एक्सप्लोरर

Air India Urination Row: ‘पायलट को सस्पेंड करना…ज्यादा हो गया’, डीजीसीए के फैसले पर एयर इंडिया

Air India On Pee-Gate: एयर इंडिया की फ्लाइट में पेशाब करने के मामले की जांच अब पूरी हो गई है. इस घटना को लेकर एयर इंडिया का बयान भी सामने आया है और पायलट के सस्पेंशन पर बात की.

Pee-Gate: एयर इंडिया की फ्लाइट में यात्री के ऊपर पेशाब करने के मामले की जांच अब बंद हो गई है. इस मामले पर एयर इंडिया का बयान सामने आया है जिसमें उसने कहा है कि यात्री शंकर मिश्रा से जुड़ी घटना के मामले में कर्मचारियों की कार्रवाई की आंतरिक जांच बंद कर दी है. एयर इंडिया ने यह भी कहा कि उसे कमांडर का लाइसेंस निलंबित किए जाने की कार्रवाई उनकी गलती की तुलना में अत्यधिक लगती है और वह इसके खिलाफ अपील में उनकी मदद करेगी. 

अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स की वेबसाइट की खबर के मुताबिक, एयर इंडिया ने अपने बयान में कहा, “उसने शिकायतकर्ता के आरोप को गंभीरता से लिया और नए कपड़े दिलाकर उसकी सहायता की गई. उसके सामान को साफ करने में भी मदद की गई और उसी तरह की दूसरी बिजनेस क्लास सीट पर ट्रांसफर कर दिया गया.”

क्या कहा एयर इंडिया ने?

एयर इंडिया ने आगे कहा कि आरोपी शांत, सहयोगी और अपने ऊपर लगे आरोपों से अनिभिज्ञ थे. एयर इंडिया ने दावा किया कि शंकर मिश्रा को क्रू ने ज्यादा शराब नहीं दी थी और वो नशे में भी नहीं लग रहे थे. एयरलाइन के मुताबिक, फ्लाइट कमांडर को केबिन क्रू से नियमित रूप से सूचना दी जाती थी और कथित आरोपी ने किसी भी समय फ्लाइट सेफ्टी के लिए कोई भी जोखिम भी नहीं उठाया.

अपने बयान में एयर इंडिया ने स्वीकार किया कि इस मामले को एक यात्री के प्रथम दृष्टया मामले के रूप में रिपोर्ट किया जाना चाहिए था. विमानन नियामक ने नियमों का पालन नहीं करने पर एयर इंडिया पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है.

एयर इंडिया ने की क्रू की सराहना

एयर इंडिया ने अपने बयान में आगे कहा, “जब सभी तथ्य मौजूद नहीं थे, एयर इंडिया वास्तविक समय में स्थिति को प्रभावी ढंग से संभालने के लिए क्रू के प्रयासों की सराहना करना चाहता है.” इसके साथ ही ये भी नोट करता है कि बिजनेस क्लास यात्री के उस समय के लिखित बयान में केबिन क्रू के कामों की स्पष्ट प्रशंसा शामिल है और पायलट की आलोचना किसी अन्य संबंध को लेकर की गई थी.

ये भी पढ़ें: Air India Urination Row: ईमेल से खुली पेशाब कांड की पोल, एयर इंडिया के अधिकारियों को पहले से थी जानकारी, बोल रहे थे झूठ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वोट चोरी नहीं, राहुल गांधी की कामचोरी है', BJP का कांग्रेस नेता पर तंज
'वोट चोरी नहीं, राहुल गांधी की कामचोरी है', BJP का कांग्रेस नेता पर तंज
आंध्र प्रदेश शराब घोटाला: ईडी ने पूर्व मंत्री अंबाती रामबाबू को भेजा समन, 4 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया
आंध्र प्रदेश शराब घोटाला: ईडी ने पूर्व मंत्री अंबाती रामबाबू को भेजा समन, 4 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया
Explained: दिल्ली-NCR के इन इलाकों में पटाखा फोड़ा तो खैर नहीं, कहां-कब मिलेगी छूट, जान लीजिए नियम
Explained: दिल्ली-NCR के इन इलाकों में पटाखा फोड़ा तो खैर नहीं, कहां-कब मिलेगी छूट, जान लीजिए नियम
Explained: 2029 से पहले 2027 में 7 राज्यों की 940 विधानसभा सीटों पर दारोमदार! मोदी के सामने मुश्किलें क्या?
2029 से पहले 7 राज्यों की 940 विधानसभा सीटों पर दारोमदार! मोदी के सामने मुश्किलें क्या?

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वोट चोरी नहीं, राहुल गांधी की कामचोरी है', BJP का कांग्रेस नेता पर तंज
'वोट चोरी नहीं, राहुल गांधी की कामचोरी है', BJP का कांग्रेस नेता पर तंज
CM सम्राट चौधरी ने दिल्ली में कहा- बिहार की दो कमजोरी… पानी और आबादी
CM सम्राट चौधरी ने दिल्ली में कहा- बिहार की दो कमजोरी… पानी और आबादी
ओमान में भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमला, MEA भयंकर नाराज, बोला- 'बेहद...'
ओमान में भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमला, MEA भयंकर नाराज, बोला- 'बेहद चिंताजनक'
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदौरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदौरिया का छलका दर्द
Watch: विराट कोहली की दरियादिली, बेकाबू फैंस के पास पहुंचे; सभी को दिए ऑटोग्राफ
Watch: विराट कोहली की दरियादिली, बेकाबू फैंस के पास पहुंचे; सभी को दिए ऑटोग्राफ
दिल्ली में खुलेआम पटाखों की बिक्री पर SC ने जताई चिंता, कहा- सरकार तत्काल ध्यान दे
दिल्ली में खुलेआम पटाखों की बिक्री पर SC ने जताई चिंता, कहा- सरकार तत्काल ध्यान दे
परविंदर झोटा के पिता ने राहुल गांधी से कहा- 'हमसे मिलने न आएं आप इंदिरा गांधी के...'
परविंदर झोटा के पिता ने राहुल गांधी से कहा- 'हमसे मिलने न आएं आप इंदिरा गांधी के...'
Apple Sales Record : बढ़ती लागत नहीं रोक पाई Apple की रफ्तार, इस देश में रिकॉर्डतोड़ बिक्री
बढ़ती लागत नहीं रोक पाई Apple की रफ्तार, इस देश में रिकॉर्डतोड़ बिक्री
Embed widget