एक्सप्लोरर

दिल्ली में कोरोना के मामलों ने तोड़ा अबतक का रिकॉर्ड, पिछले 24 घंटे में आए 4800 से अधिक मामले

अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में मंगलवार को एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 4,853 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण का कुल आंकड़ा 3.64 लाख से अधिक हो गया है.

नई दिल्ली: दिल्ली में आज एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 4,853 नए मामले सामने आए हैं. इसी के साथ राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमितों की कुल संख्या 3,64,341, हो गई है. इनमें से 3,30,112 मरीज ठीक हो चुके हैं.

पिछले 24 घंटे में 44 लोगों की मौत हुई है. इसके बाद दिल्ली में मृतक संख्या बढ़कर 6,356 हो गई.  पिछले 24 घंटे में 2,722 लोग ठीक हुए हैं.

अधिकारी ने बताया कि सोमवार को 57,210 नमूनों की जांच के बाद 4,853 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है. मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक, इस समय दिल्ली में फिलहाल 27,873 मरीजों का इलाज चल रहा है.

बता दें कि आज ही स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि त्योहारों के मौसम में केरल, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, कर्नाटक और दिल्ली में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी देखी गयी है.

वहीं कोविड-19 पर राष्ट्रीय कार्यबल के अध्यक्ष वी के पॉल ने कहा कि केरल, पश्चिम बंगाल और दिल्ली में तीसरी बार मामले उच्च स्तर की ओर बढ़ रहे हैं.

पॉल ने कहा कि यह चिंता का विषय है और आने वाले समय में कोविड-19 संबंधी उचित व्यवहार का पालन करने में कोई लापरवाही नहीं की जा सकती क्योंकि अभी और चुनौतियां सामने आएंगी.

उन्होंने कहा कि आगे कई त्योहार आ रहे हैं और अगर पिछले कुछ दिन में हम कहीं डगमगाए हैं तो अगले 10 से 12 दिन में यह नजर आएगा.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बोलीं- चालू वित्त वर्ष में वृद्धि दर में गिरावट या शून्य के करीब रहेगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुखोई, राफेल, तेजस... आसमान में दिखेगा भारत का दम, PM मोदी का वाराणसी दौरा
सुखोई, राफेल, तेजस... आसमान में दिखेगा भारत का दम, PM मोदी का वाराणसी दौरा
बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा, तूफान की वजह से प्रभावित होंगे कई राज्य - पूरा अपडेट
बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा, तूफान की वजह से प्रभावित होंगे कई राज्य - पूरा अपडेट
फारूक अब्दुल्ला के बयान पर BJP-VHP से लेकर कांग्रेस तक भड़की, कहा- ‘देश से माफी मांगें’
फारूक अब्दुल्ला के बयान पर BJP-VHP से लेकर कांग्रेस तक भड़की, कहा- ‘देश से माफी मांगें’
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का क्या है स्टेटस? रेल मंत्री ने बताया
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का क्या है स्टेटस? रेल मंत्री ने बताया

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
अनंत सिंह के निष्कासन पर घमासान, JDU में गुटबाजी के आरोप; चिराग पासवान क्या बोले?
अनंत सिंह के निष्कासन पर घमासान, JDU में गुटबाजी के आरोप; चिराग पासवान क्या बोले?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: शूटर्स ने सूरत के रास्ते दिल्ली भागने का प्लान बनाया था, पर छूट गई थी बस
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: शूटर्स ने सूरत के रास्ते दिल्ली भागने का प्लान बनाया था, पर छूट गई थी बस
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल; भारत ने जीते 114
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
'तेल ठिकानों को बनाया निशाना', हूतियों का मक्का-मदीना पर अटैक से इनकार
'तेल ठिकानों को बनाया निशाना', हूतियों का मक्का-मदीना पर अटैक से इनकार
UP PET परीक्षा आज से, सेंटर जाने से पहले जान लें जरूरी नियम और सावधानियां 
UP PET परीक्षा आज से, सेंटर जाने से पहले जान लें जरूरी नियम और सावधानियां 
हैदराबाद के छात्र का कमाल! मम्मी के बर्थडे पर बना डाला रोबोट
हैदराबाद के छात्र का कमाल! मम्मी के बर्थडे पर बना डाला रोबोट
Embed widget