एक्सप्लोरर

'मैं जो कहूंगा, वही होगा', बदरुद्दीन अजमल की टिप्पणी पर बोले हिमंत बिस्व सरमा

CM Sarma On Badaruddin Ajmal: एयूडीआईएफ बदरुद्दीन अजमल ने कहा था कि वो मियां भाइयों से कहेंगे कि तीन दिन के अंदर गुवाहाटी खाली कर दें.

Himanta Biswa Sarma On Badaruddin Ajmal: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) प्रमुख और लोकसभा सांसद बदरुद्दीन अजमल को चेतावनी दी कि वे राज्य में जादुई उपचार न करें, नहीं तो उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है.

बुधवार (6 मार्च) को असम के लखीमपुर जिले में कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, 'बदरुद्दीन अजमल जादुई उपचार करते हैं और उन्होंने अपनी सार्वजनिक बैठकों के दौरान भी अपनी तरकीबें आजमाईं लेकिन असम विधानसभा ने राज्य में जादुई उपचार पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक विधेयक पारित किया है. जो कोई भी ऐसा करेगा उसे सलाखों के पीछे डाल दिया जाएगा.”

'उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा'

सीएम सरमा ने आगे कहा, 'अगर वह (बदरुद्दीन अजमल) उपचार करेंगे तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. मैं जो कहूंगा, वही होगा. मैं अपने बारे में नहीं, विधानसभा के बारे में बोल रहा हूं. आप हिमंत बिस्वा सरमा की बातें मत सुनिए, लेकिन विधानसभा क्या कह रही है, ये आपको सुनना होगा. असेंबली ने उपचार पद्धतियों को बंद कर दिया है."

असम में पारित हुआ नया बिल

असम सरकार ने हाल ही में संपन्न विधानसभा के बजट सत्र में विधेयक पारित किया जो चिकित्सा के नाम पर जादुई उपचार को गैरकानूनी घोषित करेगा और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति के लिए कठोर दंड का प्रावधान भी रखा गया है.

दरअसल, बदरुद्दीन अजमल और असम सीएम हिमंत बिस्व सरमा के बीच अक्सर जुबानी जंग होती रहती है. इससे पहले असम से मियां भाई हटाने की बात पर भी दोनों के बीच जमकर वार पलटवार हुआ. बदरुद्दीन अजमल ने कहा था कि मुख्यमंत्री ने लोगों से गुवाहाटी में जमीन देखने को कहा है. वो कह रहे हैं कि मियां भाइयों से जमीनें खाली करवा देंगे लेकिन वो ऐसा नहीं कर पाएंगे. 

ये भी पढ़ें: Assam: '3 दिन नहीं, 300 साल में भी मुस्लिमों को हटाना संभव नहीं', असम CM के बयान पर बदरुद्दीन अजमल का पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
Carpenter Tool Haircut Viral Video : हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
Fridge Storage Tips: भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
Embed widget