एक्सप्लोरर

विधानसभा चुनाव 2017: यूपी के अंतिम और मणिपुर के दूसरे चरण की अधिसूचना आज होगी जारी

लखनऊ/मणिपुर: यूपी विधानसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिये अधिसूचना आज जारी की जाएगी. इस चरण में प्रदेश के सात जिलों की 40 विधानसभा सीटों पर चुनाव होगा. निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश विधानसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिये आज सुबह 11 बजे अधिसूचना जारी होने के तुरन्त बाद नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जायेगी.

16 फरवरी तक दाखिल होंगे नामांकन

नामांकन 16 फरवरी तक दाखिल होंगे, उनकी जांच 17 फरवरी को होगी. नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 20 फरवरी होगी, जबकि मतदान आठ मार्च को होगा. सातवें और अंतिम चरण में गाजीपुर, वाराणसी, जौनपुर, चंदौली, मिर्जापुर, भदोही और सोनभद्र जिलों की 40 विधानसभा सीटों के लिये चुनाव होने हैं. इस चरण में एक करोड़ 41 लाख 39 हजार 697 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. जिसमें लगभग लगभग 76.62 लाख पुरूष और करीब 64.76 लाख महिला मतदाताओं के साथ 707 अन्य श्रेणी के मतदाता भी शामिल हैं.

2012 में सांतवे चरण के चुनाव में सपा का रहा था दबदबा

इस चरण के मतदान के लिये 8,682 मतदान केन्द्रों तथा 14,458 मतदान स्थलों की स्थापना की गयी है. साल 2012 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में सातवें चरण में भी सपा ने जबर्दस्त प्रदर्शन करते हुए 40 में से 23 सीटें हासिल की थीं. इसके अलावा बसपा को पांच, बीजेपी को चार और कांग्रेस को तीन सीटें मिली थीं. पांच सीटें अन्य के खाते में गयी थीं.

मणिपुर विधानसभा चुनाव के लिए आज से नामंकन शुरु

इसके साथ ही मणिपुर की 22 विधानसभा सीटों के लिए भी नामांकन आज से शुरु हो जाएंगे. यहां नामांकन भरने की आखिरी तारीख 16 फरवरी और नामांकन वापस लेने की तारीख 20 फरवरी है. मतदान 8 मार्च को होगा जबकि नतीजे 11 मार्च को घोषित किये जाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
एल मुरुगन ने मोदी कैबिनेट से दिया इस्तीफा, बताया अगला प्लान
एल मुरुगन ने मोदी कैबिनेट से दिया इस्तीफा, बताया अगला प्लान
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
राहुल गांधी की याचिका में कमियां? अभिषेक मनु सिंघवी बोले- 'बेकार की आपत्तियां...'
राहुल गांधी की याचिका में कमियां? अभिषेक मनु सिंघवी बोले- 'बेकार की आपत्तियां...'

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
Embed widget