एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़: नक्सल समस्या पर जेल सुपरिटेंडेंट ने की फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट, जांच के आदेश

रायपुर: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सली हमले के बाद जेल अधिकारी की नक्सल समस्या को लेकर फेसबुक में की गई कथित तौर पर आपत्तिजनक पोस्ट की जांच के आदेश दिए गए हैं. जेल विभाग के डीआईजी केके गुप्ता ने बताया कि जेल विभाग को जानकारी मिली है कि केंद्रीय जेल रायपुर में पदस्थ सहायक जेल अधीक्षक वष्रा डोंगरे ने नक्सल समस्या को लेकर फेसबुक में कथित रूप से आपत्तिजनक पोस्ट किया है. जानकारी मिली है कि यह पोस्ट सुकमा जिले में नक्सली हमले की घटना के बाद किया गया था.

गुप्ता ने बताया कि जेल अधिकारी के सोशल मीडिया पर इस तरह की पोस्ट की सूचना पर जेल विभाग ने मामले की प्रारंभिक जांच के आदेश दिए हैं. उन्होंने बताया कि उप जेल अधीक्षक आरआर राय को मामले की जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

इस जांच के माध्यम से जानकारी मिल सकेगी कि फेसबुक में पोस्ट डोंगेरे ने की है या नहीं और इस पोस्ट का उद्देश्य क्या था. इस दौरान डोंगेरे को भी अपना पक्ष रखने का मौका दिया जाएगा. जेल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इससे पहले राज्य शासन ने सरकारी कर्मचारियों द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट करने को लेकर दिशा निर्देश जारी किया था.

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में 24 अप्रैल को नक्सलियों ने सीआरपीएफ के दल पर हमला कर दिया था. इस हमले में सीआरपीएफ के 25 जवान शहीद हो गए थे. बताया जाता है कि जेल अधिकारी डोंगरे ने इसके बाद फेसबुक में नक्सली समस्या को लेकर कथित रूप से आपत्तिजनक पोस्ट किया था. हांलकि बाद में उन्होंने अपने पोस्ट को हटा लिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट मामले पर SC में सुनवाई, सिब्बल ने दिल्ली में ज्यादा सख्ती के खिलाफ रखा पक्ष
CJP प्रोटेस्ट मामले पर SC में सुनवाई, सिब्बल ने दिल्ली में ज्यादा सख्ती के खिलाफ रखा पक्ष
CJP Protest Live Updates: SC में दिल्ली में सख्ती के खिलाफ सुनवाई, CJP प्रोटेस्ट को लेकर क्या बोले सिब्बल
LIVE: SC में दिल्ली में सख्ती के खिलाफ सुनवाई, CJP प्रोटेस्ट को लेकर क्या बोले सिब्बल
दीपके-रांका और सौरव दास को मजिस्ट्रेट कोर्ट ने किया रिहा, CJP प्रोटेस्ट को लेकर रखी शर्त!
दीपके-रांका और सौरव दास को मजिस्ट्रेट कोर्ट ने किया रिहा, CJP प्रोटेस्ट को लेकर रखी शर्त!
'नागरिक ठिकानों पर हमले कतई मंजूर नहीं...', सऊदी में हमले से गुस्से में भारत
'नागरिक ठिकानों पर हमले कतई मंजूर नहीं...', सऊदी में हमले से गुस्से में भारत

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
'मैं कितना खुशकिस्मत हूं', रकुल प्रीत के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार
'मैं कितना खुशकिस्मत हूं', रकुल प्रीत के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार
'बांग्लादेश ने हमें डरा दिया...', क्रिस गेल ने क्यों कहा ऐसा
'बांग्लादेश ने हमें डरा दिया...', क्रिस गेल ने क्यों कहा ऐसा
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Embed widget