एक्सप्लोरर

सीमा विवाद के बीच थलसेना प्रमुख जनरल नरवणे का नेपाल दौरा, प्रधानमंत्री ओली समेत सेना प्रमुख से करेंगे मुलाकात

थलसेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे नवंबर के पहले हफ्ते नेपाल के दौरे पर जाएंगे. इस दौरान वे प्रधानमंत्री के पी ओली समेत नेपाली समकक्ष, जनरल पूरन चंद थापा से मुलाकात करेंगे.

दिल्ली: थलसेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे 4-6 नवंबर तक नेपाल की दौरे पर जाएंगे. इस दौरान वे प्रधानमंत्री (और रक्षा मंत्री) के पी ओली सहित नेपाली समकक्ष, जनरल पूरन चंद थापा से मुलाकात करेंगे. साथ ही नेपाली सेना के आर्मी कमांड एंड स्टाफ कॉलेज में स्टूडेंट-ऑफिसर्स को संबोधित भी करेंगे.

काठमांडू पहुंचने पर उन्हें नेपाली सेना के मुख्यालय में गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। खास बात ये है कि नेपाल की राष्ट्रपति, बिंदिया देवी भंडारी थलसेना प्रमुख को नेपाली सेना के ऑनोरेरी-जनरल के रैंक से नवाजेंगी. जनरल नरवणे नेपाली सेना के प्रमुख के आमंत्रण पर काठमांडू के दौरे पर जा रहे हैं. वे नेपाली सेना के वॉर मेमोरियल पर शहीदों को श्रद्धांजलि भी अर्पित करेंगे. अगले महीने थलसेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे जाएंगे नेपाल के दौरे पर.

नेपाल के किये जारी नक्शे के बाद भारत से संबंधों में आई थी दरार

आपको बता दें, नेपाल के नए नक्शे जारी करने के बाद भारत से संबंधों में दरार आ गई थी. नेपाल ने चीन सीमा से सटे ट्राई-जंक्शन पर उत्तराखंड के कालापानी और लिपूलेख विवादित इलाके को अपने अधिकार-क्षेत्र में दिखाया था. जिसको लेकर दोनों देशों के बीच तनाव का माहौल पैदा हो गया था. इसके बाद से भारत की तरफ से नेपाल का ये पहला महत्वपूर्ण दौरा होगा.

जनरल नरवणे ने ये कहकर सनसनी फैला दी थी कि चीन के इशारे पर नेपाल भारत-विरोधी बातें कर रहा है. थलसेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे अगले महीने की शुरूआत में नेपाल के दौरे पर जाएंगे. नेपाल में उन्हें नेपाली सेना के ‘हॉनोरेरी जनरल’ के रैंक से नवाजा जाएगा. थलसेनाध्क्ष का ये दौरान ऐसे समय में होने जा रहा है जब दोनों पड़ोसी देशों के संबंधों में पिछले छह महीने से तनाव बना हुआ है.

नंवबर के पहले हफ्ते में जा सकते है थलसेना प्रमुख

नेपाली सेना के प्रवक्ता, ब्रिगेडियर एस बी पौदयाल ने बयान जारी कर कहा कि नेपाल सरकार ने इस साल 3 फरवरी को भारत के थलसेना प्रमुख की नेपाल यात्रा की मंजूरी दे दी थी, लेकिन दोनों देशों में लॉकडॉउन के चलते इस स्थगित कर दिया गया था. लेकिन अब जनरल मनोज मुकुंद नरवणे नवंबर के महीने में नेपाल के दौरे पर आएंगे (हालांकि, अभी तारीख तय नहीं हुई है कि ये दौरा कब से कब तक होगा लेकिन माना जा रहा है कि नवंबर के पहले हफ्ते में जाएंगे).

ब्रिगेडियर पौदयाल के मुताबिक, नेपाल दौरे के दौरान नेपाली राष्ट्रपति श्रीमती विद्या देवी भंडारी एक अंलकृण समारोह में जनरल नरवणे को नेपाली सेना के ‘हॉनोरेरी-जनरल’ का रैंक प्रदान करेंगी. आपको बता दें कि आजादी के बाद से ही भारत और नेपाल की सेनाओं के बीच सैन्य परंपरा रही है कि दोनों देशों की सेनाएं एक-दूसरे के सेनाध्यक्ष को हॉनोरेरी-जनरल की रैंक दी जाती है. जिस तरह से जनरल नरवणे को हॉनोरेरी-जनरल की रैंक दी जाएगी उसी तरह से नेपाली सेना के प्रमुख को भी भारतीय सेना के हॉनेरेरी-जनरल की रैंक प्रदान की जाती है.

नेपाल ने लिपूलेख और उससे सटे कालापानी इलाके पर अपना अधिकार जताता है

आपको बता दें कि मई के महीने में भारत के कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में धारचूला से लिपूलेख दर्रे तक नए सड़क के निर्माण से दोनों देशों के बीच तनाव पैदा हो गया था. ये इलाका भारत-चीन और नेपाल के ट्राई-जंक्शन पर स्थित है. नेपाल भी लिपूलेख और उससे सटे कालापानी इलाके पर अपना अधिकार जताता आया है. इस विवादित इलाके को लेकर दोनों देशों के बीच में राजनयिक स्तर पर बातचीत भी होती आई है.

लेकिन नेपाल की कम्युनिस्ट-सरकार ने आनन-फानन में एक नया मैप (नक्शा) जारी कर लिपूलेख और कालापानी इलाके को अपने अधिकार-क्षेत्र में दिखा दिया था, जिससे दोनों देशों के संबंधों में दरार आ गई थी. इस बीच जनरल नरवणे ने ये कहकर सनसनी फैला दी थी कि कि नेपाल किसी दूसरे देश के बहकावे में आकर भारत विरोधी बातें कर रहा है. उनका इशारा सीधे तौर से चीन की तरफ था. क्योंकि उसी समय पूर्वी लद्दाख से सटी एलएसी पर भारत और चीन के खिलाफ टकराव शुरू हुआ था. लेकिन अब जनरल नरवणे के दौरे से दोनों देशों के बीच संबंध एक बार फिर पटरी पर लौटने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें.

दिल्ली में कोरोना के मामलों ने तोड़ा अबतक का रिकॉर्ड, पिछले 24 घंटे में आए 4800 से अधिक मामले

दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश के घर NCB ने रेड की, घर से ड्रग्स मिलने के बाद भेजा समन

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

27 में 7 राज्यों की जंग! BJP की नई टीम की पहली बैठक, Gen Z पर क्या प्लान?
27 में 7 राज्यों की जंग! BJP की नई टीम की पहली बैठक, Gen Z पर क्या प्लान?
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
राहुल के कार्यक्रम से पहले बवाल, NSUI-ABVP समर्थक आपस में भिड़े
राहुल के कार्यक्रम से पहले बवाल, NSUI-ABVP समर्थक आपस में भिड़े
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget