एक्सप्लोरर

ABP e- Shikhar Sammelan: सुशील मोदी बोले- चिराग पासवान कोई फैक्टर नहीं, नीतीश हैं तो विकास है

ABP Bihar E-Shikhar Sammelan LIVE: बिहार चुनाव से पहले आज ABP न्यूज के खास कार्यक्रम 'e-शिखर सम्मेलन' में दिग्गजों का महामंच सज रहा है. नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव चिराग पासवान को लाइव सुनने-पढ़ने-देखने के लिए यहां एबीपी न्यूज के साथ बने रहिए.

 बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए 28 अक्टूबर को पहले चरण की वोटिंग होगी. बिहार चुनाव से पहले आज सुबह 9 बजे से एबीपी न्यूज 'e-शिखर सम्मेलन' आयोजित कर रहा है. इस खास कार्यक्रम में अस्पताल से ही बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी भी जुड़े. बता दें कि सुशील मोदी भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे. फिलहाल वे पटना के AIIMS अस्पताल में इलाज करा रहे हैं. 'e- शिखर सम्मेलन' के दौरान उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वे तीन-चार दिन में स्वस्थ होकर चुनावी मोर्चा संभाल लेंगें.

एनजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान पर किया वार

सुशील मोदी ने इस दौरान एनडीए से अलग हुए एनजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान पर वार किया. उन्होंने कहा, "बिहार चुनाव में चिराग पासवान कोई फैक्टर नहीं. मीडिया ने उन्हें एक फैक्टर बनाने का प्रयास किया है. वह एक सीट भी बिहार में जीत जाएं, तो बहुत बड़ी बात होगी."

5 साल में 19 लाख रोजगार के अवसर सर्जित करेंगे

बिहार चुनाव को लेकर सुशील मोदी ने कहा, "हर पार्टी के घोषणा पत्र में पानी, रोजगार, सड़क, बिजली, नौकरी का मुद्दा रहता है. देखिए, हमने ये कहा है कि 5 साल में 19 लाख रोजगार के अवसर सर्जित करेंगे. हमने ये नहीं कहा कि पहले दिन कैबिनेट की बैठक में 10 लाख लोगों को नौकरी दे देंगे."

सभी नागरिकों को दिया जाएगा फ्री में कोरोना का टीका

कोरोना की फ्री वैक्सीन देने के बीजेपी के वादे पर उपमुख्यमंत्री ने कहा, "हमने ये कहा कि बिहार के लोगों को कोरोना का टीका फ्री में उपलब्ध कराएंगे और ये तब कराएंगे जब आईसीएमआर मान्यता देगा. बिहार ही नहीं, देश के सभी नागरिकों को फ्री में टीका दिया जाएगा. अब इसे हमने बिहार के घोषणा पत्र में लिख दिया, तो क्या गुनाह कर दिया."

 “नीतीश कुमार हैं तो विकास है और बीजेपी है तो भरोसा है”

सुशील मोदी ने कहा, "नीतीश कुमार हैं तो विकास है और बीजेपी है तो भरोसा है. नरेंद्र मोदी, नीतीश कुमार और बीजेपी ये तीनों मिलकर एक मजबूत गठबंधन बनाएंगे. अभी बिहार दगभंगा से हवाई सेवा शुरू हो रही है. क्या किसी ने सोचा था कि दरभंगा से बैंगलुरु के लिए हवाई सेवा शुरू होगी."

कोई भी एक पार्टी अपने बलबूते पर सरकार नहीं बना सकती

सुशील मोदी ने कहा, "बिहार में आज कोई भी एक पार्टी अपने बलबूते पर सरकार नहीं बना सकती है. चाहें बीजेपी हो, जेडीयू हो या आरजेडी हो. ये गठबंधन का दौर है. आपको मिलकर गठबंधन बनाना ही होगा. आरजेडी ने 15 साल अकेले सरकार चलाई, लेकिन आज उसे भी एलायंस में जाना पड़ा है. आज बिहार के दो प्रमुख दल बीजेपी और जेडीयू एक बार फिर साथ आ गए हैं. अब आरजेडी का दूर-दूर तक कोई ठिकाना नहीं होगा."

सुशील मोदी ने आखिरी में कहा, "बीजेपी और जेडीयू मिलकर बिहार चुनाव में तीन चौथाई बहुमत से जीत हासिल करेंगे. हम अपने एक-एक वादे को पूरा करेंगे. इससे पहले भी हमने अपने हर एक वादे को जमीन पर उतारा है."

Bihar Election: CM नीतीश ने कहा- शराब माफिया मुझे कुर्सी से हटाने के लिए चला रहे हैं अभियान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मातम में बदला खुशी का सफर! NH-44 पर टायर फटने से वाहन पलटा, दो की मौत, 20 घायल
मातम में बदला खुशी का सफर! NH-44 पर टायर फटने से वाहन पलटा, दो की मौत, 20 घायल
क्या स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरेगा भारत का जहाज? विदेश मंत्रालय ने क्या दिया जवाब
क्या स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरेगा भारत का जहाज? विदेश मंत्रालय ने क्या दिया जवाब
धुआं-धुआं होर्मुज, बरस रहे बम, फिर ईरान को चकमा देकर 1 लाख मीट्रिक टन तेल भारत लाने वाला भारतीय कैप्टन कौन?
धुआं-धुआं होर्मुज, बरस रहे बम, फिर ईरान को चकमा देकर 1 लाख मीट्रिक टन तेल भारत लाने वाला भारतीय कैप्टन कौन?
सीक्रेट बेस और साइलेंट मिशन, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने मिग-29 में भरी उड़ान, दिखाई भारत की ताकत
सीक्रेट बेस और साइलेंट मिशन, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने मिग-29 में भरी उड़ान, दिखाई भारत की ताकत

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सस्ते ड्रोन हमलों के सामने कबाड़ साबित हुए F-35, राफेल जैसे ताकतवर हथियार, ईरान ने कैसे बदले युद्ध के नियम?
सस्ते ड्रोन हमलों के सामने कबाड़ साबित हुए F-35, राफेल जैसे ताकतवर हथियार, ईरान ने कैसे बदले युद्ध के नियम?
Sambhal News: 'ईरान के लिए छाती पीटने वालों का बढ़िया इलाज करूंगा..', संभल सीओ का नमाजियों को अल्टीमेटम
'ईरान के लिए छाती पीटने वालों का बढ़िया इलाज करूंगा..', संभल सीओ का नमाजियों को अल्टीमेटम
37 करोड़ की मालकिन हैं हंसिका मोटवानी, फिल्मों से लेकर ब्रांड डील तक ऐसे करती हैं कमाई
37 करोड़ की मालकिन हैं हंसिका मोटवानी, फिल्मों से लेकर ब्रांड डील तक ऐसे करती हैं कमाई
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
सीक्रेट बेस और साइलेंट मिशन, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने मिग-29 में भरी उड़ान, दिखाई भारत की ताकत
सीक्रेट बेस और साइलेंट मिशन, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने मिग-29 में भरी उड़ान, दिखाई भारत की ताकत
गुरुग्राम में रहने-खाने के लिए हर महीने 90,000 खर्च करती है ये लड़की, वीडियो शेयर कर गिना दिया एक-एक रुपया
गुरुग्राम में रहने-खाने के लिए हर महीने 90,000 खर्च करती है ये लड़की, वीडियो शेयर कर गिना दिया एक-एक रुपया
NEET UG 2026: आवेदन फॉर्म में गलती सुधारने का मौका, 14 मार्च तक खुली करेक्शन विंडो; फटाफट करें फॉर्म चेक
नीट यूजी 2026 आवेदन फॉर्म में गलती सुधारने का मौका, 14 मार्च तक खुली करेक्शन विंडो; फटाफट करें फॉर्म चेक
Embed widget