एक्सप्लोरर

एयर इंडिया प्लेन क्रैश: चारों तरफ बिखरी लाशें, शवों को पहचानना नामुमकिन, गुजरात सरकार ने की DNA सैंपल देने की अपील

Ahmadabad London Flight Crash: विमान का संचालन कैप्टन सुमीत सभरवाल कर रहे थे, जो एयर इंडिया के लंबे समय से पायलट हैं और उनके पास 8,200 से अधिक उड़ान घंटे का अनुभव था. 

Air India Plane Crash: अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट टेकऑफ होते ही क्रैश कर गई. इसमें 242 लोग सवार थे. हादसे के बाद पूरी दुनिया में दुख का माहौल है. इन सब के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें घटना वाली जगह पर चारों तरफ लाशें बिखरी पड़ी नजर आ रही हैं. शवों को पहचानना भी मुश्किल है. मृतकों की पहचान करने के लिए गुजरात सरकार ने परिजनों से डीएनए सैंपल देने की अपील की है. 

अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-171 उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही क्रैश हो गई थी. हादसे के बाद एयर इंडिया ने एआई-171 के लिए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर 1800 5691 444 जारी किया है. न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, एयर इंडिया के विमान बोइंग 787 ड्रीमलाइनर ने सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के रनवे 23 से 13.39 आईएसटी पर उड़ान भरी. इसके कुछ देर बाद ही मेडे कॉल जारी किया गया था, लेकिन कॉकपिट से कोई और संचार प्राप्त नहीं हुआ.

कैप्टन सुमीत सभरवार उड़ा रहे थे विमान

विमान का संचालन कैप्टन सुमीत सभरवाल कर रहे थे, जो एयर इंडिया के लंबे समय से पायलट हैं और उनके पास 8,200 से अधिक उड़ान घंटे का अनुभव था. वहीं, फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर ने 1,100 घंटे उड़ान भरी थी. यह दुर्घटना अहमदाबाद के मेघानीनगर इलाके के पास हुई. विमान टेक-ऑफ के दौरान क्रैश हुआ. प्लेन के क्रैश होने के तुरंत बाद घटनास्थल से आसमान में काला धुंआ उठता हुआ देखा गया है. इससे विमान दुर्घटना में भारी नुकसान का अनुमान है.

230 यात्री, 10 केबिन क्रू और दो पायलट थे सवार 

प्लेन क्रैश होने के बाद फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची. राहत और बचाव का काम किया जा रहा है. हालांकि इस हादसे में कितना जानमाल का नुकसान हुआ है, इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है. हादसे के समय प्लेन में 242 लोग सवार थे, जिसमें 230 यात्री, 10 केबिन क्रू और दो पायलट थे. एयर इंडिया ने सोशल मीडिया हैंडल 'एक्स' पर कहा, फ्लाइट एआई171 अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रही थी. आज 12 जून को दुर्घटना का शिकार हुई है. हम अभी विवरण की जांच कर रहे हैं और इस मामले में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' और एयर इंडिया की वेबसाइट पर अधिक जानकारी साझा करेंगे. 

ये भी पढ़ें: एयर इंडिया प्लेन क्रैश में कोई भी जिंदा नहीं बचा, सभी 242 की मौत, साथ ही स्थानीय लोग भी मरे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के गोवा मीटिंग में गाया गया आधूरा वंदे मातरम, फिर विवाद?
कांग्रेस के गोवा मीटिंग में गाया गया आधूरा वंदे मातरम, फिर विवाद?
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
'दीपके स्टूडेंट कैसे...', रिजिजू ने CJP प्रोटेस्ट को लेकर क्या कहा
'दीपके स्टूडेंट कैसे...', रिजिजू ने CJP प्रोटेस्ट को लेकर क्या कहा
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget