एक्सप्लोरर

Sudan Violence Live: अफ्रीका के सूडान में हिंसा, सैनिक और अर्धसैनिक बल आपस में भिड़े, रूस ने की सीजफायर की अपील

Sudan Violence Live Updates: अफ्रीका महाद्वीप के देश सूडान में में सेना और अर्धसैनिक बल के जवानों में लड़ाई छिड़ गई है. इस वजह से हालात भयावह हो गए हैं. यहां लीजिए इस घटनाक्रम की लाइव अपडेट्स...

Key Events
Africa Sudan Violence Live Updates Sudanese army RSF fighting in Khartoum Sudan Violence Live: अफ्रीका के सूडान में हिंसा, सैनिक और अर्धसैनिक बल आपस में भिड़े, रूस ने की सीजफायर की अपील
सूडान हिंसा
Source : Twitter

Background

Sudan Violence Live Updates: सूडानी आर्मी और पैरामिलिट्री 'रैपिड सपोर्ट फोर्स' के बीच शनिवार को जंग छिड़ गई. सूडान की राजधानी खार्तूम के विभिन्न हिस्सों में सुबह कई बार गोलियां चलने और विस्फोटों की आवाज सुनाई दी. अर्धसैनिक बलों ने खार्तूम में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के साथ-साथ मेरो में एक दूसरे हवाई अड्डे पर नियंत्रण करने का दावा किया है. अर्धसैनिक बल आरएसएफ ने राष्ट्रपति महल और सेना प्रमुख जनरल बुरहान के आवास पर भी कब्जा करने का दावा किया है.

सोशल मीडिया पर कई वीडियो दिखाई दिए जिनमें सशस्त्र लड़ाकों को शहर के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रनवे पर गाड़ी चलाते हुए, महत्वपूर्ण यातायात चौराहों पर चौकियों का संचालन करते हुए और रिहायशी इलाकों से गुजरते हुए देखा गया. इस दौरान भारी गोलाबारी सुनाई दी. डॉक्टरों के एक संघ के अनुसार, सूडान सशस्त्र बलों के भीतर संघर्ष के दौरान तीन नागरिक मारे गए हैं.

वहीं खार्तूम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने की कोशिश कर रहे वाणिज्यिक विमान अपने मूल हवाई अड्डे की ओर मुड़ने लगे क्योंकि संघर्ष तेज हो गया. फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा से पता चला है कि शनिवार को हवाई अड्डे पर उतरने के बाद सऊदी अरब से उड़ानें वापस लौट गईं. सऊदिया ने अगली सूचना तक सूडान से सभी उड़ानों को निलंबित कर दिया था. सेना ने अर्धसैनिक बलों पर खार्तूम हवाई अड्डे पर उसके अधिग्रहण के बाद असैन्य विमानों को जलाने का आरोप लगाया है. 

सूडान में संयुक्त राष्ट्र के विशेष प्रतिनिधि वोल्कर पर्थेस ने कहा कि उन्होंने दोनों पक्षों से संपर्क किया और सूडानी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और देश को आगे की हिंसा से बचाने के लिए लड़ाई को तत्काल बंद करने के लिए कहा. अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने कहा कि वह लड़ाई की खबरों को लेकर बेहद चिंतित हैं. सैनिक और अर्धसैनिक बल के आपस में भिड़ने के बाद रूस ने की सीजफायर की अपील है.

 

22:35 PM (IST)  •  15 Apr 2023

Sudan Violence: अफ्रीकी संघ ने युद्धविराम का आह्वान किया

अफ्रीकी संघ ने युद्धविराम का आह्वान किया है. एक बयान में कहा गया किअफ्रीकी संघ आयोग के अध्यक्ष सभी दलों, सशस्त्र बलों और RSF से अपील करते हैं, रमजान के पवित्र महीने के आखिरी 10 दिनों में विनाश, आतंक और निर्दोष लोगों के नरसंहार को तुरंत रोका जाए.

21:58 PM (IST)  •  15 Apr 2023

Sudan Violence: ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने सूडान में शांति की अपील की

ब्रिटेन के विदेश सचिव जेम्स क्लेवरली ने सूडानी नेतृत्व से अपने सैनिकों को रोकने और सेना के साथ अर्धसैनिक बलों के संघर्ष के बाद शांति रखने की अपील की है. उन्होंने ट्विटर पर कहा, "सूडान में चल रही हिंसा तुरंत बंद होनी चाहिए. यूके ने सूडानी नेतृत्व से अपने सैनिकों को रोकने और आगे रक्तपात को रोकने के लिए सब कुछ करने के लिए कहा है. सैन्य कार्रवाई से इस स्थिति का समाधान नहीं होगा."

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही, अब तक 20 की मौत
इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही, अब तक 20 की मौत

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget