एक्सप्लोरर

ABP e-Shikhar Sammelan: चिराग पासवान बोले- मैं सीएम नहीं बनना चाहता लेकिन नीतीश कुमार पर मेरा विश्वास नहीं

ABP Bihar E-Shikhar Sammelan LIVE: बिहार चुनाव से पहले आज ABP न्यूज के खास कार्यक्रम 'e-शिखर सम्मेलन' में दिग्गजों का महामंच सज रहा है. नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव चिराग पासवान को लाइव सुनने-पढ़ने-देखने के लिए यहां एबीपी न्यूज के साथ बने रहिए

बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए 28 अक्टूबर को पहले चरण की वोटिंग होगी. बिहार चुनाव से पहले आज सुबह 9 बजे से एबीपी न्यूज 'e-शिखर सम्मेलन' आयोजित कर रहा है. इस खास कार्यक्रम में सीतामढ़ी से LJP अध्यक्ष चिराग पासवान भी जुड़े. इस दौरान उन्होने कई मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किए.

मैं मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहता हूं

LJP अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा, "मैं मुख्यमंत्री न बनना चाहता हूं और न ही बन रहा हूं. हां ये बात सही है कि मौजूदा मुख्यमंत्री पर मेरा विश्वास नहीं है. उनके साथ रहकर बिहार का विकास नहीं हो सकता है. मैं सही मायने में बिहार में डबल इंजन की सरकार बनवाना चाहता हूं. ये डबल इंजन की सरकार एलजेपी और बीजेपी की होगी."

नीतीश कुमार ने कभी युवाओं का सम्मान नहीं किया

एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा, "नीतीश कुमार ने कभी युवाओं का सम्मान नहीं किया. उनकी भाषा शैली बिल्कुल सही नहीं है. हम लोग छोटे-बच्चों के साथ भी सम्मान से बात करते हैं. कहीं न कहीं ये दिखाता है कि उनको युवाओं से डर है. मैं सत्ता से सवाल करता हूं, उनकी कार्यशैली पर सवाल उठाता हूं."

शराबबंदी का करता हूं सम्मान

शराबबंदी के सवाल पर चिराग पासवान ने कहा कि,” मैं शराबबंदी का बिल्कुल समर्थन करता हूं. लेकिन इसे पूरी तरीके से लागू किया जाना चाहिए. परंतु आज जगह-जगह शराब जब्त की जा रही हैं. इसका साफ अर्थ है कि शराब की तस्करी हो रही है. मुख्यमंत्री को भाषण के अलावा इस पर एक्शन भी लेना चाहिए.”

मुख्यमंत्री में नीयत और नीती की कमी

इस दौरान चिराग पासवान ने नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा. उन्होने कहा कि, “ विकास करने के लिए नीयत और नीती दोनो का होना बेहद जरूरी है. लेकिन अफसोस की हमारे मुख्यमंत्री में नीयत और नीती दोनो का अभाव है.”

बिहार में भी हो भव्य सीता मंदिर का निर्माण

चिराग पासवान ने यह भी कहा कि वह चाहते हैं कि, “बिहार में भी एक भव्य सीता मंदिर का निर्माण हो जैसा की अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है. सोचिए, तब बिहार में कितना विकास होगा.”

प्रधानमंत्री के साथ व्यक्तिगत संबंध हैं

तेजस्वी यादव को लेकर किए गए एक सवाल पर चिराग पासवान ने कहा, “ तेजस्वी यादव मेंरे बड़े भाई नहीं छोटे भाई हैं क्योंकि वह उम्र में मुझसे छोटे हैं. देखिए व्यक्तिगत संबंध और राजनीतिगत संबधों में काफी अंतर होता है. मेरे प्रधानमंत्री मोदी जी के साथ व्यक्तिगत ताल्लुकात हैं. मेंरे पापा अपनी अंतिम सांस तक प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़े रहे थे. मैं कहता हूं, प्रधानमंत्री जी भी आखिर तक मेरे पापा के साथ खड़े थे. दिन में दो बार फोन कर वह पापा का हाल-चाल जरूर लेते थे.”

महागठबंधन का लोक जनशक्ति पार्टी के साथ नहीं होगा समझौता

इस दौरान LJP अध्यक्ष चिराग पासवान ने साफ-साफ शब्दों में कहा कि, “ चुनाव नतीजों के बाद भी महागठबंधन का लोक जनशक्ति पार्टी के साथ कभी भी कोई समझौता नहीं होगा. उन्होने कहा, 15 साल हम उनके खिलाफ रहे हैं. उसी तरह नीतीश जी के साथ भी मैं नहीं हूं. लालू जी के साथ जाना असंभव है. हम चुनाव से पहले जिस गठबंधन के साथ रहते हैं, चुनाव के बाद भी उसी के साथ रहते हैं.”

ये भी पढ़ें

ABP e- Shikhar Sammelan: सुशील मोदी बोले- चिराग पासवान कोई फैक्टर नहीं, नीतीश हैं तो विकास है

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Accident: तेलंगाना के महबूबनगर में भीषण सड़क हादसा! TGSRTC बस-कंटेनर की टक्कर, 3 की मौत, 11 घायल
तेलंगाना के महबूबनगर में भीषण सड़क हादसा! TGSRTC बस-कंटेनर की टक्कर, 3 की मौत
Telangana CM: 'महाभारत के कर्ण की तरह, मैं भी अपने दोस्तों...', किस बात को लेकर तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी ने कही ये बात
'महाभारत के कर्ण की तरह, मैं भी अपने दोस्तों...', किस बात को लेकर तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी ने कही ये बात
लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
TDI इंफ्रास्ट्रक्चर मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED का बड़ा एक्शन, 206 करोड़ की संपत्तियां अटैच कीं
TDI इंफ्रास्ट्रक्चर मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED का बड़ा एक्शन, 206 करोड़ की संपत्तियां अटैच कीं

वीडियोज

Sansani: 'एपिक फ्यूरी' का जाल... अमेरिका कंगाल ? | Crime News | War
Chitra Tripathi: 'सरेंडर करे..', Donlad Trump ने ईरान को फिर दी धमकी | Breaking | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: Iran- US टकराव के बीच भारत में तेल की कीमतों पर दबाव! | Trump | PM Modi | Breaking
Iran Israel War: ईरान से जंग को लेकर Trump की चाल खुद पर ही पड़ गई भारी? | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: रूस से तेल खरीदेगा भारत! Trump ने क्यों लिया यू टर्न? | Iran Israel War |Mahadangal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका से युद्ध के बीच भारत ने कोच्चि में ईरानी जहाज को दी शरण, तेहरान ने दिल्ली से की थी खास अपील
अमेरिका से युद्ध के बीच भारत ने कोच्चि में ईरानी जहाज को दी शरण, तेहरान ने दिल्ली से की थी खास अपील
सेकेंड हैंड स्कूटी लेने से पहले इन 4 चीजों को जरूर चेक करें, नहीं तो हो सकता है नुकसान
सेकेंड हैंड स्कूटी लेने से पहले इन 4 चीजों को जरूर चेक करें, नहीं तो हो सकता है नुकसान
Lucknow News: 'पहले इस्तेमाल करो, फिर बर्बाद करो...', नीतीश कुमार को लेकर BJP पर समाजवादी पार्टी ने कसा तंज
'पहले इस्तेमाल करो, फिर बर्बाद करो...', नीतीश कुमार को लेकर BJP पर समाजवादी पार्टी ने कसा तंज
Jana Nayagan Release: 'जन नायगन' 9 मार्च को सेंसर रिव्यू के लिए तैयार, इस तारीख को थिएटर में आ सकती है फिल्म
'जन नायगन' 9 मार्च को सेंसर रिव्यू के लिए तैयार, इस तारीख को थिएटर में आ सकती है फिल्म
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 5 बच्चों समेत 18 की मौत
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 18 की मौत
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
मार्च में इस रूट की कई ट्रेनें कैंसिल, सफर पर जाने से पहले चेक कर लें लिस्ट, नहीं तो होगी परेशानी
मार्च में इस रूट की कई ट्रेनें कैंसिल, सफर पर जाने से पहले चेक कर लें लिस्ट, नहीं तो होगी परेशानी
क्या राज्यसभा सांसद की सैलरी के साथ नीतीश कुमार को सीएम की पेंशन भी मिलेगी? जानें नियम
क्या राज्यसभा सांसद की सैलरी के साथ नीतीश कुमार को सीएम की पेंशन भी मिलेगी? जानें नियम
Embed widget