एक्सप्लोरर

Assam: '3 दिन नहीं, 300 साल में भी मुस्लिमों को हटाना संभव नहीं', असम CM के बयान पर बदरुद्दीन अजमल का पलटवार

Assam Miya Muslims Controversy: बदरुद्दीन अजमल ने कहा कि मियां मुस्लिम बेहद मुश्किलों से अपना गुजारा कर रहे हैं. वे सरकार की योजनाओं के भरोसे नहीं हैं.

Badruddin Ajmal: ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के अध्यक्ष बदरुद्दीन अजमल ने कहा है कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दावा किया है कि वह तीन दिनों में गुवाहाटी को मियां मुस्लिमों से खाली करा देंगे. मगर मैं उनको कहना चाहता हूं कि मियां मुस्लिमों को तीन साल क्या 300 साल में भी हटाना संभव नहीं है. असम में बंगाली भाषा बोलने वाले मुस्लिमों को अक्सर मियां मुस्लिम कहा जाता है. 

असम की कुल आबादी 3.12 करोड़ है, जिसमें मुस्लिमों की आबादी 34 फीसदी है. इसमें से 4 फीसदी तो असामी मुस्लिम हैं, लेकिन बाकी के मुस्लिम बंगाली भाषा बोलने वाले मुस्लिम हैं. एआईयूडीएफ चीफ और धुबरी से लोकसभा सांसद बदरुद्दीन अजमल और असम सीएम सरमा के बीच अक्सर ही जुबानी जंग होती रहती है. ऐसा ही एक बार फिर से देखने को मिला है, जहां असम मुख्यमंत्री के दावे पर बदरुद्दीन अजमल ने अब जवाब दिया है. 

300 सालों में भी मियां को नहीं हटा पाएंगे: अजमल

देश के पूर्वोत्तर राज्य में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बदरुद्दीन अजमल ने कहा, 'अगर मिया नहीं होंगे तो लोगों को तीन दिन तक खाना नहीं मिलेगा, राज्य में शायद ही कोई निर्माण गतिविधि होगी. लोग सब्जियां और आलू बारपेटा से लाते हैं. ये लोग दिन रात मेहनत करते हैं.' एआईयूडीएफ चीफ ने आगे कहा, 'वे अपनी जीविका चलाने के लिए चोरी नहीं करते. सरकारी योजना से उनका भरण-पोषण नहीं हो पाता है.'

अजमल ने कहा, 'मुख्यमंत्री ने लोगों से गुवाहाटी में जमीन देखने को कहा है. उन्होंने कहा है कि वह तीन दिनों के भीतर मियां से जमीनें खाली करवा देंगे. मैं उन्हें बता दूं कि तीन दिन या तीन साल ही नहीं, बल्कि वह अगले 300 सालों में भी ऐसा नहीं कर पाएंगे.'

असम सीएम ने क्या कहा था?

इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने सब्जियों की बढ़ती कीमत के लिए मियां मुस्लिम समुदाय को जिम्मेदार बताया था. उन्होंने कहा था, 'यदि आसामी विक्रेता सब्जियां बेच रहे होते, तो वे कभी भी अपने आसामी लोगों से ज्यादा पैसा नहीं लेते.' उन्होंने कहा था कि वह खुद जाकर फ्लाईओवर के नीचे सब्जी मंडियों को खाली करवाएंगे, ताकि आसामी लोगों को रोजगार के अवसर मिल सकें.

यह भी पढ़ें: 'मैं जो कहूंगा, वही होगा', बदरुद्दीन अजमल की टिप्पणी पर बोले हिमंत बिस्व सरमा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP के सबसे युवा अध्यक्ष बने नितिन नबीन, कांग्रेस, SP, BSP से JDU तक... पार्टी अध्यक्ष की उम्र कितनी
BJP के सबसे युवा अध्यक्ष बने नितिन नबीन, कांग्रेस, SP, BSP से JDU तक... पार्टी अध्यक्ष की उम्र कितनी
12 साल की उम्र में ही प्रतीक ने किया था प्रपोज, इंग्लैंड से पढ़कर आईं अपर्णा यादव, जानें जिंदगी के बारे में सबकुछ
12 साल की उम्र में ही प्रतीक ने किया था प्रपोज, इंग्लैंड से पढ़कर आईं अपर्णा यादव, जानें जिंदगी के बारे में सबकुछ
2027 वर्ल्ड कप से पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली का होगा 'डिमोशन'? BCCI कम कर सकता है सैलरी; जानें पूरा मामला 
2027 वर्ल्ड कप से पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली का होगा 'डिमोशन'? BCCI कम कर सकता है सैलरी 
तमिलनाडु विधानसभा में हुआ राष्ट्रगान का अपमान? राज्यपाल का भाषण पढ़ने से इनकार, छोड़ा सदन
तमिलनाडु विधानसभा में हुआ राष्ट्रगान का अपमान? राज्यपाल का भाषण पढ़ने से इनकार, छोड़ा सदन

वीडियोज

Nitin Nabin New BJP President: 'नबीन' आगाज, 'युवा कप्तान' को 'ताज'! | ABP News | Delhi
Namaste Bharat: BJP की कमान नबीन के हाथ, आस्था से की शुरुआत! | BJP New President | Nitin Nabin
BJP New President: ताजपोशी से पहले भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद लेने मंदिर पहुंचे Nitin Nabin
BJP New President: नई कमान की शुरुआत...BJP के नए अध्यक्ष का स्वागत धूमधाम से होगा | Nitin Nabin
BJP New President: BJP मुख्यालय में बड़ा कार्यक्रम, नई कमान संभालेंगे Nitin Nabin | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP के सबसे युवा अध्यक्ष बने नितिन नबीन, कांग्रेस, SP, BSP से JDU तक... पार्टी अध्यक्ष की उम्र कितनी
BJP के सबसे युवा अध्यक्ष बने नितिन नबीन, कांग्रेस, SP, BSP से JDU तक... पार्टी अध्यक्ष की उम्र कितनी
12 साल की उम्र में ही प्रतीक ने किया था प्रपोज, इंग्लैंड से पढ़कर आईं अपर्णा यादव, जानें जिंदगी के बारे में सबकुछ
12 साल की उम्र में ही प्रतीक ने किया था प्रपोज, इंग्लैंड से पढ़कर आईं अपर्णा यादव, जानें जिंदगी के बारे में सबकुछ
2027 वर्ल्ड कप से पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली का होगा 'डिमोशन'? BCCI कम कर सकता है सैलरी; जानें पूरा मामला 
2027 वर्ल्ड कप से पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली का होगा 'डिमोशन'? BCCI कम कर सकता है सैलरी 
तमिलनाडु विधानसभा में हुआ राष्ट्रगान का अपमान? राज्यपाल का भाषण पढ़ने से इनकार, छोड़ा सदन
तमिलनाडु विधानसभा में हुआ राष्ट्रगान का अपमान? राज्यपाल का भाषण पढ़ने से इनकार, छोड़ा सदन
'नागिन 7' से रातों रात बाहर हुई ये एक्ट्रेस, महज तीन हफ्तों में मेकर्स ने खेला बड़ा दांव
इस एक्ट्रेस का 'नागिन 7' से कटा पत्ता,महज तीन हफ्तों में मेकर्स ने खेला बड़ा दांव
बार-बार मुंह में हो रहे हैं छाले तो न करें नजरअंदाज, हो सकती है यह लाइलाज बीमारी
बार-बार मुंह में हो रहे हैं छाले तो न करें नजरअंदाज, हो सकती है यह लाइलाज बीमारी
मंकी ने हेलो बोला तो... बंदर के पास सेल्फी लेने गईं दीदी, मारा झपट्टा हो और गया कांड; देखें वीडियो
मंकी ने हेलो बोला तो... बंदर के पास सेल्फी लेने गईं दीदी, मारा झपट्टा हो और गया कांड; देखें वीडियो
वंदे भारत स्लीपर के टिकट कैंसिलेशन पर जितना कट रहा पैसा, उतने में मिल जाएगा राजधानी का टिकट; देखें कैलकुलेशन
वंदे भारत स्लीपर के टिकट कैंसिलेशन पर जितना कट रहा पैसा, उतने में मिल जाएगा राजधानी का टिकट; देखें कैलकुलेशन
Embed widget