एक्सप्लोरर

Assembly Elections: कोरोना काल में वर्चुअली होगा चुनावी प्रचार, लेकिन पार्टियां कितनी तैयार?

Assembly Elections 2022: हफ्तेभर के लिए रैलियों, जनसभाओं पर रोक है. आगे का फैसला कोरोना के हालात को देखकर किया जाएगा. ऐसे में ये जानना जरूरी है कि आखिर राजनीतिक दल इसके लिए कितनी तैयार हैं?

Assembly Elections 2022: तय हो गया है कि कोरोना काल में हो रहे चुनाव के लिए चुनाव आयोग का वर्चुअल प्रचार पर जोर है. फिलहाल हफ्तेभर के लिए रैलियों, जनसभाओं पर रोक है. आगे की रैलियों का फैसला कोरोना के हालात को देखकर किया जाएगा. ऐसे में ये जानना जरूरी है कि आखिर राजनीतिक दल इसके लिए कितनी तैयार हैं? क्या इस बार चुनाव प्रचार वर्चुअल हो पाएगा?

15 जनवरी तक चुनावी शोर पर रोक

चुनावों की घोषणा से पहले जो बड़ी-बड़ी रैलियां, चुनावी यात्रायें, झंडे-डंडे, बैनर-पोस्टर और चुनावी शोर सब जगह दिख रहा था, वो फिलहाल मौन हैं. चुनाव आयोग ने फिलहाल 15 जनवरी तक इन सब पर रोक लगाई है.

मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने बताया, ‘’रोड शो, पदयात्रा, बाइक रैली, की इजाजत नहीं है. इसके बाद हालात की समीक्षा की जाएगी. कोई रैली भी नहीं होगी 15 जनवरी तक.’’ इस तरह चुनाव आयोग के इस फैसले ने एबीपी न्यूज की मुहिम पर मुहर लगा दी. लेकिन राजनीतिक दलों के सामने अब ये नई चुनौती आ गई है कि वो चुनावी रैलियों, जनसभाओं को वर्चुअल में कैसे शिफ्ट करें.

छोटे दलों के सामने इन्फ्रास्ट्रक्चर की समस्या

कई ऐसी पार्टियां हैं, जिनके सामने वर्चुअल रैलियों के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर की समस्या है. ऐसा संकट छोटी पार्टियों के सामने ज्यादा है. इसकी चिंता समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भी जताई. अखिलेश यादव ने कहा, ‘’जिन पॉलीटिकल पार्टीज और वर्कर के पास वर्चुअल रैली के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं है, आखिरकार वे अपनी वर्चुअल रैली कैसे करेंगे. इसलिए इलेक्शन कमिशन को कहीं ना कहीं कुछ तो सहयोग करना चाहिए. चाहे वह चैनल के माध्यम से विपक्ष के लोगों को समय ज्यादा दें. अगर वर्चुअल रैली के लिए हम जाएंगे, उसके लिए कहीं ना कहीं इलेक्शन कमिशन को सोचना चाहिए.’’

सत्ता पक्ष के लिए कोई परेशानी नहीं- कांग्रेस

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मलिल्कार्जुन खड़गे ने कहा, ‘’आर्थिक रूप से कमजोर दलों को ही समस्याओं का सामना करना पड़ेगा. पीएम मोदी पहले भी कई राजनीतिक रैलियां कर चुके हैं. वह पिछले एक महीने से दौरा कर रहे हैं और यूपी के सीएम योगी से 10-15 से ज्यादा बार मिल चुके हैं. सत्ता पक्ष के लिए कोई परेशानी नहीं है.’’

हवा की ओट में अब किसका चिराग जलेगा और किसका चिराग हवा बुझा देगी, इसका पता तो 10 मार्च को ही चलेगा. फिलहाल महामारी के बीच वर्चुअल चुनाव प्रचार के अलावा कोई रास्ता भी नहीं बचा था.

यह भी पढ़ें-

Assembly Elections: कितने अहम हैं यूपी, पंजाब और उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव, किस नेता का क्या दांव पर लगा है?

UP Election 2022: चुनाव में मुकाबला योगी से है या मोदी से? abp के 'घोषणापत्र' कार्यक्रम में अखिलेश यादव से पूछे गए तीखे सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget