एक्सप्लोरर

Delhi Corona Blast: अब संसद भवन में कोरोना का कहर, 400 से ज्यादा कर्मचारी-सुरक्षाकर्मी हुए संक्रमित

Corona Blast: दिल्ली स्थित संसद भवन (Parliament) में अब कोरोना विस्फोट हुआ है. पूरी दिल्ली में कोरोना के 20,181 नए मामले सामने आए.

Corona Omicron Threat: कोरोना का कहर अब दिल्ली स्थित संसद भवन (Parliament) तक पहुंच गया है. जानकारी मिली है कि संसद भवन में 400 से ज्यादा कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए गए हैं. 6 और 7 जनवरी को संसद में काम करने वाले कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट हुआ था, जिसमें 400 से ज्यादा लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई.

वहीं दिल्ली में शनिवार को कोविड के 20,181 नए मामले सामने आए, जो पिछले आठ महीनों में सबसे अधिक है. इससे पहले 5 मई को एक दिन में सबसे ज्यादा 20,960 मामले आए थे. नए मामलों ने राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमितों की संख्या 5,26,979 तक बढ़ा दी है. पिछले 24 घंटों में कोविड से 7 लोगों की मौत हुई है, जिससे मरने वालों की कुल संख्या 25,143 हो गई है.

इस बीच, शहर में कोविड संक्रमण की दर 19.60 प्रतिशत हो गई है, जो पिछले आठ महीनों में सबसे अधिक है. दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, शहर में पिछले साल 9 मई को पॉजिटिविटी दर 21.66 प्रतिशत दर्ज की गई थी. एक्टिव कोविड मामलों की संख्या बढ़कर 48,178 हो गई है, जो 18 मई के बाद सबसे अधिक है. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, दिल्ली में पिछले साल 18 मई को सबसे अधिक 50,163 सक्रिय कोविड मामले दर्ज किए गए थे.

दिल्ली सरकार ने कोविड बेड की संख्या 5,650 तक बढ़ाई

दिल्ली सरकार ने कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए 14 अस्पतालों में कोविड बेड की संख्या 4,350 से बढ़ाकर 5,650 कर दी है. अस्पतालों में आईसीयू बेड भी बढ़ाकर 2,075 कर दिए गए हैं. अस्पतालों में बेड की संख्या बढ़ाने के साथ ही शनिवार से कोविड केयर सेंटरों को भी चालू कर दिया गया है. राष्ट्रीय राजधानी में 8 कोविड देखभाल केंद्रों में कुल 2,800 बिस्तरों को चालू कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें-

वीकेंड कर्फ्यू के बीच दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, रविवार को पाबंदियों से इन्हें मिलेगी छूट, जानें सब कुछ

UP Assembly Elections 2022: जानें उत्तर प्रदेश में सात चरणों में हर एक सीट पर कब होगा मतदान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget