एक्सप्लोरर

भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत में राहुल गांधी में आ गया था अहंकार, खुद बताया- कैसे टूटा

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुकी है. इस यात्रा के समापन समारोह में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई नेता मौजूद रहे.

Bharat Jodo Yatra: भारी बर्फबारी के बीच सोमवार (30 जनवरी) को कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के समापन समारोह का आयोजन हुआ. इस मौके पर शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में लोगों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के बारे में बताते हुए कहा कि मेरे दिल में था कि रास्ता आसान होगा. मैंने सोचा था कि चलना मुश्किल काम नहीं होगा पर थोड़ा सा अहंकार आ गया. उन्होंने आगे कहा कि जैसा आ जाता है, लेकिन फिर बात बदल गई.

समापन समारोह में राहुल गांधी ने अपने ऊपर से छाता हटवा दिया और खुले आसमान के नीचे लोगों को संबोधित किया. राहुल गांधी ने कहा कि कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा शुरू होने के पांच-सात दिन बाद घुटने में दिक्कत आई थी. उन्होंने कहा कि सारा अहंकार धराशायी हो गया. फिर विचार आया कि कैसे चल पाऊंगा लेकिन मैंने किसी न किसी तरीके से यह काम पूरा कर दिया. उन्होंने कहा कि रास्ते में कई बार चलने में दर्द हुआ, मैंने यह दर्द कैसे भी करके सह लिया. उन्होंने कहा कि मुझे निर्भय होकर रहना सिखाया गया. 

यात्रा के दौरान कुछ ऐसे हुआ दर्द गायब

राहुल गांधी ने कहा कि छोटी लड़की ने मुझे यात्रा के दौरान मिली. उसने लिखा कि मुझे पता है कि आपके घुटने में दर्द है, क्योंकि जब आप उस पैर पर दबाव देते हैं, तो वो आपके चेहरे पर दिखता है. मैं आपके साथ नहीं चल सकी, लेकिन मैं दिल से आपके बगल में चलूंगी. मैं जानती हूं कि आप हम सभी के लिए चल रहे है, उसी दिन से मेरा दर्द गायब हो गया.

बताई स्वेटर न पहनने की वजह

राहुल गांधी ने कहा कि यात्रा के दौरान में एक और छोटी लड़की आई. जो भीख मांगती थी, वो मेरे साथ चली. उस लड़की को ठंड लग रही थी. वो कांप रही थी. फिर मैंने सोचा कि ये लोग स्वेटर नहीं पहनते है, तो मुझे भी नहीं पहनना चाहिए. उन्होंने कहा कि मुझे ऐसी भी महिलाएं मिली जिन्होंने कहा कि हमारे साथ बलात्कार हुआ है, संबंधियों ने भी किया, ऐसी महिलाओं की दास्तान सुनने को मिली.

अहंकार पर आक्रमण करना भगवान शिव की सोच- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि मेरा अपना घर नहीं है, मैं सरकारी घरों में रहा हूं, घर मेरे लिए एक जीने का और सोचने का तरीका है. उन्होंने कहा कि जिस चीज को लोग कश्मीरियत कहते हैं, उसको मैं अपना घर मानता हूं. उन्होंने कहा कि जो शिव जी की सोच है. अपने आप पर, अपने अहंकार पर आक्रमण करना. उन्होंने कहा कि इस्लाम में फना का मतलब है कि अपनी सोच पर आक्रमण करना.

ये भी पढ़ें:

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस को कितना फायदा, क्‍या खरगे पर है लोगों का विश्वास? सर्वे में सामने आया सच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Politics: तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget