एक्सप्लोरर

Sawan 2025: पवित्रता और आध्यात्मिकता की ओर लौटने का समय है सावन...

Sawan 2025: सावन को हिंदू धर्म में शुभ और पवित्र महीना माना जाता है जोकि भगवान शिव की पूजा के लिए समर्पित है. सावन पवित्रता और आध्यात्मिकता की ओर लौटने का समय भी है. आइये जानें कैसे?

सावन का पवित्र माह शिव की दिव्य शक्ति से ओतप्रोत होने का अद्भुत अवसर है. फिर चाहे वह व्रत के माध्यम से हो, पूजा के माध्यम से हो, अनुष्ठान के माध्यम से हो या फिर ध्यान के माध्यम से. सावन की शुरुआत होते ही भारत के विभिन्न मंदिर, शिवालय और शिवधाम घंटी, मंत्र, आरती, भजन से गूंजने लगते हैं. आध्यात्मिक रूप से सावन आत्म निरीक्षण और अंतरात्मा के करीब जाने और ईश्वर की कृपा पाने का बेहतरीन समय होता है. इस तरह से सावन आध्यात्मिक जुड़ाव का महीना है.

सावन में इसलिए है जलाभिषेक का महत्व

हिंदू धर्म की पौराणिक कथाओं में ऐसा वर्णन मिलता है कि, जब देवताओं और असुरों के बीच समुद्र मंथन हुआ था तो उससे हलाहल विष निकला था जिसे संसार की रक्षा के लिए स्वयं भगवान शिव ने पी लिया और नीलकंठ कहलाएं. लेकिन विष के कारण उनके शरीर का ताप बढ़ने लगा और गले में जल होने लगी. तब देवताओं ने शीतल जल से शिवजी का अभिषेक किया जिससे विष का प्रभाव और शरीर का ताप कम हुआ. मान्यता है कि इसलिए सावन माह में शिव को जल अर्पित की जाती है. 

सावन के चमत्कारी सोमवार

इसी के साथ सावन महीने में पड़ने वाला सोमवार या सावन सोमवार का व्रत भी दिव्य ऊर्जा से ओतप्रोत होता है. शिव मंदिरों में शिवभक्तों की भारी भीड़, बेलपत्र से ढ़के शिवलिंग, दूध, घी, जल आदि का अभिषेक, मंत्र जाप यह प्रमाण है कि भक्तों के अटूट विश्वास को कैसे शिव ने बनाए रखा है. कोई अच्छे स्वास्थ्य, कोई वैवाहिक जीवन. कोई सुख शांति, कोई संतान सुख तो कोई सफलता की कामना लेकर सावन में शिवलिंग पर जल अर्पित करता है. सावन ऐसा महीना है जब आप सांसारिकता से हटकर शिव की तरह शांत, बलवान और आध्यात्मिकता से प्रभावित हो सकते हैं. 

चेतना के नवीनीकरण की प्रकिया है सावन

धार्मिक दृष्टि के साथ ही आयुर्वेद में भी सावन को शुद्धिकरण और नवीकरण अनुष्ठान के रूप में बताया गया है. इस दौरान हल्का और सात्विक भोजन, व्रत और शुद्धि की सलाह दी जाती है जोकि भय और दुर्बलता को दूर करने का सरल माध्यम है. साथ ही सावन चेतना का नवीनीकरण भी है जो न केवल शरीर बल्कि मन और आत्मा को भी पुनर्जीवित करता है. सावन ऐसा समय है जब आप पवित्रता और आध्यात्मिकता की ओर फिर से लौट सकते हैं.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पल्लवी कुमारी ने देश के सबसे प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (नई दिल्ली) से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है. पत्रकारिता के क्षेत्र में पल्लवी बीते पांच सालों से सक्रिय हैं. इन्हें धर्म, ज्योतिष व अध्यात्म के साथ-साथ लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसे विषयों की भी गहरी समझ व रुचि है, इसके साथ ही कई लोकप्रिय और प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में लेखन कार्य का अनुभव प्राप्त है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश के लिए कोई नहीं लड़ता जंग', PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने भरी संसद में खोल दी आसिम मुनीर की पोल
'देश के लिए कोई नहीं लड़ता जंग', PAK के रक्षामंत्री ने भरी संसद में खोल दी आसिम मुनीर की पोल
मेयर चुनाव: उद्धव गुट ने पहले BJP को दिया समर्थन, अब कांग्रेस पर साधा निशाना, 'शर्म आनी चाहिए'
मेयर चुनाव: उद्धव गुट ने पहले BJP को दिया समर्थन, अब कांग्रेस पर साधा निशाना, 'शर्म आनी चाहिए'
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राशिद खान ने इस खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार, डबल सुपर ओवर के बाद कहा- हम जीत जाते अगर...
राशिद खान ने इस खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार, डबल सुपर ओवर के बाद कहा- हम जीत जाते अगर...

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: राहुल..मौका चूके या चौका ? | Rahul Gandhi | OM Birla | Parliament
America: Trump का 'टॉयलेट पेपर' पाकिस्तान ! | Pakistan News | International
Bharat Ki Baat: दिल्ली टू यूपी..डबल इंजन Vs 2 लड़के | Akhilesh Vs Yogi | UP Election 2027
Sandeep Chaudhary: Trump को Bangladesh पसंद है? | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: Trump को Bangladesh पसंद है? | Rahul Gandhi | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश के लिए कोई नहीं लड़ता जंग', PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने भरी संसद में खोल दी आसिम मुनीर की पोल
'देश के लिए कोई नहीं लड़ता जंग', PAK के रक्षामंत्री ने भरी संसद में खोल दी आसिम मुनीर की पोल
मेयर चुनाव: उद्धव गुट ने पहले BJP को दिया समर्थन, अब कांग्रेस पर साधा निशाना, 'शर्म आनी चाहिए'
मेयर चुनाव: उद्धव गुट ने पहले BJP को दिया समर्थन, अब कांग्रेस पर साधा निशाना, 'शर्म आनी चाहिए'
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राशिद खान ने इस खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार, डबल सुपर ओवर के बाद कहा- हम जीत जाते अगर...
राशिद खान ने इस खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार, डबल सुपर ओवर के बाद कहा- हम जीत जाते अगर...
Border 2 Vs Mardaani 3 BO: बॉर्डर 2 या मर्दानी 3, बॉक्स ऑफिस की रेस में बुधवार को कौन निकला आगे? सनी और रानी की फिल्म का ऐसा रहा हाल
बॉर्डर 2 या मर्दानी 3, बॉक्स ऑफिस की रेस में बुधवार को कौन निकला आगे? सनी और रानी की फिल्म का ऐसा रहा हाल
एपस्टीन से लेकर अनिल अंबानी तक... लोकसभा के रिकॉर्ड से हटाए गए राहुल गांधी की स्पीच के ये शब्द
एपस्टीन से लेकर अनिल अंबानी तक... लोकसभा के रिकॉर्ड से हटाए गए राहुल गांधी की स्पीच के ये शब्द
मुस्लिमों में जैसे कयामत की रात का जिक्र, क्या हिंदुओं में भी कुछ है ऐसा?
मुस्लिमों में जैसे कयामत की रात का जिक्र, क्या हिंदुओं में भी कुछ है ऐसा?
Video: “प्रदर्शन के बीच वाटर कैनन से चोटिल हुई शख्स की आंख
“प्रदर्शन के बीच वाटर कैनन से चोटिल हुई शख्स की आंख" बंदूक की तरह चली तेज बौछार, वीडियो वायरल
Embed widget