होंने इस नाम को हटा दिया. हालांकि समीर वानखेडे के पिता और परिवार इस आरोप से इंकार कर रहे हैं.

समीर की पत्नी ने मलिक के सभी आरोपों की किया खारिज

नवाब मलिक के आरोपों के लेकर समीर वानखेड़े की पत्नी क्रांति रेडकर ने अपने पति का समर्थन किया है और वानखेड़े के खिलाफ महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक लगाये गए आरोपों को खारिज किया. रेडकर ने कहा कि परिवार को धमकी भरे फोन आ रहे हैं, उन्हें ऑनलाइन ट्रोल किया जा रहा है और वे भय में जी रहे हैं. उन्होंने कहा कि राज्य के मंत्री ने दावे सोशल मीडिया पर किए हैं, न कि अदालत के सामने. रेडकर ने कहा, ‘‘अगर मलिक समीर के खिलाफ आरोप अदालत में लगाते हैं और  सभी आरोप साबित हो जाते हैं, तभी कोई व्यक्ति अपराधी बनता है. मीडिया ट्रायल से उन्हें कोई मदद नहीं मिल सकती है.’’

समीर और मैं जन्म से हिंदू हैं- क्रांति रेडकर

मलिक ने सोमवार को दावा किया कि वानखेड़े जन्म से एक मुस्लिम हैं और वह अपनी धार्मिक पहचान छिपा रहे हैं. मलिक के दावों के बारे में पूछे जाने पर रेडकर ने कहा कि ये असत्य हैं. उन्होंने कहा, ‘‘समीर और मैं जन्म से हिंदू हैं. हमने कभी कोई अन्य धर्म नहीं अपनाया है. हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं. समीर के पिता भी एक हिंदू हैं, जिन्होंने एक मुस्लिम महिला से शादी की. मेरी सास अब इस दुनिया में नहीं हैं.’’

यह भी पढ़ें-

Aryan Khan Drugs Case: क्रूज ड्रग्स केस के गवाह प्रभाकर सईल ने देर रात 3 बजे तक दर्ज कराए बयान, सैल ने लगाए हैं करोड़ों की डील के आरोप

छत्तीसगढ़: कांग्रेस विधायक चंद्राकर की गुंडागर्दी, समर्थकों के साथ सरकारी दफ्तर में घुसकर कर्मचारी की आंख फोड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उग्र भीड़ पर कब चलानी है पैलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पैलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: राज्यसभा से विपक्ष का वॉकआउट, जेपी नड्डा बोले- ये गैर-जिम्मेदाराना रवैया
Live: राज्यसभा से विपक्ष का वॉकआउट, जेपी नड्डा बोले- ये गैर-जिम्मेदाराना रवैया
IIT खड़गपुर में फांसी से लटकी मिली प्रोफेसर की लाश, क्यों की खुदकुशी?
IIT खड़गपुर में फांसी से लटकी मिली प्रोफेसर की लाश, क्यों की खुदकुशी?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
बचपन की दोस्त से जींस-टीशर्ट में शादी करने पहुंच गए थे रहाणे, पढ़ें किस्सा
बचपन की दोस्त से जींस-टीशर्ट में शादी करने पहुंच गए थे रहाणे, पढ़ें किस्सा
महेश बाबू या सौरभ जैन... रणबीर की 'रामायण' में किसने निभाया 'भगवान विष्णु' का किरदार, ट्रेलर ने बढ़ाया सस्पेंस
रणबीर की 'रामायण' में किसने निभाया है 'भगवान विष्णु' का किरदार? ट्रेलर ने बढ़ाया सस्पेंस
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
पंजाब पेपर लीक पर सियासत तेज, BJP ने आप के खिलाफ खोला मोर्चा
पंजाब पेपर लीक पर सियासत तेज, BJP ने आप के खिलाफ खोला मोर्चा
फिजिक्स, कैमेस्ट्री या बायो, किस सब्जेक्ट से क्रैक होता है NEET?
फिजिक्स, कैमेस्ट्री या बायो, किस सब्जेक्ट से क्रैक होता है NEET?
Embed widget