एक्सप्लोरर

Aryan Khan Drugs Case: गवाह प्रभाकर सैल का बयान देर रात दर्ज़, लगाए करोड़ों की डील के आरोप

Aryan Drugs Case: प्रभाकर सैल आर्यन केस का गवाह है और दूसरे गवाह किरण गोसावी का बॉडीगार्ड है. प्रभाकर का दावा है कि उसने ड्रग्स केस में मामला सुलटाने के लिए 25 करोड़ की डील की बात करते सुना था.

Mumbai Cruise Drugs Case: मुंबई क्रूज ड्रग्स केस को रफा-दफा करने के लिए 25 करोड़ की मांग का दावा करने वाले प्रभाकर सैल ने देर रात मुंबई पुलिस को अपना बयान दर्ज कराया. मुंबई पुलिस के जोन वन के डीसीपी के दफ्तर में प्रभाकर सईल मंगलवार शाम 7 बजे पहुंचे थे. जहां करीब 8 घंटे तक बयान दर्ज हुआ. प्रभाकर सैल आर्यन केस का गवाह है और दूसरे गवाह किरण गोसावी का बॉडीगार्ड है.

प्रभाकर का दावा है कि उसने ड्रग्स केस में मामला सुलटाने के लिए 25 करोड़ की डील की बात करते सुना था. जिसमें से 18 करोड़ पर डील फाइनल होनी थी और 8 करोड़ रुपये समीर वानखेडे को दिए जाने थे. किरण गोसावी पेशे से डिटेक्टिव है और ड्रग्स केस में एनसीबी का गवाह भी है. फिलहाल किरण गोसावी फरार चल रहा है. प्रभाकर ने बताया कि वह किरण गोसावी के पर्सनल बॉडीगार्ड के रूप में काम करते हैं. क्रूज पार्टी रेड के वक्त वह गोसावी के साथ थे. प्रभाकर का कहना है कि इस घटना के बाद से जब से किरण गोसावी रहस्यमय तरीके से गायब हो गए हैं, तब से उनकी जान को खतरा है.

अब मुंबई पुलिस बयान के आधार पर तय करेगी की उसे मामले में FIR  लिखनी है या नहीं. कल ही महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने बयान दिया था कि अगर उनके पास कोई शिकायत आएगी तो कानूनी एक्शन लेंगे. प्रभाकर ने वसूली गैंग में किरण गोसावी और सैम के अलावा NCB अधिकारी समीर वानखेडे का भी नाम लिया था. प्रभाकर की शिकायत और महाराष्ट्र के गृहमंत्री के बयान के मायने ये कि अब वानखेडे के गिरेबां तक मुंबई पुलिस के हाथ पहुंच सकते हैं. खास बात ये भी है कि ये बयान तब दर्ज किया गया है जब NCB ने लगाए गए आरोपों की पड़ताल के लिए 12 बजे प्रभाकर सैल को बुलाया है.

प्रभाकर ने अपने हलफनामे में सैम डिसूजा नाम के एक शख्स का भी जिक्र किया है. प्रभाकर के मुताबिक सैम डिसूजा से उनकी मुलाकात एनसीबी दफ्तर के बाहर ही हुई थी. उस वक्त वह केपी गोसावी से मिलने पहुंचे थे. दोनों एनसीबी दफ्तर से लोअर परेल के पास बिग बाजार के पास अपनी अपनी कार में पहुंचे. एफिडेविट में दावा किया गया है कि गोसावी सैम नाम के शख्स से फोन पर 25 करोड़ रुपए से बात शुरू कर 18 करोड़ में फिक्स करने की बात कर रहे हैं. उन्होंने 8 करोड़ रुपए समीर वानखेड़े को देने की भी बात कही है.

गौरतलब है कि समीर वानखेड़े क्रूज़ से ड्रग्स जब्त किए जाने के मामले की जांच की अगुवाई कर रहे हैं, जिसमें बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत कई अन्य को गिरफ्तार किया गया है. समीर वानखेड़े पर महाराष्ट्र सरकार के मंत्री और एनसीपी के वरिष्ठ नेता नवाब मलिक की तरफ से फर्जी बर्थ सार्टिफिकेट का भी आरोप लगाया गया है. इस मामले की जांच विजिलेंस के जरिए की जाएगी. हालांकि, समीर वानखेड़े ने नवाब मलिक की तरफ से लगाए गए सभी आरोपों को खारिज कर दिया है.

ये भी पढ़ें:

Drugs Case: समीर वानखेड़े पर आरोप लगाने वाले प्रभाकर सईल को NCB का समन, आज पूछताछ के लिए बुलाया

Aryan Khan Drugs Case: दिल्ली में NCB मुख्यालय में करीब दो घंटे तक रुके समीर वानखेड़े, कल मुंबई जाएगी विजिलेंस की टीम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगा हुआ चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगा हुआ चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
अमित शाह के सुझाव पर साउथ के सभी CM ने कहा- समर्थन है, परिसीमन पर क्या हुआ?
अमित शाह के सुझाव पर साउथ के सभी CM ने कहा- समर्थन है, परिसीमन पर क्या हुआ?
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget