एक्सप्लोरर

Signs of Angry Ancestors: पूर्वज नाराज हों तो क्या संकेत देते हैं, इन्हें अनदेखा किया तो बड़ी परेशानी आ सकती है

Signs of Angry Ancestors: पूर्वज या पितरों के नाराज होने पर जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इसलिए ऐसा कोई काम न करें, जिससे पितृ नाराज हों. कुछ संकेतों से पितरों की नाराजगी का पता चलता है.

Signs of Angry Ancestors: हिंदू धर्म (Hindu Dharma) समेत विभिन्न संस्कृतियों में पितरों (Pitru) से संबंधित पूजा-पाठ, ध्यान, दान आदि का महत्व है. हिंदू धर्म में तो पितरों को लेकर ऐसी मान्यता है कि, मरणोपरांत भी पितृ अपनी कृपादृष्टि परिवार पर बनाए रखते हैं. पितृ यदि प्रसन्न होते हैं तो परिवार को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं.

लेकिन किसी कारण पितृ नाराज हो जाए तो इससे जीवन में संकट आ सकता है. जाने-अनजाने में हुए गलत कार्यों से पूर्वज या पितृ कुपित होते हैं. इसलिए भूलकर भी ऐसा कोई काम नहीं करना, जो पितरों की नाराजगी का कारण बनें.

लेकिन प्रश्न यह है कि पितरों की नाराजगी को कैसे पहचानएं और पितरों को प्रसन्न करने के लिए क्या करें. बता दें कि पितृ नाराज होकर आपको कुछ संकेत देते हैं. यदि आपको भी ये संकेत मिल रहे हैं तो समझ लीजिए कि आपके पूर्वज आपसे नाराज हैं.

पूर्वज नाराज हों तो मिलते हैं ये संकेत (Signs of Angry Ancestors)

अज्ञात भय और चिंता: आपको या फिर परिवार के किसी सदस्य को अज्ञात भय सताता है या फिर हमेशा चिंता मसहूस होती है तो यह पितृ दोष (Pitra Dosh) का संकेत है. इसका कारण यह है कि आपके पितृ आपसे प्रसन्न नहीं है.

खाने में बाल निकलना: खाने के दौरान कभी-कभार बाल निकलना आम बात को हो सकती है. लेकिन अक्सर ऐसा होता है या पहले कोर में ही बाल निकल आता है तो यह पितृ दोष का संकेत हैं.

दुर्गंध या बदबू आना: साफ-सफाई के बाद भी यदि घर से बदबू आए और यह पता न चले की आखिर बदबू कहां से आ रही है तो यह नाराज पितरों के संकेत हो सकते हैं.

पूर्वजों के सपने आना (Dream of Ancestors): यदि परिवार के किसी सदस्य को बार-बार पूर्वजों के सपने आते हैं या सपने में आप पूर्वज को दुखी या फिर रोता हुआ देखते हैं तो इसे अच्छा नहीं माना जाता है.

शुभ-मांगलिक कार्यों में अड़चन आना: तीज-त्योहार या फिर शुभ कार्यों के दौरान किसी न किसी तरह से खलल पड़ना या अशुभ घटनाएं हो जाना भी पितरों की नाराजगी का संकेत है. यह इस बात को दर्शाता है कि आपके पितृ असंतुष्ट हैं.

घर के किसी सदस्य का कुंवारा और निसंतान रहना: घर पर पितृ दोष होने से घर के किसी सदस्य का विवाह नहीं हो पाता है. खासकर ऐसा तब होता है, जब घर पर किसी ऐसे सदस्य की मृत्यु हुई हो जोकि कुंवारा हो. इसके अलावा किसी दंपती को संतान न होना भी पितरों की नाराजगी का संकेत होता है.

पितरों की नाराजगी कैसे करें दूर (Pitru Dosh Upay)

पितरों के नाराज होने पर कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. लेकिन आप कुछ विशेष उपायों को कर नाराज पितृ को प्रसन्न कर सकते हैं. इन उपायों से आपके पूर्वज प्रसन्न होंगे और आप सुखी-संपन्न जीवन व्यतीत करेंगे.

  • पूर्वज नाराज हों तो उनके निमित्त पिंड दान जरूर करें.
  • पूर्वजों के निमित्त कुआं, तालाब या प्याऊ आदि का निर्माण कराएं.
  • किसी मंदिर के प्रांगण में बरगद या पीपल का पेड़ लगाएं और पूजा करें.
  • अमावस्या के दिन पितरों के नाम से दूध, चीनी, कपड़ा या दक्षिणा किसी ब्राह्मण या जरूरतमंद को दान करें.
  • पीपल वृक्ष की 108 बार परिक्रमा करने से भी पितृ दोष कम होता है.

ये भी पढ़ें: Astro Tips: भोजन के दौरान बाल का आना, किस बात का संकेत हो सकता है

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Astro Tips: क्या आपकी कुंडली में भी है 'भद्र राजयोग'? जानें कैसे पहचानें और ये आपके जीवन को कैसे बदल सकता है
क्या आपकी कुंडली में भी है 'भद्र राजयोग'? जानें कैसे पहचानें और ये आपके जीवन को कैसे बदल सकता है
Kal Ka Rashifal 10 July 2026: शुक्रवार को लक्ष्मी नारायण योग का महासंयोग, मेष, वृष और तुला सहित इन 4 राशियों की खुलेगी लॉटरी, चमकेगा करियर!
शुक्रवार को लक्ष्मी नारायण योग का महासंयोग, मेष, वृष और तुला सहित इन 4 राशियों की खुलेगी लॉटरी, चमकेगा करियर!
Kanwar Yatra 2026: जहां रावण और उसके पिता करते थे भगवान शिव की पूजा, उस दूधेश्वरनाथ मंदिर में शुरू हुई कांवड़ यात्रा की खास तैयारी
जहां रावण और उसके पिता करते थे भगवान शिव की पूजा, उस दूधेश्वरनाथ मंदिर में शुरू हुई कांवड़ यात्रा की खास तैयारी
Ashadha Amavasya 2026: 14 जुलाई की भौमवती अमावस्या के दुर्लभ संयोग से पहले जानें क्या करें और किन कार्यों से बचें
14 जुलाई की भौमवती अमावस्या के दुर्लभ संयोग से पहले जानें क्या करें और किन कार्यों से बचें

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Embed widget