एक्सप्लोरर

Mahagathbandhan में मंत्री बनने की होड़, मांझी के बाद Congress ने की सम्मानजनक हिस्सेदारी की मांग, जानें तेजस्वी का जवाब

राष्ट्रीय जनता दल पहले ही स्पीकर और गृह मंत्रालय को लेकर दावा ठोक चुकी है. तो अब मंत्री पद को लेकर कांग्रेस ने दबाव की राजनीति शुरु कर दी है. कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि संख्या बल के हिसाब से उसे सम्मानजनक पद मिलना चाहिए.

Nitish Kumar New Cabinet: बिहार में नई सरकार बनते ही मंत्रालय को लेकर खींचतान शुरु हो गई है. कांग्रेस (Congress_ ने संख्या बल के लिहाज से बंटवारे की मांग की है. मंत्रालय की मांग पर तेजस्वी यादव (Tejaswi Yadav) ने सधी हुई प्रतिक्रिया दी है. कांग्रेस चाहती है कि सम्माजनक संख्या में हमें मंत्री पद मिलें. राष्ट्रीय जनता दल (Rashtriya Janata Dal) पहले ही स्पीकर और गृह मंत्रालय को लेकर दावा ठोक चुकी है. तो अब मंत्री पद को लेकर कांग्रेस ने दबाव की राजनीति शुरु कर दी है. कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि संख्या बल के हिसाब से उसे सम्मानजनक पद मिलना चाहिए.

बिहार कांग्रेस की सम्मानजनक हिस्सेदारी की मांग

सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस नीतीश मंत्रिमंडल में चार पदों की मांग कर रही है. इस इस बीच इसी बीच खगड़िया से विधायक छत्रपति यादव ने सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखी है. छत्रपति यादव ने पार्टी में एकमात्र यादव विधायक होने की बात कहते हुए खुद को मंत्री बनाने की मांग की है. संख्याबल के लिहाज से बिहार के महागठबंधन में कांग्रेस तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है. विधानसभा में कांग्रेस के 19 विधायक है. मंत्रालयों को लेकर उठ रहे सवाल को लेकर बिहार के नए डिप्टी सीएम ने प्रतिक्रिया दी है. तेजस्वी यादव ने कहा है कि गेंद नीतीश के पाले में है, हिस्सेदारी बांटने की जिम्मेदारी उन्हीं की है.

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर गुरुवार को निशाना साधते हुए कहा कि वह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के कार्यालय स्थापित करने के लिए अपना आवास देने को तैयार हैं. राजनीतिक प्रतिशोध के लिए ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग किए जाने का आरोप लगाया जाता रहा है.

तेजस्वी यादव ने साधा केन्द्र पर निशाना

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के युवा नेता ने 10 लाख नौकरियां प्रदान करने के अपने उस वादे को पूरा करने की प्रतिबद्धता फिर से जताई, जो उन्होंने विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान किया था. तेजस्वी ने कहा कि उनकी नवगठित सरकार 2020 में विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए 10 लाख नौकरियां देने के राजद के वादे को पूरा करेगी.

बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता से हटाए जाने और धनशोधन के एक मामले में उनका नाम सामने आने के बीच, जब तेजस्वी यादव से यह पूछा गया कि क्या वह संघीय एजेंसियों के डर से परेशान हैं, उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, ‘‘ मैं ईडी और सीबीआई द्वारा मेरे आवास के भीतर अपना कार्यालय स्थापित किए जाने का स्वागत करूंगा. अगर इससे भी शांति नहीं मिलती, तो मैं उनकी मदद नहीं कर सकता.’’

उन्होंने कहा, ‘‘उपमुख्यमंत्री के रूप में अपने पहले कार्यकाल के दौरान भी मैं इन एजेंसियों से नहीं डरता था जबकि तब मैं बहुत छोटा था. मैं बिहार के हितों के लिए केंद्र से लड़ता रहा हूं.’’ राजद प्रमुख लालू प्रसाद के छोटे पुत्र तेजस्वी ने कहा, ‘‘अब मैं परिपक्व हो गया हूं. मैंने विपक्ष के नेता के रूप में काम किया है और मैंने अपने पिता की अनुपस्थिति में पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान अपनी पार्टी के प्रचार अभियान को भी संभाला था.’’

ये भी पढ़ें: Exclusive: कांग्रेस MLA की जुबानी बिहार में नई सरकार बनने की कहानी, कैसे महागठबंधन में आए नीतीश? पढ़ें इनसाइड स्टोरी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
'फर्जी डिग्री, मार्कशीट...', हापुड़ की मोनाड यूनिवर्सिटी पर चला ED का हंटर! 25 करोड़ की संपत्ति अटैच
'फर्जी डिग्री, मार्कशीट...', हापुड़ की मोनाड यूनिवर्सिटी पर चला ED का हंटर! 25 करोड़ की संपत्ति अटैच

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget