एक्सप्लोरर

COVID-19: महाराष्ट्र में आज 466 नए मामले सामने आए, मुंबई में पॉजिटिव केस की संख्या 3000 के पार

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक आज महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 466 नए मामले सामने आए हैं और अब तक 232 लोगों की मौत हो चुकी है. आज 65 लोगों को इलाज के बाद डिस्चार्ज किया गया.

मुंबई: देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 17656 हो गए हैं. सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में हैं. राज्य के स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र में कोविड-19 के 466 नए मामलों के साथ पॉजिटिव केस की संख्या बढ़कर 4666 हो गई है. सोमवार को संक्रमण से मौत के नौ मामले आए. ये सोमवार शाम छह बजे तक का आंकड़ा है. वहीं बीएमसी ने मुंबई में कोरोना वायरस के 155 और मामले मिलने के बाद यहां कुल मामले 3000 के पार हो गए. सात और लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या बढ़कर 138 हो गई.

आज 65 मरीजों को इलाज के बाद हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया गया. राज्य में अब तक कुल 572 लोग इलाज के बाद ठीक हो गए हैं. राज्य सरकार के मुताबिक, महाराष्ट्र में कोरोना वायरस की वजह से अब तक 223 लोगों की मौत हुई है.

इसके साथ ही बीएमसी ने ये भी बताया कि धारावी में 30 नए मामले सामने आए है. अब इलाके में मामलों की संख्या बढ़कर 168 हो गई है. इसमें 11 लोगों की मौत भी शामिल है. इसके साथ ही बीएमसी ने ये भी बताया कि उसके दो कर्मचारी जिसे विभाग के डिजास्टर मैनेजमेंट डिपार्टमेंट में तैनात किया गया था, उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है. उन्हें बीएमसी के कोविड-19 के देखभाल केंद्र में आइसोलेशन में रखा गया है. आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष, सिविक मुख्यालय के बगल में उपभवन की तीसरी मंजिल पर स्थित है और इसमें 50-60 कर्मचारी कार्यरत हैं.

बीएमसी प्रवक्ता ने कहा, “नियंत्रण कक्ष में कार्यरत दो कर्मचारियों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है. हालांकि नियंत्रण कक्ष पूरी तरह से क्रियाशील है और आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त सुविधाएं तैयार रखी गई हैं.”

इसके अलावा राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आगाह किया, ‘‘किसी को यह नहीं समझना चाहिए कि कोरोना वायरस का खतरा खत्म हो गया है." उन्होंने कहा कि ऐसे इलाके जो कोरोना वायरस से ज्यादा प्रभावित नहीं हैं, वहां चुनिंदा औद्योगिक गतिविधियां शुरू की जा रही हैं.

सीएम ठाकरे ने कहा, "हम जांच कर रहे हैं कि हम औद्योगिक और व्यावसायिक गतिविधियों को कैसे फिर से शुरू कर सकते हैं. ऑरेंज और ग्रीन जोनों में औद्योगिक गतिविधियां फिर से शुरू करने की कुछ छूट दी गई है. बता दें कि ग्रीन जोन ऐसे क्षेत्र हैं जहां कोरोना वायरस से संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है वहीं आरेंज जोन उन क्षेत्रों को कहते हैं जहां कुछ एक मामले सामने आए.

COVID-19: जानें देश में कहां स्थिति गंभीर और कहां आया है सुधार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBSE-OSM में गड़बड़ी को उजागर करने वाले 18 वर्षीय छात्र सार्थक की LoP राहुल गांधी ने की तारीफ, जानें क्या कहा?
CBSE-OSM में गड़बड़ी को उजागर करने वाले छात्र सार्थक की राहुल गांधी ने की तारीफ, जानें क्या कहा?
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
लियोनेल मेस्सी के कार्यक्रम में गड़बड़ी का मामला, ममता सरकार में मंत्री रहे अरूप बिस्वास को फिर नोटिस
लियोनेल मेस्सी के कार्यक्रम में गड़बड़ी का मामला, ममता सरकार में मंत्री रहे अरूप बिस्वास को फिर नोटिस
हरियाणा में 661 करोड़ का घोटाला, CBI ने चंडीगढ़ से दिल्ली तक छह ठिकानों पर की छापेमारी
हरियाणा में 661 करोड़ का घोटाला, CBI ने चंडीगढ़ से दिल्ली तक छह ठिकानों पर की छापेमारी

वीडियोज

Bengal Latest News: पुलिस से बचने के लिए TMC कार्यकर्ता का अनोखा जुगाड़ फेल! | Breaking
Mumbai Music Concert Case: कॉन्सर्ट वाली जगह की तस्वीरें देख आपको लग जाएगा झटका | Goregaon
Big Breaking | Khan Sir Controversy: खान सर के कोचिंग सील को लेकर आया बड़ा अपडेट! |Patna Coaching
Khan Sir Controversy: किराए के कमरे से 'Coaching King' बनने तक का सफर | Faizal Khan | Patna News
Salman Khan से लेकर Amitabh Bachchan तक, Andre Timmins ने सुनाए IIFA के यादगार पल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CBSE-OSM में गड़बड़ी को उजागर करने वाले 18 वर्षीय छात्र सार्थक की LoP राहुल गांधी ने की तारीफ, जानें क्या कहा?
CBSE-OSM में गड़बड़ी को उजागर करने वाले छात्र सार्थक की राहुल गांधी ने की तारीफ, जानें क्या कहा?
मेरठ: कॉकरोच जनता पार्टी के बाद 'चींटी जनता पार्टी', BJP के इस पूर्व नेता ने किया गठन
मेरठ: कॉकरोच जनता पार्टी के बाद 'चींटी जनता पार्टी', BJP के इस पूर्व नेता ने किया गठन
अफगानिस्तान को हराया तो भी WTC में नहीं मिलेगा टीम इंडिया को फायदा? वजह हैरान करने वाली
अफगानिस्तान को हराया तो भी WTC में नहीं मिलेगा टीम इंडिया को फायदा? वजह हैरान करने वाली
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
Sunday Box Office LIVE: 141 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी', 'बंदर' और 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे को ऐसा है हाल
LIVE: 141 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी', 'बंदर' और 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे को ऐसा है हाल
'हिटलर से प्रेरित होकर...', तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी का HYDRAA को लेकर विवादित बयान, भड़की बीजेपी
'हिटलर से प्रेरित होकर...', तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी का HYDRAA को लेकर विवादित बयान, भड़की बीजेपी
How To Clean A Tea Strainer: चाय छानते-छानते बंद हो गए हैं छलनी के छेद, ऐसे करें एकदम नई जैसी
चाय छानते-छानते बंद हो गए हैं छलनी के छेद, ऐसे करें एकदम नई जैसी
पोल्ट्री इंडस्ट्री की 'लेंबोर्गिनी' है ये काली मुर्गी, एक अंडा ही बिकता है हजारों में
पोल्ट्री इंडस्ट्री की 'लेंबोर्गिनी' है ये काली मुर्गी, एक अंडा ही बिकता है हजारों में
Embed widget