एक्सप्लोरर

Hanuman Jayanti 2024: पौष अमावस्या के दिन तमिल हनुमान जयंती, जानिए हनुमान जी के जन्म को लेकर अलग-अलग मान्यताएं

Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जी की जयंती और जन्मोत्सव साल में दो बार मनाई जाती है. पौष अमावस्या को तमिल हनुमान जयंती मनाई जाती है. तमिल कैलेंडर के अनुसार, पौष अमावस्या के दिन हनुमान जी का जन्म हुआ था.

Hanuman Jayanti 2024: शिव के 11वें रुद्रावतार भगवान हनुमान को पवनपुत्र, संकटमोचन, बजरंगबली आदि कई नामों से जाना जाता है. रामभक्त हनुमान कलयुग के जागृत देवता माने जाते हैं. हनुमान जी के जन्म को लेकर अलग-अलग धार्मिक मान्यताएं हैं. इसलिए साल में एक नहीं बल्कि दो बार हनुमान जयंती या हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया जाता है.

कब है तमिल हनुमान जयंती 2024 (Tamil Hanuman Jayanti 2024 Date)

तमिल कैलेंडर के अनुसार, पौष अमावस्या (पूस अमावस) के दिन हनुमान जी का जन्म हुआ था, इसलिए इस दिन तमिलनाडू में हनुमान जयंती मनाई जाती है. इस वर्ष यह तिथि गुरुवार, 11 जनवरी 2024 को पड़ रही है. इस दिन पंचांग के अनुसार, पौष मास की अमावस्या तिथि रहेगी. पूर्वाषाढ़ा और अभिजीत मुहूर्त का शुभ संयोग भी रहेगा.

हनुमान जयंती की तिथि को लेकर विभिन्न मान्यताएं

  • हनुमान जयंती हिंदू कैलेंडर के अनुसार साल में कई बार मनाए जाने की परंपरा है. इसमें एक बार हनुमान जयंती मनाई जाती है तो वहीं दूसरी बार हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया जाता है.
  • कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को हनुमान जयंती मनाई जाती है और चैत्र शुक्ल की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया जाता है.
  • आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में हनुमान जयंती का पर्व कई दिनों तक मनाने की परंपरा है. यहां हनुमान जयंती 41 दिनों तक मनाई जाती है.
  • वहीं कर्नाटक में हनुमान जयंती मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को होती है. इसे हनुमान व्रतम कहा जाता है.

कैसे मनाते हैं तमिल हनुमान जयंती

  • इस दिन हनुमान और राम भक्त मंदिर जाकर पूजा-अर्चना करते हैं और सुंदरकांड का पाठ करते हैं.
  • तमिल हनुमान जयंती पर भक्त भगवान को लड्डू का भोग लगाते हैं और मंदिर में ही हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं.
  • हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए इस दिन भक्त रामायण पाठ का आयोजन भी कराते हैं.

ये भी पढ़ें: Ramayan: क्या ये सच है, अकबर ने कराया था रामायण का फारसी में अनुवाद? जानें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahadev Symbols: क्यों धारण करते हैं शिवजी गले में नाग और मस्तक पर चंद्रमा? जानिए त्रिशूल-डमरू का गहरा रहस्य
Mahadev Symbols: क्यों धारण करते हैं शिवजी गले में नाग और मस्तक पर चंद्रमा? जानिए त्रिशूल-डमरू का गहरा रहस्य
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 5 मंत्रों से दूर होगा कालसर्प दोष!
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 5 मंत्रों से दूर होगा कालसर्प दोष!
पितृ दोष-कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए जपें शिव के ये मंत्र, जानें जप विधि
पितृ दोष-कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए जपें शिव के ये मंत्र, जानें जप विधि
नाग पंचमी 2026: करियर, शादी या बिजनेस की बाधा? करें इन 5 नाग मंदिरों के दर्शन
नाग पंचमी 2026: करियर, शादी या बिजनेस की बाधा? करें इन 5 नाग मंदिरों के दर्शन

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget