एक्सप्लोरर

Sawan Purnima 2024 Date: सावन पूर्णिमा अगस्त में कब है, यहां जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

Sawan Purnima 2024 Date: सावन या श्रावणी पूर्णिमा के दिन रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) का पर्व मनाया जाता है. सावन पूर्णिमा श्रावण मास का आखिरी दिन होता है और इसके बाद भाद्रपद (Bhado) की शुरुआत होती है.

Sawan Purnima 2024 Date: सावन को हिंदू धर्म (Hindu Dharma) का सबसे पवित्र महीना माना जाता है और यह भगवान शिव (Shiv ji) का सबसे प्रिय मास होता है. वहीं सावन महीने की पूर्णिमा तिथि को श्रावण पूर्णिमा (Shravana Purnima) भी कहते हैं. इस तिथि का धार्मिक दृष्टिकोण से काफी महत्व है.

सावन पूर्णिमा के दिन ही भाई-बहन के प्रेम और अटूट बंधन का प्रतीक त्योहार रक्षाबंधन (Rakhi 2024) मनाया जाता है. साथ ही इस वर्ष सावन पूर्णिमा के दिन ही सावन के आखिरी सोमवार (Sawan Last Somwar vrat) का व्रत भी रखा जाएगा.

वहीं धार्मिक मान्यता है कि सावन पूर्णिमा के दिन ही माता लक्ष्मी (Lakshmi ji) के रूप में मां गायत्री का जन्म हुआ था. आइये जानते हैं इस वर्ष कब है सावन पूर्णिमा, क्या है इस दिन का महत्व और कैसे करें पूजा-पाठ.

सावन पूर्णिमा 2024 कब (Sawan Purnima 2024 Kab hai)

इस साल सावन महीने की शुरुआत सोमवार 22 जुलाई 2024 से हो रही है, जिसकी समाप्ति 19 अगस्त 2024 को होगी. वहीं सावन पूर्णिमा भी 19 अगस्त 2024 को ही है. इसी दिन पूर्णिमा तिथि से जुड़े स्नान, दान, पूजा-पाठ और व्रत आदि किए जाएंगे.

सावन पूर्णिमा 2024 शुभ मुहूर्त (Sawan Purnima 2024 Shubh Muhurat)

सावन पूर्णिमा: सोमवार, 19 अगस्त 2024
अभिजीत मुहूर्त: 19 अगस्त, दोपहर 12:04 से 12:55 तक
स्नान-दान मुहूर्त: प्रात:काल 04:32 से 05:20 तक

सावन पूर्णिमा 2024 पूजा विधि (Sawan Purnima 2024 Puja Vidhi)

सावन पूर्णिमा के दिन भगवान शिव, चंद्र देव, श्रीहरि विष्णु और मां लक्ष्मी (Maa Laxmi) की पूजा करने का विधान है. कुछ लोग पूर्णिमा पर सत्यनारायण पूजा (Satyanarayan Puja) भी करते हैं. इस दिन जल्दी उठकर स्नान करें और पूजा सामग्रियों जैसे बेलपत्र, धूप, दीप, शुद्ध जल, फूल, मिठाई, फल आदि एकत्रित कर लें.

इसके बाद शिवजी को बेलपत्र, फूल फल आदि चढ़ाकर पूजा करें और धूप-दीप करें. इसके बाद मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु का एक साथ पूजन करें. फूल, कौड़ी, पीले फल आदि चढ़ाकर विधिवत पूजन करें. सावन पूर्णिमा पर रात्रि में चंद्रोदय के बाद चंद्र देव को अर्घ्य देकर पूजा करें और ऊं सों सोमाय नम: मंत्र का जाप करें.  

ये भी पढ़ें: Signs of Angry Ancestors: पूर्वज नाराज हैं तो क्या संकेत देते हैं, इन्हें अनदेखा किया तो बड़ी परेशानी आ सकती है

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Surya Grahan 2026 Time LIVE: आज 4 घंटे 24 मिनट तक रहेगा सूर्य ग्रहण, भारत में दिखाई देगा या नहीं, अपडेट्स देखें
Surya Grahan 2026 Time LIVE: आज 4 घंटे 24 मिनट तक रहेगा सूर्य ग्रहण, भारत में दिखाई देगा या नहीं, अपडेट्स देखें
Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण का बुरा असर क्या सच में गर्भवती पर पड़ता है ?
सूर्य ग्रहण का बुरा असर क्या सच में गर्भवती पर पड़ता है ?
12 अगस्त को एक साथ अमावस्या और सूर्य ग्रहण, पूजा करें या लगेगा सूतक? जानें सही नियम
12 अगस्त की अमावस्या मत चूक जाना, एक लोटा जल और ये 4 काम बदल सकते हैं जीवन की दिशा
Solar Eclipse 2026: भारत में नहीं दिखेगा सूर्य ग्रहण, फिर आज क्यों महसूस हो रही थकान?
Solar Eclipse 2026: भारत में ग्रहण नहीं दिखेगा, फिर आज सुस्ती या सिरदर्द क्यों? जानिए वैज्ञानिक सच

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget