एक्सप्लोरर

Maharashtra Lockdown: महाराष्ट्र ने लगाया वीकेंड लॉकडाउन, केंद्र ने कहा- इससे नहीं रुकता वायरस, सख्त कंटेनमेंट जोन बनाएं

Maharashtra Lockdown in Weekend: महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सीएम उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखी है. इस पत्र में उन्होंने कहा कि 25 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को कोरोना की वैक्सीन देने के लिए अनुमति दें.महाराष्ट्र सरकार की अधिसूचना के अनुसार धर्मस्थल कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के चलते बंद रहेंगे. साईंबाबा मंदिर भी सोमवार रात आठ बजे से अगले आदेश तक बंद रहेगा.

नई दिल्ली: Maharashtra Lockdown in Weekend: देश में एक बार कोरोना का खतरा बढ़ रहा है, इस खतरे से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र है. इसी खतरे के देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने रविवार को नए नियमों का एलान किया और इसे सख्ती के साथ पालन करवाने की भी बात कही. महाराष्ट्र सरकार ने जो नए नियम जारी किए हैं उनमें वीकेंड (शनिवार-रविवार) को पूरी तरह सख्त लॉकडाउन लगाने की बात रही गयी है. लेकिन अब इस फैसले को लेकर केंद्र सरकार की ओर नाकाफी बताया गया है.

अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र सरकार से कहा है कि वीकेंड पर लगने वाला लॉकडाउन कोरोना वायरस की चेन तो तोड़ने में सफल नहीं है. केंद्र में मौजूद एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से अखबार लिखा है कि दो दिन पर कोरोना पर स्थिति की समीक्षा के लिए मुख्य सचिव ने राज्यों के साथ बैठक की थी.

महाराष्ट्र के मुख्य सचिव को इस बैठक में बोलने के लिए पर्याप्त समय दिया गया था. लेकिन उन्होंने इस बैठक में वीकेंड लॉकडाउन की कोई चर्चा नहीं की थी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र से यह बात पहले ही साफ कर दी थी वीकेंड लॉकडाउन का कोई खास प्रभाव नहीं होता है.

15 मार्च को जिस दिन महाराष्ट्र में 16,620 नए कोरोना सामने आए थे उस दिन केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने महाराष्ट्र के मुख्य सचिव सीताराम कुंटे को चिट्ठी लिखी थी. इस चिट्ठी में राजेश भूषण ने कहा था कि सख्त और असरदार कंटेनमेंट जोन बनाने पर जोर देना चाहिए ना कि लॉकडाउन पर. भूषण ने अपनी चिट्ठी में लिखा था, ''नाइट कर्फ्यू, वीकेंड लॉकडाउन ट्रांसमिशन को रोकने में बेहद कमजोर कदम साबित होते हैं. इसलिए जिला प्रशासन को सख्त और असरदार कंटेनमेंट जोन की रणनीति पर काम करना चाहिए.''

बता दें कि देश में कोरोना के नए मरीजों के आंकड़े में करीब 50% नए केस महाराष्ट्र से ही सामने आ रहे हैं. गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोविड की वर्तमान स्थिति की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे. इससे पहले रविवार को प्रधानमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की थी. इसी मीटिंग में पंजाब, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में जन स्वास्थ्य विशेषज्ञों तथा चिकित्सकों की टीम भेजने का फैसला हुआ.

यह भी पढ़ें- Schools Closed: उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार समेत इन राज्यों में स्कूल कब तक हैं बंद, पढ़ें पूरी खबर जम्मू कश्मीर: दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल रियासी में बन कर तैयार, एफिल टॉवर से ज्यादा है ऊंचाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
एशिया-अफ्रीका समेत 23 देशों की यात्रा पर लौटे अपापांग-अलांग, दोनों बाज में लगे उपग्रह टैग
एशिया-अफ्रीका समेत 23 देशों की यात्रा पर लौटे अपापांग-अलांग, दोनों बाज में लगे उपग्रह टैग
'क्या चीन सीमा बचाने में सक्षम है सरकार?' ITBP डीजे के बयान पर ओवैसी ने मोदी सरकार से पूछे सवाल
'क्या चीन सीमा बचाने में सक्षम है सरकार?' ITBP डीजे के बयान पर ओवैसी ने मोदी सरकार से पूछे सवाल
गरजेगा सुखोई-राफेल, 94 फाइटर्स जेट एक साथ दिखाएंगे ताकत, नमो घाट से चीन-पाक को संदेश
गरजेगा सुखोई-राफेल, 94 फाइटर्स जेट एक साथ दिखाएंगे ताकत, नमो घाट से चीन-पाक को संदेश

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget