एक्सप्लोरर

Karnataka Politics: कर्नाटक में बसवराज बोम्मई को सीएम पद से हटाएगी बीजेपी? जानें क्या है हकीकत

BJP Attack On Congress: कांग्रेस ने बोम्मई को मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने के बारे में सिलसिलेवार ट्वीट किए थे, प्रतिक्रिया देते हुए अशोक ने कहा कि अपनी अंतर्कलह को छिपाने के लिए झूठ फैला रही है.

Basavaraj Bommai: बीजेपी (BJP) के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक (Karnataka) के राजस्व मंत्री आर. अशोक (R Ashok) ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस (Congress) अपनी अंतर्कलह को छिपाने के लिए बेवजह मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई (Basavaraj Bommai) को हटाने का मुद्दा उठा रही है. उन्होंने कांग्रेस को 2023 के विधानसभा चुनाव (Assembly Election) के लिए उसके मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का नाम घोषित करने की चुनौती दी.

बोम्मई को हटाने की अटकलों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत बीजेपी के शीर्ष नेता पहले ही कह चुके हैं कि बोम्मई के नेतृत्व में ही विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा और पार्टी इसका पालन करेगी. तो वहीं येदियुरप्पा ने कर्नाटक में लीडरशिप चेंज को लेकर खबरों का खण्डन किया है. उन्होंने कहा, ‘सीएम पद पर कोई बदलाव नहीं होगा. बोम्मई मुख्यमंत्री बने रहेंगे’.

कांग्रेस झूठ फैला रही

कांग्रेस ने बोम्मई को मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने के बारे में मंगलवार को सिलसिलेवार ट्वीट किए थे, जिसपर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री ने यह टिप्पणी की. अशोक ने कहा, ''कांग्रेस सार्वजनिक हो चुकी अपनी अंतर्कलह को छिपाने के लिए झूठ फैला रही है कि मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को हटा दिया जाएगा. कांग्रेस का देश में कोई आधार नहीं है. बीजेपी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री को हटाने के बारे में बात करने का उन्हें कोई अधिकार नहीं है.''

न मुख्यमंत्री और न ही अध्यक्ष बदले जाएंगे

अशोक ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति तो कर नहीं पा रही और बीजेपी की सरकार में मुख्यमंत्री बदलने के बारे में बात कर रही है. उन्होंने पूछा, 'क्या अमित शाह या प्रधानमंत्री ने आपको (मुख्यमंत्री बदलने के बारे में) बताया है? आपकी अंतर्कलह की वजह से आपकी पार्टी के भीतर चीजें खराब हो गई हैं. पहले इन्हें सही करें ..... न तो मुख्यमंत्री और न ही बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कतील को बदला जाएगा, हम उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे.'

कांग्रेस को दी ये चुनौती

उन्होंने कांग्रेस (Congress) को चुनौती देते हुए कहा, ''हमारे मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई (Basavaraj Bommai) हैं. अगर आपके अंदर साहस और नैतिकता है, तो बताएं कि आपकी तरफ से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार (Candidate) कौन होगा? इस बारे में खुद से सवाल करें, आपके अंदर यह बताने की हिम्मत तो है नहीं, लेकिन दूसरों के मामलों में बोलना चाहते हैं.''

ये भी पढ़ें: Karnataka Politics: कांग्रेस ने बसवराज बोम्मई को बताया 'कठपुतली मुख्यमंत्री', BJP ने किया पलटवार

ये भी पढ़ें: Karnataka Politics: अमित शाह का कर्नाटक दौरा, सीएम बोम्मई और बीएस येदियुरप्पा के साथ की बैठक, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 Live: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, किसकी जीत-किसकी हार?
LIVE: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, किसकी जीत-किसकी हार?
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
Bihar MLC Election Results LIVE: चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार MLC चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget