एक्सप्लोरर

Winter Hand Care: सर्दियों में हाथों को रुखापन और फटने से बचाएं, मुलायम हाथ पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

Skin Care Tips: ठंड में अगर हाथों की त्वचा रूखी और बेजान हो गई है तो आप इन घरेलू उपायों से मक्कखन सी मुलायम त्वचा पा सकते हैं. इस तरह आप अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ा सकते हैं.

Skin Care Tips: सर्दियों में हमारी त्वचा रुखी होने लगती है. कितनी भी क्रीम या लोशन लगा लो हाथ-पैर फटे और सूखे रहते हैं. कई बार केमिकल वाले प्रोडक्ट या ज्यादा साबुन का इस्तेमाल करने से भी हाथों की त्वचा रूखी हो जाती है. अगर आप भी इस समस्या से परेशान रहते हैं तो आप कुछ घरेलू उपाय कर सकते हैं. घर में ऐसी कई चीजें होती हैं जिनसे आप अपनी त्वचा की देखभाल कर सकते है. जानते हैं हाथों को मुलायम बनाने और फटने से बचाने के लिए असरदार उपाय. 

1- नारियल का तेल- सर्दियों में क्रीम या लोशन की बजाय त्वचा को मुलायम बनाने के लिए नारियल के तेल का इस्तेमाल करें. इससे त्वचा को पोषण मिलता है और रूखापन दूर हो जाता है. नारियल का तेल स्किन को हाइड्रेट रखता है. इसके लिए आप नारियल के तेल को हथेली पर डालकर हाथों की मालिश करें. आपको तब तक इसे रगड़ना है जब तक ये त्वचा में अच्छी तरह से न समा जाए. इससे कुछ ही दिनों में आपके हाथों का और त्वचा का रूखापन दूर हो जाएगा.

2- शहद- त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए शहद काफी कारगर घरेलू उपाय है. रुखे हाथों को मुलायम बनाने के लिए आप शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए शहद को हाथों पर लगाकर थोड़ी देर के लिए छोड़ दें. आधा घंटे के बाद पानी से धो लें. इस तरह दिन में एक बार करने से हाथ मुलायम हो जाएंगे.

3- एलोवेरा जेल- त्वचा में नमी को बनाए रखने के लिए आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें. रूखी और बेजान त्वचा को हाइड्रेट करने में एलोवेरा मदद करता है. चहरे की ड्राई स्किन से लेकर हाथों की स्किन पर आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें. इससे त्वचा में नमी आएगी और रूखापन दूर हो जाएगा. 

4- ओट्स- हाथों को मुलायम बनाने के लिए आपको डेड स्किन को हटाना जरूरी है. आप इसके लिए ओट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं. ओट्स एंटी इन्फ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है. ये त्वचा के रूखे पन को कम करता है. इसके लिए आप ओट्स का पाउडर बना लें और इसे पानी में डालकर पेस्ट बना लें. अब इसे अपने हाथों पर लगा लें. इससे आपके हाछ एकदम मुलायम हो जाएंगे.

5- पेट्रोलियम जेली- हाथों की ड्राईनेस कम करने के लिए आप पैट्रोलियम जेली का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. रोजाना रात में सोने से पहले अपने हाथों की अच्छी तरह से मसाज करें. इससे आपकी त्वचा कुछ ही दिनों में मुलायम हो जाएगी.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Cracked Heels: सर्दियों में फटी एड़ियां बिगाड़ सकती हैं आपकी खूबसूरती, इन घरेलू उपाय से पाएं मक्खन सी मुलायम एडियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cervical Pain: ऑफिस हो या घर, ये छोटी-छोटी लापरवाहियां बन सकती हैं सर्वाइकल की वजह
ऑफिस हो या घर, ये छोटी-छोटी लापरवाहियां बन सकती हैं सर्वाइकल की वजह
COVID-19 Cases: आंध्र प्रदेश में कोरोना के 12 नए मामले आए सामने, 4 की मौत; स्वास्थ्य विभाग ने कहा- घबराएं नहीं
आंध्र प्रदेश में कोरोना के 12 नए मामले आए सामने, 4 की मौत; स्वास्थ्य विभाग ने कहा- घबराएं नहीं
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?

वीडियोज

Aamir Khan ने किया बड़ा खुलासा, बोले- Phunsukh Wangdu का किरदार Sonam Wangchuk पर आधारित नहीं था
Sansani: बैड बीवी की आशिकी | Crime News
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है
Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Explained: UP सरकार के निशाने पर जौहर और ग्लोकल समेत 25 हजार यूनवर्सिटी-मदरसे! 'कानूनी शासन' या 'राजनीतिक गणित'?
UP सरकार के निशाने पर जौहर-ग्लोकल समेत 25,000 यूनवर्सिटी-मदरसे! कानूनी शासन या राजनीतिक गणित?
Embed widget