एक्सप्लोरर

Weight Loss Diet: इन लोगों के लिए खतरनाक हो सकती है कीटो डाइट

Who Should Not Follow Keto Diet: आजकल कीटो डाइट का काफी चलन है. अगर आप भी बिना जाने ये डाइट फॉलो कर रहे हैं तो खतरनाक हो सकती है. जानिए किन लोगों के लिए नुकासनदेय है कीटो डाइट

Side Effects Of Keto Diet: आजकल लोग तरह-तरह के डाइट प्लान फॉलो करके वजन घटाने की कोशिश में लगे हैं. इन्हीं पॉपुलर डाइट प्लान में से एक है कीटो डाइट. इस डाइट में हाई फैट और लो कार्ब को ध्यान में रखते हुए खाना होता है. आपको अपने भोजन का 75 प्रतिशत फैट, 5 से 10 प्रतिशत कार्ब्स और 20 प्रोटीन लेना होता है. कीटो डाइट में कार्ब बहुत कम लेना होता है. ज्यादा फैट का इनटेक लेने से शरीर में धीरे-धीरे कीटोन्स बनने लगते हैं जो फैट को बर्न करने में मदद करते हैं और शरीर को एनर्जी देते हैं. हालांकि ये डाइट सभी के लिए सही हो ऐसा जरूरी नहीं है. कुछ लोगों को इस तरह के डाइट प्लान नुकसान भी पहुंचा सकते हैं. आइये जानते किसे कीटो डाइट फॉलो नहीं करनी चाहिए. 

प्रेग्नेंट और फीड करने वाली लेडीज- जो महिलाएं प्रेगनेंट हैं या फिर हाल ही में बच्चा हुआ है और दूध पिलाती हैं ऐसी महिलाओं को कीटो डाइट फॉलो नहीं करनी चाहिए. इस डाइट से आपकी एनर्जी में कमी आ सकती है. प्रेगनेंट महिला के कम कैलोरी लेने से बच्चे की ग्रोथ पर असर पड़ सकता है. 

सर्जरी के बाद- जिन लोगों की किसी तरह की कोई सर्जरी हुई हो उन्हें कीटो डाइट फॉलो नहीं करनी चाहिए. दरअसल किसी भी सर्जरी के बाद बॉडी को स्पीडी रिकवरी की जरूरत होती है. ऐसे में अगर शरीर में कैलोरी, विटामिन्स, मिनरल्स प्रोटीन, फैट की कमी हो तो परेशानी बढ़ सकती है. 

नाबालिग बच्चे न करें- जिन लोगों की उम्र 18 साल से कम है उन्हें कीटो डाइट फॉलो नहीं करनी चाहिए. इससे आपकी ग्रोथ पर असर पड़ता है. ग्रोइंग एज में आपको बैलेंस्ड कार्ब्स, प्रोटीन और फैट की जरूरत होती है. 

डायबिटीज से पीड़ित- अगर आप टाइप 1 या टाइप 2 डायबिटीज से पीड़ित हैं और इंसुलिन लेते हैं तो आपको कीटो डाइट फॉलो नहीं करनी चाहिए. वैसे तो डायबिटीज में लो कार्ब डाइट अच्छी होती है, लेकिन शरीर के सही तरह से फंक्शन करने के लिए फाइबर रिच कार्ब्स या कॉम्पलैक्स कार्ब भी जरूरी हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Diabetes Control: डायबिटीज को करना है कंट्रोल तो खाएं ये 5 Foods

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Food Divorce In Relationships: क्या है ‘फूड डिवोर्स’, जानें कपल्स क्यों अपना रहे हैं यह नया ट्रेंड?
क्या है ‘फूड डिवोर्स’, जानें कपल्स क्यों अपना रहे हैं यह नया ट्रेंड?
How To Check Egg Quality: अंडा ताजा है या सड़ चुका है? तुरंत जानें खराब है या नहीं
अंडा ताजा है या सड़ चुका है? तुरंत जानें खराब है या नहीं

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Indicator Rules: इंडिकेटर नहीं, हाथ के इशारा से मोड़ते हैं बाइक? ये कितना बड़ा अपराध
इंडिकेटर नहीं, हाथ के इशारा से मोड़ते हैं बाइक? ये कितना बड़ा अपराध
Embed widget