एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस: देश में संक्रमण के मामले एक लाख 45 हजार के पार, एक मई की तुलना में चार गुना हुए

देश में कोरोना संक्रमण के मामले 1.45 लाख के पार पहुंच गए हैं.नागालैंड में सोमवार को कोरोना के पहले तीन मामले सामने आए हैं.

नई दिल्ली: देश में सोमवार को लगातार चौथे दिन एक दिन में कोरोना के सर्वाधिक मामले सामने आए. करीब 7,000 नए मामले सामने के बाद देश में संक्रमण के कुल मामले 1.4 लाख के पार चले गये. एक मई के बाद से मामलों की संख्या चार गुना हो गई जिस दिन प्रवासी श्रमिकों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए विशेष ट्रेनें शुरू की गयी थीं.

देश में कोरोना संक्रमण से मृतकों की संख्या 4,000 के आंकड़े को पार कर गयी जिसमें एक मई की तुलना में तीन गुने से अधिक का इजाफा हुआ है. इस अवधि में इलाज करा रहे रोगियों की संख्या भी तीन गुनी से अधिक हो गई है. उस समय से सही हो चुके कोरोना रोगियों की संख्या भी छह गुने से अधिक बढ़कर करीब 60,000 पर पहुंच गई है.

नागालैंड में सोमवार को कोरोना के पहले तीन मामले सामने आए 

बुरी तरह प्रभावित महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु और दिल्ली में लगातार संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं, वहीं बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा और झारखंड में भी रोगियों की संख्या दूसरे राज्यों से विशेष ट्रेनों से प्रवासियों की वापसी शुरू होने से पहले दर्ज संख्या से दस गुना अधिक तक हो गयी है. नागालैंड में सोमवार को कोरोना के पहले तीन मामले सामने आए जहां चेन्नई से विशेष ट्रेन से लौटे दो पुरुषों और एक महिला में कोरोना वायरस संक्रमण का पता चला है.

 3060 श्रमिक विशेष रेलगाड़ियां चलाई गईं

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण का पहला मामला जनवरी के आखिर में सामने आया था, लेकिन नगालैंड तब से संक्रमण से मुक्त रहा है. सरकारी आंकड़ों के अनुसार रेलवे ने एक मई से चल रही श्रमिक विशेष रेलगाड़ियों से करीब 40 लाख प्रवासी श्रमिकों को उनके गंतव्यों तक पहुंचाया है. आधिकारिक आंकड़े के मुताबिक, इस दौरान 3,060 श्रमिक विशेष रेलगाड़ियां चलाई गईं.

जिन पांच राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों से सर्वाधिक संख्या में रेलगाड़ियां चलीं उनमें गुजरात से 853, महाराष्ट्र से 550, पंजाब से 333, उत्तरप्रदेश से 221 और दिल्ली से 181 ट्रेनें चलीं. जिन पांच राज्यों में सर्वाधिक रेलगाड़ियां पहुंचीं उनमें उत्तर प्रदेश में 1245, बिहार में 846, झारखंड में 123, मध्यप्रदेश में 112 और ओडिशा में 73 रेलगाड़ियां पहुंची हैं.

देश में संक्रमण के कुल मामले एक लाख के पार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने सुबह आठ बजे के अपडेट में कहा कि पिछले 24 घंटे में 6,977 नये मामले सामने के बाद देश में संक्रमण के कुल मामले 1,38,845 हो गए हैं जबकि मृतक संख्या 4,021 हो गई है. सोमवार सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में 154 लोगों की मौत हुई. मंत्रालय ने बताया कि देश में 57,721 लोग अब तक स्वस्थ हुए हैं और एक मरीज विदेश चला गया है.

हालांकि रात नौ बजकर 30 मिनट तक विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के आंकड़ों के संकलन से पीटीआई की ओर से तैयार लिस्ट के अनुसार देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 1,41,794 हो गयी है. वहीं मृतक संख्या 4,078 पहुंच गयी है. लिस्ट के अनुसार अब तक 59,689 लोग इस संक्रमण से उबर चुके हैं, वहीं 78,000 से अधिक रोगियों का अभी इलाज चल रहा है.

