एक्सप्लोरर

दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश के घर NCB ने रेड की, घर से ड्रग्स मिलने के बाद भेजा समन

करिश्मा प्रकाश को एनसीबी ने पूछताछ के लिए समन किया है लेकिन वो अनट्रेसेबल हैं. सूत्रों के मुताबिक, रिया चक्रवर्ती के केस में कई ड्रग्स पैडलर्स की जांच में करिश्मा का नाम सामने आया था.

मुंबई: अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश के घर पर आज नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने रेड की. सूत्रों के मुताबिक, रेड के दौरान करिश्मा के घर से ड्रग्स की कंजम्पशन क्वांटिटी बरामद हुई. करिश्मा को एनसीबी ने समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है लेकिन वो अनट्रेसेबल हैं.

एनसीबी के सूत्रों की मानें तो एफआईआऱ 16/20 के रिया चक्रवर्ती के केस में कई ड्रग्स पैडलर्स की जांच में करिश्मा प्रकाश का नाम सामने आया था जिसके आधार पर आज एनसीबी ने उनके घर रेड की थी. इस दौरान एफआईआर 16/20 के केस में गिरफ्तार किए गए पैडलर्स की पूछताछ में और टेक्निकल डाटा के आधार पर एनसीबी को पता चला कि करिश्मा प्रकाश इन ड्रग्स पैडलर्स के रेगुलर टच में थीं. फिलहाल करिश्मा प्रकाश की कोई ख़बर नहीं है.

गौरतलब है कि  एफआईआर 15/20 बॉलीवुड ड्रग्स केस में दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश से एनसीबी ने पूछताछ की थी. दीपिका पादुकोण और करिश्मा प्रकाश का ज्वाइंट इंटेरोगेशन भी किया गया था.

इसके अलावा आज एनसीबी ने 16/20 रिया चक्रवर्ती केस में मुंबई के बांद्रा इलाके से एक ड्रग्स सप्लायर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए सप्लायर के पास से चरस, कोकीन और गांजे की कॉमर्शियल क्वांटिटी बरामद की गई है. पकड़ा गया ड्रग्स सप्लायर, पहले पकड़े गए साउथ अफ़्रीकन ड्रग्स सप्लायर अगिसियालोस डेमेट्रिएड्स (Agisialos Demetriades) से संपर्क में था.

एनसीबी में दर्ज दो एफआईआर चर्चा का विषय रहे हैं. एफआईआर नंबर 15/20 वो एफआईआर है जो सुशांत सिंह राजपूत केस की प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी जांच के दौरान ड्रग्स चैट सामने आए थे जिसे ईडी ने एनसीबी को दे दिया था. अब तक इस केस में दीपिका पादुकोण जैसे बड़े नामों से पूछताछ हुई है. इस केस में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. जबकि एफआईआर नंबर 16/20 मुंबई के कुछ पैडलर्स को गिरफ्तार कर दर्ज किया गया था जिसमें रिया चक्रवर्ती सहित 24 से अधिक लोग गिरफ्तार हो चुके हैं.

मुंबई में मालवी मल्होत्रा पर चाकू से हमला, अभिनेत्री ने कंगना रनौत से मांगी मदद 

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Tiranga March Live: CJP के प्रदर्शन से पहले अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने थमाया नोटिस, कहा- इजाजत नहीं
Live: CJP के प्रदर्शन से पहले अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने थमाया नोटिस, कहा- इजाजत नहीं
ओवैसी ने एलन मस्क को दे दिया अल्टीमेटम, 'मोदी जी के मैं खिलाफ, लेकिन कोई गोरा...'
ओवैसी ने एलन मस्क को दे दिया अल्टीमेटम, 'मोदी जी के मैं खिलाफ, लेकिन कोई गोरा...'
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
रिजीम चेंज का क्या मतलब है? कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने विवाद के बीच समझाया
रिजीम चेंज का क्या मतलब है? कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने विवाद के बीच समझाया

वीडियोज

Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!
लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
South OTT Release: 'डीसी' से 'द ट्रेटर्स' तक, फ्राइडे को OTT पर साउथ की 7 फिल्मों-सीरीज की धूम, वीकेंड पर करें एंजॉय
फ्राइडे को OTT पर आईं साउथ की 7 फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें एंजॉय
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
Embed widget