एक्सप्लोरर

TMC नेता के घर मिलीं EVMs: दिलीप घोष ने पूछा- अगर ईवीएम पर विश्वास नहीं तो घर में क्यों रखी?

बंगाल के उलूबेरिया नॉर्थ से आज तृणमूल कांग्रेस के नेता गौतम घोष के घर से ईवीएम और वीवीपीएटी बरामद हुई हैं.असम से भी एक ऐसा ही मामला सामने आ चुका है, जहां बीजेपी प्रत्याशी की पत्नी की कार से EVM ले जाने पर हंगामा हो गया था.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के उलूबेरिया नॉर्थ से आज तृणमूल कांग्रेस के नेता गौतम घोष के घर से ईवीएम और वीवीपीएटी बरामद हुई हैं. इस मामले में बीजेपी अब टीएमसी पर हमलावर है. बीजेपी ने टीएमसी पर चुनावों में धांधली का आरोप लगाया है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने तंज कसते हुए पूछा है कि विपक्ष एक तरफ ईवीएम पर सवाल उठाता है वहीं दूसरी तरफ ईवीएम को घर में रखता है.

टीएमसी बदमाशी करके जीतने की कोशिश कर रही- दिलीप

दिलीप घोष ने कहा है कि टीएमसी जानती है कि अब वह चुनाव में हार चुकी है. इसलिए अब वह बदमाशी करके जीतने की कोशिश कर रही है. यह आज की नहीं है, यह पुरानी चीज है. पंचायत चुनाव के समय नई टाउन से भी ये लोग EVM बॉक्स ले गए थे. बैलट बॉक्स हूगली में फेक दिय गया था. यह सब घटना चुनाव के समय घटती ही हैं. हमें इन सब चीज़ो को बदलने में वक़्त लगेगा.

ममता बनर्जी की चोट पर चुटकी लेते हुए घोष ने कहा, ‘’ममता बनर्जी तो अभी सब पर ही गुस्सा हैं. मैं बोलता था कि वो अपने खुद के शरीर पर विश्वास नहीं कर पा रही हैं. और देखिये उनका पैर उनको धोखा दे दिया. इतने दिनों तक पुलिस से सारा काम करवाया गया. पुलिस समझ रही है कि उन लोगों ने बहुत अपराध किए हैं और अब परिवर्तन हो रहा है. इलेक्शन कमिशन ने अंतर्गत निष्पक्ष काम हो रहा है.’’

असम में बीजेपी उम्मीदवार की पत्नी की कार से मिली थी ईवीएम

बता दें कि इससे पहले असम से भी एक ऐसा ही मामला सामने आ चुका है, जहां बीजेपी प्रत्याशी की पत्नी की कार से EVM ले जाने पर हंगामा हो गया था. इस मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं. करीमगंज जिला उप अधीक्षक अनबामुथन एमपी ने मामले की जांच के लिए शुक्रवार रात आदेश जारी किए थे.

अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट राजेशन तेरांग को जांच करके तीन दिन में विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा था. आदेश में कहा गया था, "इस घटना ने मतदान वाली ईवीएम की सुरक्षा को खतरा पैदा किया है और कानून व्यवस्था की स्थिति पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है."

जांच में यह भी पता लगाया जाएगा कि किन परिस्थितयों में मतदान पार्टी ने निजी वाहन में यात्रा की और इस बात का भी पता लगाया जाएगा कि अधिकारियों की ओर से कहीं कोई चूक थी या कोई साजिश.  घटना के बाद चुनाव आयोग ने चार चुनाव अधिकारियों को निलंबित कर दिया और केन्द्र पर दोबारा मतदान कराने के आदेश दिए हैं. केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी आयोग से जांच करने को कहा है. इसबीच पुलिस ने घटना के बाद हुई हिंसा को दिखाने के आरोप में कम से कम छह लोगों को गिरफ्तार किया है.

यह भी पढ़ें-

कोरोना का कहर: 24 घंटे में आए 96 हजार नए केस, कल रिकॉर्ड 43 लाख लोगों को दी गई वैक्सीन की डोज

Maharashtra Lockdown: महाराष्ट्र ने लगाया वीकेंड लॉकडाउन, केंद्र ने कहा- इससे नहीं रुकता वायरस, सख्त कंटेनमेंट जोन बनाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
‘वे असम आएं, मैं उन्हें बॉर्डर पार...’, रिजीम चेंज की मांग पर हिमंत सरमा का राहुल गांधी पर अटैक
‘वे असम आएं, मैं उन्हें बॉर्डर पार...’, रिजीम चेंज की मांग पर हिमंत सरमा का राहुल गांधी पर अटैक
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब

वीडियोज

US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump
Chitra Tripathi: 'हैट्रिक' पर योगी 'ओके'...शुभ-अशुभ में फंसे अखिलेश! | UP Election | Akhilesh Yadav
UP Elections 2027: Akhilesh Yadav का चुनाव लड़ने से इनकार...BJP ने किया पलटवार! | Chaar Ki Chaal

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
Embed widget