एक्सप्लोरर

अमृतसर रेल हादसा: रामलीला आयोजन करने वाला कांग्रेस नेता फरार, नवजोत कौर की तारीफ करता दिखा

Amritsar Train accident: अमृतसर रेल हादसे के बाद केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि इस दुर्घटना के लिए उनका मंत्रालय जिम्मेदार नहीं है उन्होंने कहा कि जोड़ा फाटक के पास दशहरा कार्यक्रम के लिए प्रशासन और कार्यक्रम आयोजकों ने रेलवे को सूचित नहीं किया गया था.

नई दिल्ली: अमृतसर में 59 लोगों की मौत के लिए जिम्मेदार कौन है? प्रशासनिक अमला इस सवाल से अब तक मुंह चुराता दिख रहा है. रेलवे ने तो साफ-साफ खुद को निर्दोष करार दिया है. आम लोग रामलीला आयोजक पर सवाल उठा रहे हैं. रामलीला की आयोजक कांग्रेस की पार्षद विजय मदान थी. विजय के पति सौरभ मदान उर्फ मिट्ठू मदान ने आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई. अब दोनों फरार हैं.

दशहरे के दिन यानि कल रावण दहन के लिए मदान ने नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू को मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाया था. वो मंच पर मौजूद थी. सौरभ मदान ने इस दौरान नवजोत कौर की जमकर तारीफ की. नवजोत के दावों के मुताबिक, हादसे से ठीक पहले वो वहां से चली गई थी.

नवजोत कौर के जानें के बाद पास से गुजर रही ट्रेन ने सैकड़ों लोगों को अपनी चपेट में ले लिया था. सभी ट्रैक पर खड़े होकर रावण दहन का कार्यक्रम देख रहे थे. पटाखों की आवाज की वजह से ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी. रेलवे ने कहा है कि अगर स्थानीय प्रशासन से इसकी सूचना पहले मिली होती तो हादसे को टाला जा सकता था.

टोपी ट्रांसफर करने के बजाए साफ-साफ बताओ, इस हादसे का जिम्मेदार कौन...रेलवे, पुलिस-प्रशासन या रामलीला कमेटी?

अमृतसर रेल हादसे के बाद घटना स्थल का दौरा करने के बाद केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि इस दुर्घटना के लिए उनका मंत्रालय जिम्मेदार नहीं है उन्होंने कहा कि जोड़ा फाटक के पास दशहरा कार्यक्रम के लिए प्रशासन और कार्यक्रम आयोजकों ने रेलवे को सूचित नहीं किया गया था.

अमृतसर हादसे से रेलवे ने झाड़ा पल्ला, कहा- मोड़ और धुएं की वजह से ड्राइवर को नहीं दिखी भीड़

हादसे के बाद से मिट्ठू मदान और उसकी पार्षद पत्नी गायब है. उसके घर के बाहर पुलिस की तैनाती की गई है. पार्षद ने आयोजन के लिए प्रशासनिक अनुमति नहीं ली थी. अगर ली होती तो 59 लोगों की जान बच सकती थी.

कांग्रेस नेता के खिलाफ कार्रवाई को लेकर जब मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से एबीपी न्यूज़ ने सवाल किया तो उन्होंने कुछ भी साफ-साफ नहीं कहा. हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिये गए हैं. चार हफ्ते में जांच रिपोर्ट आ जाएगी, उसके बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget