एक्सप्लोरर

Karnataka CM Race: 'मुझे कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनाएं या...', खरगे को ये बोलकर डीके शिवकुमार ने दे दी टेंशन

Karnataka Election 2023: कर्नाटक में बहुमत के साथ जीत हासिल करने के बाद भी कांग्रेस के सामने सीएम चुनने को लेकर मुश्किल खड़ी हो गई है. सीएम पद को लेकर बीते चार दिनों से मंथन चल रहा है.

Karnataka Government Formation: कर्नाटक में भले ही कांग्रेस ने 135 सीटें हासिल कर जीत दर्ज कर ली हो, लेकिन अब तक मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर नहीं लगा सकी है. कांग्रेस आलाकमान अभी अगला सीएम कौन होगा इसे लेकर गहन मंथन कर रहा है.

डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया में से किसी एक चुनना कांग्रेस के लिए मुश्किल होता जा रहा है. सूत्रों की मानें तो, अब डीके शिवकुमार ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की है. इस दौरान उन्होंने अगला सीएम बनने की इच्छा व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने 2019 में सरकार गिरने के बाद राज्य में पार्टी के पुनर्निर्माण में मदद की थी. 

'सिद्धारमैया बन चुके, अब मेरी बारी है'

10 मई के विधानसभा चुनाव में पार्टी की शानदार जीत के बाद कर्नाटक में सरकार गठन पर चर्चा करने के लिए इस वक्त शिवकुमार और सिद्धारमैया दोनों कांग्रेस नेतृत्व से मिलने के लिए नई दिल्ली पहुंचे हैं. इस दौरान शिवकुमार ने खरगे से अपनी मुलाकात के दौरान कहा कि सिद्धारमैया को पहले ही सीएम बनने का मौका दिया जा चुका है और अब उनकी बारी है. उन्होंने यह भी कहा कि अगर उन्हें सीएम की कुर्सी से वंचित किया जाता है, तो वह पार्टी में विधायक के रूप में ही काम करना पसंद करेंगे. 

'सिद्धारमैया का कार्यकाल एक "कुशासन" था'

शिवकुमार ने खरगे से यह भी कहा कि सीएम के रूप में सिद्धारमैया का कार्यकाल एक "कुशासन" था और कर्नाटक में एक प्रमुख समुदाय लिंगायत पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ थे. पार्टी सूत्रों ने कहा था कि कांग्रेस प्रमुख यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी के पूर्व प्रमुख राहुल गांधी के साथ गुप्त मतदान के परिणाम पर चर्चा करने के बाद कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री पर फैसला करेंगे. सोनिया गांधी इस समय शिमला में हैं. 

बेंगलुरु में किया जा सकता है सीएम का एलान

सूत्रों का कहना है कि कर्नाटक में सीएम पद पर अभी कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है. कांग्रेस अध्यक्ष ने सभी हितधारकों से मुलाकात की है. अब अंतिम फैसला वे राहुल गांधी और सोनिया गांधी से परामर्श करने के बाद लेंगे. माना जा रहा है कि बेंगलुरु में ही मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की जा सकती है.

ये भी पढ़ें: 

Karnataka Government Formation Highlights: कर्नाटक सीएम पर सस्पेंस बढ़ा, डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया ने खरगे से अलग-अलग की मुलाकात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Food Poisoning : स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
Rajeev Ranjan On Indus Water Treaty: पाकिस्तान की सांसें अटकीं, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
पाकिस्तान की अटकीं सांसें, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget