एक्सप्लोरर

COVID-19: Co-WIN प्लेटफॉर्म पर बुक कर सकेंगे 'प्रीकॉशन डोज', रजिस्ट्रेशन शुरू

COVID-19 Precaution Dose: फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 से ऊपर के वरिष्ठ नागरिकों के लिए COVID-19 वैक्सीन की 'एहतियाती खुराक' के लिए बुकिंग की सुविधा अब Co-WIN प्लेटफॉर्म पर लाइव है.

COVID-19 Precaution Dose: देश में कोविड-19 संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं इस बीच वैक्सीन की अतिरिक्त डोज यानी प्रीकॉशन डोज (Precaution Dose) देने की तैयारी हो गई है. COVID-19 वैक्सीन की 'एहतियाती खुराक' के लिए पंजीकरण अब कोविन (Co-WIN) प्लेटफॉर्म पर लाइव है. Precaution Dose के लिए शनिवार से आवेदन शुरू हो चुका है. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (National Health Mission) के अतिरिक्त सचिव और मिशन निदेशक विकास शील (Vikas Sheel) ने शनिवार को कहा कि स्वास्थ्य सेवा, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 से ऊपर के वरिष्ठ नागरिकों के लिए COVID-19 वैक्सीन की 'एहतियाती खुराक' के लिए पंजीकरण अब को-विन प्लेटफॉर्म पर लाइव है. 

'प्रीकॉशन डोज' के लिए Co-WIN पर बुकिंग की सुविधा

कोविड -19 वैक्सीन की अतिरिक्त खुराक लेने वालों को कोविन पोर्टल पर नए सिरे से रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं है. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (National Health Mission) के अतिरिक्त सचिव और मिशन निदेशक विकास शील (Vikas Sheel) ने उन्होंने एक ट्वीट में कहा, "स्वास्थ्य सेवा, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 साल से ऊपर के वरिष्ठ नागरिकों के लिए 'प्रीकॉशन डोज' (Precaution Dose) के लिए ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा अब Co-WIN पर लाइव है. जैसा कि 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित किया गया था, एहतियाती तीसरी खुराक 10 जनवरी से दी जानी है''.

वैक्सीनेशन का आंकड़ा 150 करोड़ के पार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पहले कहा था कि वरिष्ठ नागरिकों को एहतियाती खुराक देते समय डॉक्टर के प्रमाण पत्र या प्रिसक्रिप्शन (Prescription) देने की जरूरत नहीं होगी. भारत ने अपने COVID-19 टीकाकरण अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है. देश में शुक्रवार को वैक्सीनेशन का आंकड़ा 150 करोड़ के पार कर गई. अब तक देश में करीब 90 फीसदी व्यस्क आबादी को COVID-19 वैक्सीन की खुराक दी गई है. पिछले 24 घंटों में 90 लाख से अधिक वैक्सीन खुराक देने के साथ भारत का COVID-19 टीकाकरण कवरेज शनिवार सुबह 7 बजे तक 150.61 करोड़ से अधिक हो गया. 

ये भी पढ़ें: Delhi Corona Blast: अब संसद भवन में कोरोना का कहर, 400 से ज्यादा कर्मचारी-सुरक्षाकर्मी हुए संक्रमित

पीएम ने की थी अतिरिक्त खुराक देने की घोषणा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 90,59,360 कोविड-19 टीके की खुराक लोगों की दी गई है. तीसरी डोज भी कल से लगनी शुरू हो जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 दिसंबर को देश के नाम संबोधन में फ्रंटलाइन कर्मचारियों, स्वास्थ्य कर्मियों और बुजुर्गों को वैक्सीन की अतिरिक्त खुराक लगाए जाने का अभियान 10 जनवरी से शुरू करने की घोषणा की थी. जिसके बाद इस अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी कोशिश की जा रही है. 

ये भी पढ़ें: Assembly Elections: कोरोना काल में वर्चुअली होगा चुनावी प्रचार, लेकिन पार्टियां कितनी तैयार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2026 उपचुनाव नतीजेः तमिलनाडु में विजय के TVK की जीत, बंगाल-असम में बजा BJP का डंका
2026 उपचुनाव नतीजेः तमिलनाडु में विजय के TVK की जीत, बंगाल-असम में बजा BJP का डंका
CJP प्रोटेस्ट को लेकर सरकार अलर्ट, केंद्रीय गृह सचिव की सभी राज्यों को चिट्टी
CJP प्रोटेस्ट को लेकर सरकार अलर्ट, केंद्रीय गृह सचिव की सभी राज्यों को चिट्टी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी
'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget