एक्सप्लोरर

जानिए मीठा खाने के बाद दही खानी चाहिए या नहीं, स्वास्थ्य पर क्या पड़ेगा असर?

क्या आप जानते हैं मीठा और दही के सेवन का फायदा? दही संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए मुफीद है. दूसरी तरफ शुगर या मीठा पूरे दिन काम करने के लिए शरीर को ग्लूकोज मुहैया कराता है.

दही एक डेयरी उत्पाद है. ये दूध में बैक्टीरिया मिलाने से तैयार होता है. बैक्टीरिया ही दूध को गाढ़ा करता है. दही, पाचन क्रिया को बेहतर करने के अलावा दांत और हड्डियों को मजबूत बनाता है. ये आंतों में अच्छे बैक्टीरिया का निर्माण कर उन्हें चिकना रखता है. दही का इस्तेमाल कई डिश में होता है.

स्वाद को बेहतर बनाने के अलावा स्वास्थ्य के लिए भी दही बतौर सुपर फूड है. दही, त्वचा निखारने, वजन घटाने और बालों से ड्रैंडफ दूर करने के लिए भी इस्तेमाल में लाया जाता है. आपके शरीर के लिए दही पोषक तत्वों से भरपूर है. 100 ग्राम में दही में कैलोरी- 98, फैट- 4.3 ग्राम, कोलेस्ट्रॉल- 17 मिलीग्राम, सोडियम- 364 मिलीग्राम, पोटैशियम- 104 मिलीग्राम, कार्बोहाइड्रेट्स- 3.4 ग्राम, शुगर- 2.7 ग्राम और प्रोटीन- 11 ग्राम पाया जाता है.

भारत में किसी शुभ आयोजन से पहले दही चीनी खिलाने की भी परंपरा रही है. दही और चीनी या शुगर का सेवन महत्वपूर्ण कार्यों की शुरुआत से पहले शुभ माना जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं मीठा और दही के सेवन का फायदा इसके अलावा भी है? दही संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए मुफीद है. उसका इस्तेमाल स्वास्थ्य की कई समस्याओं में किया जाता है. जबकि दूसरी तरफ शुगर या मीठा पूरे दिन काम करने के लिए हमारे शरीर को ग्लूकोज मुहैया कराता है. सबसे बेहतर समय मीठा और दही खाने का सुबह को है. खाली पेट एक कप दही और मीठा खाने के फायदे अनगिनत हैं.

आंतों को स्वस्थ रखता है दही में मौजूद अच्छा बैक्टीरिया आपके पेट को स्वस्थ रखता है. सुबह में दही का इस्तेमाल हमारी आंतों के लिए फायदेमंद है. इससे शरीर के अदर अच्छा बैक्टीरिया बढ़ता है और इसके अलावा इम्यूनिटी को भी बढ़ाता है. अच्छा बैक्टीरिया पेट की सामान्य समस्याओं और यहां तक कि गंभीर मामले जैसे आंत के कैंसर से भी हिफाजत करता है.

पचने में आसान होता है क्या आप जानते हैं आपका शरीर दूध से ज्यादा दही को जल्दी पचाता है? दही में कुछ ऐसे प्रोटीन पाए जाते हैं जो आसानी से पच जाते हैं. बेहतर है ब्रेकफास्ट में दही का इस्तेमाल किया जाए क्योंकि ये दूध से ज्यादा जल्दी पच जाता है.

ग्लूकोज के तौर पर काम  दिन भर ठीक ढंग से काम करने के लिए आपके शरीर को ग्लूकोज की पर्याप्त मात्रा की जरूरत होती है. सुबह में एक कप शुगर और दही ग्लूकोज से आपके शरीर को भरता है और इसके चलते आपको दिन भर ऊर्जावान रहने में मदद मिलती है.

आपके पेट को ठंडा रखता है अगर आप कब्ज, अपच या एसिडिटी जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो एक कप दही चीनी का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए. शुगर और दही का मिश्रण आपके पेट के लिए फायदेमंद है. मिश्रण पेट की जलन और एसिडिटी को कम करता है. कुल मिलाकर दही और मीठा खाने का ये फायदा है कि इससे आपकी पाचन संबंधी समस्याएं दूर रह सकती हैं. आपके पाचन तंत्र को उस वक्त सबसे ज्यादा फायदा पहुंचता है जब एक कप दही और चीनी खाया जाए. अगर आपको बराबर पाचन समस्याओं से जूझना पड़ता है, तो अपनी रोजाना की डाइट में दही और चीनी को जरूर शामिल करना चाहिए.

ध्यान रखने वाली बात दही और शुगर का मिश्रण ज्यादातर लोगों के लिए मुफीद होता है. लेकिन ध्यान रखनेवाली बात ये है कि उसका नकारात्मक असर भी हो सकता है. सर्दी, खांसी से पीड़ित लोगों को दही और मीठा नहीं खाना चाहिए. इसके अलावा, अगर आपको डायबिटीज का रोग है, तो जरूर दही और चीनी खाने से दूर रहें. इसके अलावा, शुगर का मतलब है कैलोरी का सेवन करना. लिहाजा, सबसे बेहतर उपाय है कि वजन कम करने के प्रयास में इसको नजरअंदाज करें.

सोनू सूद के बेटे का स्कैच बनाकर फैन ने की मिलने की मांग, एक्टर ने दिया ये जवाब

IND Vs AUS: बॉक्सिंग डे टेस्ट में टीम इंडिया की जीत की संभावना बढ़ी, पुराना रिकॉर्ड है बेहद ही खास

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Andhra Pradesh COVID-19 Cases: आंध्र प्रदेश में कोरोना के 12 नए मामले आए सामने, 4 की मौत; स्वास्थ्य विभाग ने कहा- घबराएं नहीं
आंध्र प्रदेश में कोरोना के 12 नए मामले आए सामने, 4 की मौत; स्वास्थ्य विभाग ने कहा- घबराएं नहीं
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
Fresh Mangoes: आम को लंबे समय तक कैसे रखें फ्रेश? यह तरीका जान लेंगे तो आ जाएगा मजा
आम को लंबे समय तक कैसे रखें फ्रेश? यह तरीका जान लेंगे तो आ जाएगा मजा

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
Embed widget