एक मई तक 35 हजार मामले थे

स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक मई को सुबह आठ बजे अपने अपडेट में देश में संक्रमित रोगियों की कुल संख्या करीब 35,000 बताई थी. उस दिन तक 1,150 लोगों की मृत्यु हो चुकी थी. उस तारीख में 8,900 लोग सही हो चुके थे और 25,000 से अधिक लोगों का इलाज चल रहा था.

तब से अब तक संक्रमित रोगियों की संख्या चार गुना हो गयी है. मौत के मामले तीन गुना से अधिक बढ़ गये हैं और इलाज करा रहे रोगियों की संख्या में भी लगभग इतना ही इजाफा हुआ है. हालांकि सही हो चुके रोगियों की संख्या उस स्तर की तुलना में छह गुना से अधिक बढ़ गयी है.

 कुछ मजदूर ट्रकों पर लदकर अपने गृह राज्य की तरफ बढ़े

भारतीय रेलवे ने एक मई से ही प्रवासी श्रमिकों को उनके गंतव्यों तक पहुंचाने के लिए विशेष श्रमिक रेलगाड़ियां चलाना शुरू किया था. लॉकडाउन के बीच अर्थव्यवस्था चरमरा गयी और लाखों मजदूर बेरोजगार हो गये. ऐसे हजारों लोग शहरों से पैदल ही अपने घरों की ओर निकल पड़े. कुछ ट्रकों पर लदकर तो कुछ अन्य वाहनों में चढ़कर गांवों की ओर जाने लगे.

सड़क हादसे का शिकार हुए मजदूर

इस दौरान कई सड़क हादसे भी सामने आए और प्रवासी मजदूर इनमें मारे गये. महाराष्ट्र के औरंगाबाद में मालगाड़ी के नीचे कुचलने से कुछ प्रवासी श्रमिकों की मौत हो गयी थी जो पटरी पर सो रहे थे.

महाराष्ट्र में स्थिति बहुत खराब

देश में सबसे बुरी तरह प्रभावित महाराष्ट्र में 2,436 नये मामले आये हैं ओर सोमवार को संक्रमण से वहां 60 लोगों की मौत हो गयी. राज्य में संक्रमण के कुल मामले 52,667 तथा मौत के मामले 1,695 हो गये हैं.

राज्य में कम से कम दो मंत्रियों के भी संक्रमित होने की खबर है. इसके अलावा कम से कम 18 पुलिसकर्मियों की संक्रमण के कारण जान चली गयी. दूसरा बुरी तरह प्रभावित राज्य गुजरात है जहां 405 नये मामले आने के साथ रोगियों की कुल संख्या 14,468 हो गयी है, वहीं 30 और रोगियों की मृत्यु के बाद मरने वालों का आंकड़ा 888 पर पहुंच गया है.

गुजरात से अब तक 12 लाख से अधिक प्रवासी बाहर के राज्यों में जा चुके हैं. इनमें से अधिकतर बिहार, ओडिशा और झारखंड गये हैं. बिहार में 180 नये मामले सामने आये हैं और रोगियों की संख्या 2,574 हो गयी है. पिछले कुछ दिन में राज्य में बाहर से लौटे लोगों में से अधिक नये मामले सामने आये हैं.

ओडिशा में सोमवार को 103 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमण की पुष्टि 

ओडिशा में सोमवार को 103 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमण की पुष्टि हुई जो राज्य में एक दिन में नये मरीजों की सबसे अधिक संख्या है. इसके साथ ही ओडिशा में कोरोना वायरस से कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,438 हो गई है.

अधिकारी ने बताया कि राज्य का गंजम जिला, जहां पर दूसरे प्रदेशों से सबसे अधिक प्रवासी आए हैं, कोविड-19 के मामले में ओडिशा का शीर्ष जिला बना हुआ है. यहां पर अबतक 353 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. वहीं 240 मामलों के साथ जाजपुर दूसरे स्थान पर है.

तमिलनाडु में 805 नये मामले आने के राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 17,082 हो गई है. हरियाणा, पुडुचेरी, केरल, जम्मू्-कश्मीर, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, असम, हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, कनार्टक और राजस्थान में भी नये मामले सामने आए हैं.

लॉकडाउन में छूट के बाद मामले बढ़े

इस बीच, हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में लॉकडाउन की पाबंदियों को जून तक के लिए बढ़ा दिया गया है. 18 मई को लॉकडाउन के चौथे चरण में कई छूट दिए जाने के बाद से देश भर में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है. देश भर में करीब एक-तिहाई मामले 18 मई के बाद सामने आए हैं.

राष्ट्रीय राजधानी में 635 नये मामले सामने आए हैं जिससे कुल संक्रमितों की संख्या 14,053 हो गई है. राष्ट्रीय राजधानी में अभी तक करीब 276 लोगों की मौत हो चुकी है. बहरहाल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लॉकडाउन में छूट दिए जाने के बावजूद दिल्ली में कोरोना की स्थिति नियंत्रण में है.

देश भर में 25 मार्च से लॉकडाउन चल रहा है. शुरू में इसे 21 दिनों के लिए लागू किया गया लेकिन उसके बाद इसे तीन बार बढ़ाया गया है और वर्तमान में चौथे चरण का लॉकडाउन 31 मई तक जारी रहेगा.

ये भी पढ़ें-

यूपी: अलका लांबा के खिलाफ FIR दर्ज, PM मोदी-CM योगी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का मामला

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने घरेलू उड़ानों के लिए जारी किए दिशानिर्देश, मास्क और सैनिटाइजर जरूरी

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
PM Modi Indonesia Highest Civilian Honour: इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान पर BJP का विपक्ष पर हमला, कहा- इस्लामोफोबिया नैरेटिव हुआ ध्वस्त
इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान पर BJP का विपक्ष पर हमला, कहा- इस्लामोफोबिया नैरेटिव हुआ ध्वस्त
Kerala Actress Ansiba Hassan Case: 'जबरन माफीनामा लिखवाया' अंसीबा हसन का दावा, अदालती आदेश के बाद लक्ष्मी प्रिया और पुलिस अधिकारी पर मामला दर्ज
'जबरन माफीनामा लिखवाया' अंसीबा हसन का दावा, अदालती आदेश के बाद लक्ष्मी प्रिया और पुलिस अधिकारी पर मामला दर्ज
Telangana ACB Raid: 200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मामले में DSP भीम रेड्डी गिरफ्तार, मेडिकल टेस्ट के बाद रिमांड की कार्रवाई
200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मामले में DSP भीम रेड्डी गिरफ्तार, मेडिकल टेस्ट के बाद रिमांड की कार्रवाई

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
Ind Vs Eng 3rd T-20 Highlights: ऐसी शर्मनाक हार कभी नहीं... इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त, 125 रन से हारे
ऐसी शर्मनाक हार कभी नहीं... इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त, 125 रन से हारे
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश का दौर, आज 50km प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, सुबह-शाम बरसेंगे बादल
दिल्ली में बारिश का दौर, आज 50km प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, सुबह-शाम बरसेंगे बादल
जुलाई की ये फसल बना देगी मालामाल, पानी कम और बंजर जमीन पर भी रिकॉर्डतोड़ उत्पादन
जुलाई की ये फसल बना देगी मालामाल, पानी कम और बंजर जमीन पर भी रिकॉर्डतोड़ उत्पादन
फुल चार्ज पर चलेगी 180 KM, इस इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी हुई शुरू, जानें खासियत
फुल चार्ज पर चलेगी 180 KM, इस इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी हुई शुरू, जानें खासियत
Embed widget