एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव में मुस्लिम वोटों पर किसकी पकड़ मजबूत? आंकड़ों से जानें लालू यादव की RJD का दबदबा कितना

Bihar Election 2025: बिहार की कुल 243 विधानसभा सीटों में से 87 सीटें ऐसी हैं, जहां मुस्लिम आबादी 20 परसेंट से ज्यादा है. वहीं, 47 विधानसभा सीटों पर मुस्लिम आबादी 15 से 20 परसेंट के बीच है.

बिहार में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत झोंक रहीं हैं. इस बीच सबसे बड़ा सवाल यह है कि राज्य में मुस्लिम अल्पसंख्यक वोट किसके खाते में जाएंगे. बिहार की कुल आबादी में करीब 17 प्रतिशत हिस्सेदारी मुसलमानों की है.

साल 2022 में नीतीश कुमार की महागठबंधन सरकार की ओर से कराए गए सर्वे के मुताबिक, बिहार की आबादी में मुस्लिम समुदाय का हिस्सा 17.7 प्रतिशत है, जबकि 2011 की जनगणना में यह आंकड़ा 16.9 प्रतिशत दर्ज किया गया था.

243 में से 87 विधानसभा सीटों पर मुस्लिम आबादी का वोट शेयर ज्यादा

बिहार की कुल 243 विधानसभा सीटों में से 87 सीटें ऐसी हैं, जहां मुस्लिम आबादी 20 परसेंट से ज्यादा है. वहीं, 47 विधानसभा सीटों पर मुस्लिम आबादी 15 से 20 परसेंट के बीच है. बिहार में सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी सीमांचल क्षेत्र के चार जिले में है, जिसमें अररिया, कटिहार, किशनगंज और पूर्णिया शामिल हैं. इन चारों जिलों में से सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी किशनगंज में है, जिनका आंकड़ा 68 परसेंट है. वहीं, इसके बाद कटिहार मे 44 परसेंट, अररिया में 43 परसेंट और पूर्णिया में 38 परसेंट मुस्लिम आबादी है. इन चारों जिलों में कुल मिलाकर 24 विधानसभा सीटें आतीं हैं.  

बिहार की राजनीति में मुस्लिम वोटों पर सबसे मजबूत किसकी?

बिहार राज्य में पारंपरिक रूप से मुस्लिम वोटों का बड़ा हिस्सा लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को मिलता रहा है. वहीं, दूसरी ओर से सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कुल मुस्लिम वोटों का करीब पांच (05) परसेंट समर्थन मिलता रहा है.

2014 के लोकसभा चुनाव में जब नीतीश कुमार की जेडीयू (JDU) ने वामपंथी दलों के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा था, तब उन्हें कुल 23.5 परसेंट मुस्लिम वोट शेयर मिले थे. इसके बाद JDU ने साल 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ मिलकर लड़े और क्रमशः 6 प्रतिशत और 12 प्रतिशत मुस्लिम वोट शेयर हासिल किए. जेडीयू और भाजपा के साथ इन दोनों चुनावों में लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) और हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (HAM) भी NDA का हिस्सा थे.

लालू और नीतीश के गठबंधन का मुस्लिम वोटों पर असर

साल 2015 में लालू प्रसाद यादव की आरजेडी और सीएम नीतीश कुमार के जेडीयू ने बिहार विधानसभा चुनाव में BJP को टक्कर देने के लिए गठबंधन किया था, तब इनके गठबंधन को पूरे राज्य के मुस्लिम वोट शेयर के 80 परसेंट वोट मिले थे. हालांकि, 2020 में विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार ने फिर से पाला बदल लिया और उसके बाद चुनाव में उन्हें मात्र 5 परसेंट मुस्लिम वोट मिले. जबकि आरजेडी के गठबंधन को 76 परसेंट मुस्लिम वोट मिले. और तो और RJD-कांग्रेस के महागठबंधन को साल 2019 के लोकसभा चुनाव में 80 प्रतिशत मुस्लिम वोट और साल 2024 के चुनाव में 87 प्रतिशत मुस्लिम वोट मिले थे.

यह भी पढ़ेंः तेलंगाना के कई जिलों में यूरिया संकट; बच्चों के साथ कतार में महिलाएं, किसानों पर पुलिस ने बरसाई लाठियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
BJP की नई टीम में वसुंधरा-स्मृति को जगह, कितनी महिलाओं को मिला मौका?
BJP की नई टीम में वसुंधरा-स्मृति को जगह, कितनी महिलाओं को मिला मौका?
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget