एक्सप्लोरर

Karnataka Government Formation Highlights: कर्नाटक सीएम पर सस्पेंस बढ़ा, डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया ने खरगे से अलग-अलग की मुलाकात

Karnataka Government Formation Highlights: कर्नाटक का अगला सीएम चुनने के लिए कांग्रेस में मंथन चल रहा है. शिवकुमार और सिद्धारमैया ने पार्टी अध्यक्ष से मुलाकात की है.

Key Events
Karnataka Government Formation Live Updates Congress Karnataka new cm Siddaramaiah DK Shivakumar Mallikarjun Kharge to decide CLP Leader Karnataka Government Formation Highlights: कर्नाटक सीएम पर सस्पेंस बढ़ा, डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया ने खरगे से अलग-अलग की मुलाकात
सिद्धारमैया

Background

Karnataka Government Formation Latest Updates: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज करने के 3 तीन दिन बाद भी कांग्रेस मुख्यमंत्री के नाम का फैसला नहीं कर पाई है. सोमवार (15 मई) को दिन भर सीएम के नाम को लेकर मंथन चलता रहा. सिद्धारमैया (Siddaramaiah) और डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) ने बयान भी दिए, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका. सीएम की कुर्सी को लेकर सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार का नाम रेस में सबसे आगे है. 

आज मंगलवार को डीके शिवकुमार दिल्ली में मल्लिकार्जुन खरगे के घर पहुंचेंगे. दरअसल, कांग्रेस नेतृत्व ने सोमवार को चर्चा के लिए शिवकुमार और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को दिल्ली बुलाया था. सिद्धारमैया सोमवार दोपहर दिल्ली पहुंचे थे, लेकिन शिवकुमार ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए यात्रा रद्द कर दी थी. हालांकि, उनकी जगह उनके भाई डीके सुरेश ने खरगे से मुलाकात की थी. 

कांग्रेस के पर्यवेक्षकों ने सोमवार को मुख्यमंत्री उम्मीदवार पर विधायकों की राय पर अपनी रिपोर्ट पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को सौंपी. सूत्रों के अनुसार, खरगे अंतिम निर्णय पर पहुंचने के लिए यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से विचार विमर्श करेंगे. इसके बाद कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री के नाम की मंगलवार (16 मई) को घोषणा होने की उम्मीद है.

पूर्व मुख्यमंत्री और इस बार सीएम के दावेदार सिद्धारमैया सोमवार को ही दिल्ली पहुंच गए थे. कांग्रेस के सूत्रों के अनुसार सिद्धारमैया को शिवकुमार से दोगुना विधायकों का समर्थन प्राप्त है और सिद्धारमैया ही फिर सीएम बन सकते हैं. हालांकि, पार्टी इसके पहले डीके शिवकुमार से बात करेगी.

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कर्नाटक में कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) का नेता चुनने के लिए वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे, भंवर जितेंद्र सिंह और दीपक बाबरिया को पर्यवेक्षक नियुक्त किया था. तीनों पर्यवेक्षकों ने रविवार को पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों से अलग-अलग बात कर उनकी राय जानी थी. विधायकों की राय जानने के लिए गोपनीय मतदान भी कराया गया है. 

21:59 PM (IST)  •  16 May 2023

Karnataka Government Formation: मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर पहुंचे वेणुगोपाल

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर पहुंचे. कुछ देर पहले ही सिद्धारमैया भी केसी वेणुगोपाल के आवास पर पहुंचे थे.

21:57 PM (IST)  •  16 May 2023

Karnataka Government Formation: मुझे सीएम पद की जिम्मेदारी दी तो पूरा करूंगा- परमेश्वर

कर्नाटक में सरकार गठन पर कांग्रेस नेता और पूर्व डिप्टी सीएम जी परमेश्वर ने कहा कि अगर कांग्रेस आलाकमान मुझे सीएम पद की जिम्मेदारी देता है तो मैं उसे जरूर पूरा करूंगा. वे मेरे और मेरे काम के बारे में सब कुछ जानते हैं. मैं लॉबिंग नहीं करना चाहता.

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अमेरिका ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंक दिया', पाकिस्तान के रक्षामंत्री ने संसद में रोया रोना
'US ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंका', PAK के रक्षामंत्री ने संसद में रोया रोना
HDFC बैंक विवाद: 'मैं ठाकुर हूं' के बाद 'मैं ब्राह्मण हूं' भी आईं सामने, जानें किसने क्या कहा?
HDFC बैंक विवाद: 'मैं ठाकुर हूं' के बाद 'मैं ब्राह्मण हूं' भी आईं सामने, जानें किसने क्या कहा?
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा हुए बीमार, टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय खेमे से आई बुरी खबर
टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा हुए बीमार, टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय खेमे से आई बुरी खबर

वीडियोज

Sansani:बैंक कांड का 'पूरा सच' ! | Crime News
Delhi News: रोहिणी में खुले नाले में गिरकर युवक की मौत, 2 घंटे बाद मिला शव | Rohini
Delhi News: रोहिणी में खुले नाले में गिरकर युवक की मौत, 2 घंटे बाद मिला शव | Rohini News
Janhit with Chitra Tripathi: संसद कांड की नई 'पिक्चर' रिलीज हुई ! | Rahul Gandhi
Janhit with Chitra Tripathi: संसद कांड की नई 'पिक्चर' रिलीज हुई ! | Rahul Gandhi | OM Birla

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अमेरिका ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंक दिया', पाकिस्तान के रक्षामंत्री ने संसद में रोया रोना
'US ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंका', PAK के रक्षामंत्री ने संसद में रोया रोना
HDFC बैंक विवाद: 'मैं ठाकुर हूं' के बाद 'मैं ब्राह्मण हूं' भी आईं सामने, जानें किसने क्या कहा?
HDFC बैंक विवाद: 'मैं ठाकुर हूं' के बाद 'मैं ब्राह्मण हूं' भी आईं सामने, जानें किसने क्या कहा?
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा हुए बीमार, टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय खेमे से आई बुरी खबर
टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा हुए बीमार, टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय खेमे से आई बुरी खबर
राजपाल यादव के घर खा-पीकर स्टार बने नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी-दिब्येंदु जैसे एक्टर्स, मुसीबत में लापता हैं करीबी दोस्त
राजपाल यादव के घर खा-पीकर स्टार बने नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी-दिब्येंदु जैसे एक्टर्स, मुसीबत में लापता हैं करीबी दोस्त
Astronaut कैसे बनें? जानिए पढ़ाई, कोर्स, सैलरी और ISRO-NASA का पूरा रास्ता
Astronaut कैसे बनें? जानिए पढ़ाई, कोर्स, सैलरी और ISRO-NASA का पूरा रास्ता
“बच्चों को पालो नहीं, मजबूत बनाओ” थायरोकेयर फाउंडर डॉ ए वेलुमणि की पोस्ट से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
“बच्चों को पालो नहीं, मजबूत बनाओ” थायरोकेयर फाउंडर डॉ ए वेलुमणि की पोस्ट से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
पीएफ अकाउंट में नहीं किया ये काम तो अटक जाएगा पैसा, जानें अपने काम की बात
पीएफ अकाउंट में नहीं किया ये काम तो अटक जाएगा पैसा, जानें अपने काम की बात
Embed widget