एक्सप्लोरर

एयर इंडिया प्लेन क्रैश में 241 की मौत, साथ ही स्थानीय लोग भी मरे, एक शख्स जिंदा बचा

Ahmedabad Plane Crash: गुजरात सरकार ने शवों की पहचान के लिए प्लेन में सवार लोगो के परिजनों से डीएनए सैंपल देने की अपील की है. घटनास्थल पर अभी भी बचावकार्य जारी है.

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान गुरुवार (12 जून 2025) दोपहर टेक-ऑफ के बाद क्रैश हो गया. न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक विमान में सवार कोई भी जीवित नहीं बचे. विमान में सवार सभी 241 लोगों की मौत हो गई. उड़ाने भरने के कुछ ही देर बाद प्लेन क्रैश हो गया था. इस हादसे में एक शख्स जिंदा बचा है. पुलिस कमिश्नर ने इस बारे में जानकारी दी.

'विमान दुर्घटना में जिंदा बचा एक शख्स'

हादसे के कुछ घंटों बाद एपी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक ने बताया, "ऐसा लग रहा है कि विमान दुर्घटना में कोई भी जीवित नहीं बचा है. चूंकि विमान आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, इसलिए कुछ स्थानीय लोग भी मारे गए होंगे." हालांकि, अब एक शख्स के जिंदा बचने की खबर सामने आई है. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इस हादसे के बाद अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से सीमित उड़ानों का संचालन फिर से शुरू किया गया है. अहमदाबाद हवाई अड्डे के पास एयर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद राहत और बचाव अभियान के लिए तुरंत भारतीय सशस्त्र बलों की टीमें भेजी गईं.

मृतकों की पहचान के लिए सरकार ने उठाए कदम

गुजरात सरकार ने शवों की पहचान के लिए प्लेन में सवार लोगो के परिजनों से डीएनए (DNA) सैंपल देने की अपील की है. हादसा इतना भयानक था कि कई शवों की पहचान करना मुश्किल हो गया है.

गुजरात सरकार के अधिकारी ने कहा, "बीजे. मेडिकल कॉलेज में DNA परीक्षण की व्यवस्था की गई है इसलिए विमान यात्रियों के परिवारों और करीबी लोगों, विशेष रूप से उनके माता-पिता और बच्चों से अनुरोध है कि वे अपने नमूने स्थान पर जमा करें ताकि पीड़ितों की जल्द से जल्द पहचान हो सके."

इस प्लेन हादसे में कई स्थानीय लोग भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है. गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल अहमदाबाद के असरवा सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां विमान दुर्घटना में घायलों को लाया गया है. यहां उन्होंने घायल लोगों से बातचीत की.

कई स्थानीय लोग हुए घायल

अहमदाबाद विमान दुर्घटना पर गुजरात स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव धनंजय द्विवेदी ने कहा कि जहां विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, उस क्षेत्र के निवासी भी घायल हुए हैं. उन्होंने कहा, "लगभग 50 घायल लोगों को अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में लाया गया है. उन्हें बेहतरीन उपचार दिया जा रहा है."

घटनास्थल अभी भी बचाव कार्य जारी

इसके अलावा एनडीआरएफ और अन्य एजेंसियां भी शुरुआती राहत कार्यों के लिए सशस्त्र बलों के साथ मौके पर पहुंच चुकी हैं. सेना के मुताबिक, सैन्य बलों के इस दल में मेडिकल टीम और अन्य बचाव कर्मियों को तैनात किया गया. घटनास्थल पर अभी भी बचाव कार्य जारी है.

प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू से बात की है और अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया के विमान हादसे की जानकारी ली. पीएम मोदी ने केंद्रीय उड्डयन मंत्री को निर्देश दिया है कि वे सभी आवश्यक सहायता तत्काल उपलब्ध कराएं. इसके अलावा अहमदाबाद में सभी संबंधित एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एअर इंडिया का विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद ही तेजी से नीचे आने लगा और हवाई अड्डे के नजदीक ही मेघाणी नगर स्थित बीजे मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों के आवासीय परिसर पर गिर गया, जिससे परिसर को भारी नुकसान पहुंचा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
लाल किला ब्लास्ट: UN के अल-कायदा वाले दावे को पुलिस ने किया खारिज, जानें क्या कहा?
लाल किला ब्लास्ट: UN के अल-कायदा वाले दावे को पुलिस ने किया खारिज, जानें क्या कहा?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'

वीडियोज

Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget