एक्सप्लोरर

दिल्ली में DDA की हाउसिंग स्कीम में आप भी कर सकते हैं अप्लाई, जानिए- लास्ट डेट और सभी बड़ी जानकारियां

दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी की हाउसिंग स्कीम 2021 के लिए लगभग 46,500 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. 1354 फ्लैट्स की इस योजना में 7 लाख से 2 करोड़ रुपए तक के फ्लैट्स हैं. डीडीए ने इस योजना को 2 जनवरी को लॉन्च किया गया था और डीडीए की वेबसाइट को 1 दिन में ही लगभग 10 लाख हिट मिल गए थे.

नई दिल्लीः दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (डीडीए) की हाउसिंग स्कीम 2021 के लिए लगभग 46,500 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है जबकि 10 हजार लोग टू और थ्री- बेडरूम फ्लैट के लिए पहले ही रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं. डीडीए ने इस योजना को 2 जनवरी को लॉन्च किया गया था और डीडीए की वेबसाइट को 1 दिन में ही लगभग 10 लाख हिट मिल गए थे.

किस कीमत तक के हैं मकान इस योजना में 254 उच्च आय वर्ग (एचआईजी) के फ्लैटों की कीमत 69.6 लाख रुपये से 2.1 करोड़ रुपये और 757 दो बेडरूम वाले मध्यम आय वर्ग (एमआईजी) के फ्लैटों को 40.6 लाख रुपये से 1.4 करोड़ रुपये के बीच रखी गई है. सिंगल बेडरूम वाले फ्लैटों की संख्या 54 है और निम्न आय वर्ग (एलआईजी) के इन फ्लैटों की कीमत 17.7 से 35.5 लाख रुपये है. वहीं, इकॉनोमिकली वीकर सेक्शन (ईडब्ल्यूएस) के लिए 291 फ्लैट ऑफर किए गए हैं. इनकी कीमत 7.5 से 29.5 लाख तक है. योजना में कुल 1354 फ्लैट्स हैं.

16 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं आवेदन फ्लैट लेने के इच्छुक लोग 16 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं और कई ड्रॉ मार्च के पहले सप्ताह तक निकाले जाने की उम्मीद है. घर खरीदने के इच्छुक 8550 लोगों ने अपने अब तक आवेदन जमा किए हैं और 2,325 आवेदकों ने आवेदन राशि का भुगतान भी किया है. जिसकी राशि एचआईजी और एमआईजी के लिए 2 लाख रुपये से लेकर एलआईजी के लिए 1 लाख रुपये और ईडब्ल्यूएस फ्लैटों के लिए 25,000 रुपये तक है. योजना के फ्लैट्स द्वारका, जसोला, मंगलापुरी और रोहिणी में हैं.

वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन ही करना होगा आवेदन कोरोना को देखते हुए इस बार डीडीए ने आवेदन की प्रक्रिया को ऑनलाइन ही रखा है. इसके लिए अलग से पोर्टल तैयार किया गया है. फ्लैट खरीदने के लिए डीडीए की वेबसाइट www.dda.org.in पर जाकर आवेदन करना होगा. आवेदन के लिए विशेष आईडी जनरेट करनी पड़गी. फिर फ्लैट के विकल्प और साइज चुनकर रजिस्ट्रेशन फीस जमा करनी होती है.

कौन ले सकता है इस प्रक्रिया में भाग आवदेन करने वाला व्यक्ति भारत का नागरिक होना चाहिए. साथ ही उसकी उम्र 18 वर्ष से ज्यादा हो और दिल्ली में उसके नाम से मकान या फ्लैट नहीं होना चाहिए. ईडब्ल्यूएस कैटेगरी में आवेदन के लिए फैमिली इनकम 10 लाख से ज्यादा नहीं होना चाहिए.

लास्ट डेट के  करीब रहती है आवेदनों की भरमार डीडीए के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, हम योजना को मिल रहे रिपॉन्स से संतुष्ट हैं और यह हमारी अपेक्षाओं के अनुरूप है. अधिकांश लोग एचआईजी और एमआईजी श्रेणियों के तहत फ्लैटों के लिए आवेदन कर रहे हैं.

डीडीए अधिकारी ने कहा कि “हमारी पिछली योजनाओं की तुलना में आवेदनों की कुल संख्या इस समय कम लग सकती है, लेकिन यह योजना के लॉन्च के बाद पहले कुछ हफ्तों के दौरान सामन्य है. हमरा अनुभव रहा है कि अंतिम तारीख से ठीक पहले काफी संख्या में आवेदन आते हैं. ”

यह भी पढ़ें

Corona Vaccine: भारत ने भूटान को भेजी डेढ़ लाख कोविड टीकों की खेप, मुंबई से थिंपू के लिए रवाना हुए विमान

weather Live Updates: जम्मू कश्मीर में बर्फबारी का अलर्ट, दिल्ली में नहीं मिलेगी शीतलहर से निजात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन गडकरी ने विराट कोहली को दी जन्मदिन की बधाई, जानें क्या कहा?
नितिन गडकरी ने विराट कोहली को दी जन्मदिन की बधाई, जानें क्या कहा?
ट्रंप हारे चुनाव तो मनीष तिवारी ने कर डाली नई भविष्यवाणी, भारत को लेकर क्या कहा?
ट्रंप हारे चुनाव तो मनीष तिवारी ने कर डाली नई भविष्यवाणी, भारत को लेकर क्या कहा?
अग्निवीरों पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, CJP के सौरव दास बोले- मास्टरस्ट्रोक यू-टर्न!
अग्निवीरों पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, CJP के सौरव दास बोले- मास्टरस्ट्रोक यू-टर्न!
सोनम वांगचुक के स्कूल को केंद्र ने दिया नोटिस, भड़की CJP, दीपके बोले- 'हमारे पास ऐसी...'
सोनम वांगचुक के स्कूल को केंद्र ने दिया नोटिस, भड़की CJP, दीपके बोले- 'हमारे पास ऐसी...'

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप हारे चुनाव तो मनीष तिवारी ने कर डाली नई भविष्यवाणी, भारत को लेकर क्या कहा?
ट्रंप हारे चुनाव तो मनीष तिवारी ने कर डाली नई भविष्यवाणी, भारत को लेकर क्या कहा?
पंजाब: परविंदर झोटा के परिवार की मांग सरकार ने मानी, अब खत्म होगा धरना
पंजाब: परविंदर झोटा के परिवार की मांग सरकार ने मानी, अब खत्म होगा धरना
इधर चुनाव हारे ट्रंप, उधर ईरानी तेल नेटवर्क पर एक्शन, भारतीय कंपनियों को किया बैन
इधर चुनाव हारे ट्रंप, उधर ईरानी तेल नेटवर्क पर एक्शन, भारतीय कंपनियों को किया बैन
क्या मोहम्मद सिराज के साथ हो रही है नाइंसाफी? क्या 2027 वर्ल्ड कप के प्लान में नहीं हैं सिराज?
क्या मोहम्मद सिराज के साथ हो रही है नाइंसाफी? क्या 2027 वर्ल्ड कप के प्लान में नहीं हैं सिराज?
'दृश्यम 3' की सक्सेस पार्टी में बेटे युग संग पहुंचे अजय देवगन, श्रिया सरन से लेकर इशिता दत्ता ने लूटी महफिल
'दृश्यम 3' की सक्सेस पार्टी में बेटे युग संग पहुंचे अजय, श्रिया सरन ने साड़ी में ढाया कहर
'महाराज, जमीन पर उतरिए', अखिलेश को ओम प्रकाश राजभर ने क्यों दी नसीहत?
'महाराज, जमीन पर उतरिए', अखिलेश को ओम प्रकाश राजभर ने क्यों दी नसीहत?
अग्निवीरों पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, CJP के सौरव दास बोले- मास्टरस्ट्रोक यू-टर्न!
अग्निवीरों पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, CJP के सौरव दास बोले- मास्टरस्ट्रोक यू-टर्न!
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
Embed widget