एक्सप्लोरर

Sawan Somwar 2025: सावन सोमवार में कैसे करें शिव पूजन, जानें पूजा विधि और व्रत नियम

Sawan Somwar 2025: सावन माह में सोमवार के दिन का खास महत्व होता है. इस दिन भक्त अपने आराध्य भोलेनाथ के लिए उवपास, व्रत और ध्यान आदि करते हैं. जानें श्रावण सोमवार व्रत की विधि, पूजा और अनुष्ठान.

शिव शक्ति और भक्ति का पवित्र माह सावन जिसे श्रावण नाम से भी जाना जाता है का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है. आमतौर पर यह जुलाई और अगस्त में पड़ता है. भगवान शिव को समर्पित श्रावण मास का समय शिवजी की पूजा के लिए श्रेष्ठ माना गया है, क्योंकि इस पवित्र अवधि में आध्यात्मिक विकास, नवीकरण, आत्म चिंतन और भक्ति भाव से जुड़ने का अहम समय माना जाता है.

इस साल सावन की शुरुआत शुक्रवार 11 जुलाई से हो चुकी है, जिसका समापन शनिवार 9 अगस्त 2025 को होगा. वैसे तो सावन का हर दिन पर्व के समान है, लेकिन सावन में पड़ने वाले सोमवार के दिन का महत्व धार्मिक दृष्टि से काफी बढ़ जाता है. सावन सोमवार के दिन शिवभक्त उपवास या व्रत रखते हैं, जलाभिषेक और रुद्राभिषेक जैसे धार्मिक कार्य अनुष्ठान किए जाते हैं.

बता दें कि, इस साल सावन महीने में कुल 4 सोमवार पड़ेंगे, जिसमें पहले श्रावण सोमवार का व्रत 14 जुलाई को रखा गया था. इसके बाद आज 21 जुलाई को दूसरा सावन सोमवार है. आने वाले दो सावन सोमवार का व्रत 28 जुलाई और 4 अगस्त को रखा जाएगा. आइये जानते है सावन सोमवार के दिन कैसे करें शिव पूजन, क्या है व्रत और अनुष्ठान की विधि.

शिव पूजन के महत्वपूर्ण चरण (Sawan Somwar Shiv Puja Step)

स्नान और व्रत संकल्प- सुबह जल्दी उठना चाहिए और स्नान के बाद साफ वस्त्र धारण कर पूजाघर में घी का दीप जलाकर व्रत का संकल्प लेना चाहिए.

अभिषेक- सावन सोमवार की पूजा में सबसे पहले शिवलिंग का जलाभिषेक करना चाहिए. गंगाजल, दूध, दही, शहद, घी आदि से पंचामृत तैयार कर अभिषेक करें.

प्रसाद- इसके बाद शिव को बेलपत्र, भांग, धतूरा, सफेद फूल, फल, चंदन और धूप-दीप अर्पित करना चाहिए.

मंत्र जाप- ऊं नम: शिवाय या महामृत्युंजय मत्र का जाप करना चाहिए.

रात्रि जागरण- रात में जागकर शिव भजन, स्त्रोत या शिव पुराण का पाठ करना चाहिए.

व्रत पारण- अगले दिन यानी मंगलवार को शुभ मुहूर्त में व्रत खोलना चाहिए.

सावन सोमवार व्रत के नियम (Sawan Somwar Vrat rituals)

  • अशुद्ध, गंदे या काले रंग के कपडे़े पहनकर शिवजी की पूजा न करें.
  • पूजा करते समय हमेशा अपना मुख पूर्व या उत्तर दिशा की ओर ही रखें.
  • खडे होकर शिव पूजन करने से बजाय आसन पर बैठकर करें.
  • शिवजी को केवल सात्विक चीजों का ही भोग लगाएं.  

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पल्लवी कुमारी ने देश के सबसे प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (नई दिल्ली) से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है. पत्रकारिता के क्षेत्र में पल्लवी बीते पांच सालों से सक्रिय हैं. इन्हें धर्म, ज्योतिष व अध्यात्म के साथ-साथ लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसे विषयों की भी गहरी समझ व रुचि है, इसके साथ ही कई लोकप्रिय और प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में लेखन कार्य का अनुभव प्राप्त है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिगो की फ्लाइट में 24 घंटे में दूसरी धमकी, वॉशरूम में मिला लिपस्टिक से लिखा नोट, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
इंडिगो की फ्लाइट में 24 घंटे में दूसरी धमकी, वॉशरूम में मिला लिपस्टिक से लिखा नोट, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
'हम सरेंडर तो नहीं कर सकते...,' उस्मान तारिक पर बोले सूर्यकुमार यादव; प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोला बड़ा राज
'हम सरेंडर तो नहीं कर सकते', उस्मान तारिक पर बोले सूर्यकुमार यादव; प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोला बड़ा राज
महाराष्ट्र: भारत-पाकिस्तान T20 मैच को लेकर भड़का उद्धव ठाकरे गुट, कहा- 'खून और खेल...'
महाराष्ट्र: भारत-पाकिस्तान T20 मैच को लेकर भड़का उद्धव ठाकरे गुट, कहा- 'खून और खेल...'
‘मेढ़क के जहर से हुई एलेक्सी नेवेलनी की मौत’, ब्रिटेन-फ्रांस समेत इन 5 देशों ने रूस पर लगाया बड़ा आरोप
‘मेढ़क के जहर से हुई एलेक्सी नेवेलनी की मौत’, ब्रिटेन-फ्रांस समेत इन 5 देशों ने रूस पर लगाया बड़ा आरोप

वीडियोज

Sadhguru के ‘दामाद’ ने बताई घर पर होने वाली अनोखी बातचीत!
Mahashivratri 2026 में Sadhguru के आश्रम में क्या गाने वाले हैं Swaroop Khan?
PM Modi visit to Assam : PM मोदी ने असम को कई सौगात दी..कांग्रेस पर साधा निशाना | Assam News
Mahadangal With Chitra Tripathi: यूपी में 27 का एजेंडा, सनातन ही रहेगा? | Shankracharya
Mahashivratri 2026 Special: Swagat Rathore, वो Singer जिन्हें सुनकर अपने आंसू नहीं रोक पाए Sadhguru

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिगो की फ्लाइट में 24 घंटे में दूसरी धमकी, वॉशरूम में मिला लिपस्टिक से लिखा नोट, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
इंडिगो की फ्लाइट में 24 घंटे में दूसरी धमकी, वॉशरूम में मिला लिपस्टिक से लिखा नोट, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
'हम सरेंडर तो नहीं कर सकते...,' उस्मान तारिक पर बोले सूर्यकुमार यादव; प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोला बड़ा राज
'हम सरेंडर तो नहीं कर सकते', उस्मान तारिक पर बोले सूर्यकुमार यादव; प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोला बड़ा राज
महाराष्ट्र: भारत-पाकिस्तान T20 मैच को लेकर भड़का उद्धव ठाकरे गुट, कहा- 'खून और खेल...'
महाराष्ट्र: भारत-पाकिस्तान T20 मैच को लेकर भड़का उद्धव ठाकरे गुट, कहा- 'खून और खेल...'
‘मेढ़क के जहर से हुई एलेक्सी नेवेलनी की मौत’, ब्रिटेन-फ्रांस समेत इन 5 देशों ने रूस पर लगाया बड़ा आरोप
‘मेढ़क के जहर से हुई एलेक्सी नेवेलनी की मौत’, ब्रिटेन-फ्रांस समेत इन 5 देशों ने रूस पर लगाया बड़ा आरोप
क्या ऋतिक रोशन ने ‘डॉन 3’ में रणवीर सिंह को किया रिप्लेस? ‘वॉर 2’ एक्टर ने रुमर्स पर तोड़ी चुप्पी, बताया सारा सच
क्या ऋतिक रोशन ने ‘डॉन 3’ में रणवीर सिंह को किया रिप्लेस? ‘वॉर 2’ एक्टर ने बताया सच
पाकिस्तान की यूनिवर्सिटी में छात्रों ने गाया भारत का राष्ट्रगान तो भड़क गई शहबाज सरकार, चार स्टूडेंट्स को निकाला
PAK की यूनिवर्सिटी में छात्रों ने गाया भारत का राष्ट्रगान तो भड़क गई शहबाज सरकार, चार स्टूडेंट्स को निकाला
RSV से हर साल 100000 बच्चों की होती है मौत, WHO के हिसाब से जानें कब लगवाएं इसकी वैक्सीन?
RSV से हर साल 100000 बच्चों की होती है मौत, WHO के हिसाब से जानें कब लगवाएं इसकी वैक्सीन?
आयुष्मान कार्ड  से एक साल में कितनी बार करा सकते हैं इलाज, जानें क्या होते हैं नियम?
आयुष्मान कार्ड  से एक साल में कितनी बार करा सकते हैं इलाज, जानें क्या होते हैं नियम?
Embed widget