एक्सप्लोरर

Sonia Gandhi Mother Death: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मां का इटली में निधन, लंबे समय से थीं बीमार

इटली में रह रहीं सोनिया गांधी की मां पाओला माइनो का 27 अगस्त को निधन हो गया. वो लंबे समय से बीमार थीं.

Sonia Gandhi Mother Death: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मां पाओला माइनो का शनिवार 27 अगस्त को इटली में उनके आवास पर निधन हो गया. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि पाओला को मंगलवार 31 अगस्त को अंतिम विदाई दी गई.

24 अगस्त को कांग्रेस ने बयान जारी कर बताया था कि सोनिया गांधी अपने बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी के साथ विदेश जाएंगी. बयान में कहा गया था कि नई दिल्ली लौटने से पहले सोनिया अपनी बीमार मां को भी देखने जाएंगी. तीनों ही नेता इस समय विदेश में ही हैं.

पीएम मोदी ने भी व्यक्त की संवेदना
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मां पाओला माइनो के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने शोक संवेदना व्यक्त की है. प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘सोनिया गांधी जी की मां पाओला मायनो के निधन पर मेरी श्रद्धांजलि. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं पूरे परिवार के साथ है.’’

वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मां के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ. सोनिया जी, राहुल जी, प्रियंका जी और परिवार के सभी सदस्यों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं. ईश्वर उन्हें यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे और आत्मा को शांति प्रदान करे.’’

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने ट्वीट किया, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जी की मां के निधन पर गहरा दुख प्रकट करता हूं. ईश्वर कांग्रेस अध्यक्ष और उनके परिवार के सदस्यों को यह दुख सहन करने की शक्ति दे.’’

Congress President Election: अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर कांग्रेस में बवाल, मनीष तिवारी के आरोपों पर क्या कुछ बोली पार्टी?

Punjab-Haryana High Court: पत्नी हुई बरी, हाईकोर्ट ने कहा- ‘कहीं जाकर मर जा’ नहीं है खुदकुशी के लिए उकसाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मनीष कश्यप ने एथेनॉल पर फैलाया 'झूठ'? चार इन्फ्लुएंसर्स पर FIR, जनता को गुमराह करने का आरोप
मनीष कश्यप ने एथेनॉल पर फैलाया 'झूठ'? चार इन्फ्लुएंसर्स पर FIR, जनता को गुमराह करने का आरोप
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
खाड़ी क्षेत्र में अब तक कितने भारतीयों की गई जान? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव के बीच भारत सरकार ने दी जानकारी
खाड़ी क्षेत्र में कितने भारतीयों की गई जान? होर्मुज में तनाव के बीच सरकार का चौंकाने वाला आंकड़ा
दिल्ली के लोगों को अभी नहीं मिलेगी गर्मी और उमस से राहत, IMD ने कहा- 18-19 जुलाई से पहले बारिश के आसार नहीं...
दिल्ली के लोगों को अभी नहीं मिलेगी राहत, IMD ने कहा- 18-19 जुलाई से पहले बारिश के आसार नहीं...

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक, इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने रचा इतिहास; पहले वनडे में किया बड़ा कारनामा
सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक, इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने रचा इतिहास; पहले वनडे में किया बड़ा कारनामा
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
Embed widget