एक्सप्लोरर

शनिवार व्रत: शनि देव को प्रसन्न करने का सही तरीका और नियम, जानें क्या करें!

Shani Dev Vrat Niyam: शनिदेव को न्याय और कर्म का देवता कहा जाता है. ऐसे में जो लोग भी शनिवार का व्रत करते हैं, उन्हें इसका सही तरीका जान लेना चाहिए, नहीं तो व्रत करने का फल शून्य हो जाता है.

Saturday Fasting Rule: सनातन धर्म में सप्ताह के सातों दिन किसी न किसी भगवान को समर्पित होते हैं. उसी में से शनिवार का दिन कर्म और न्याय के देवता कहे जाने वाले शनिदेव को समर्पित है.

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शनि देव को प्रसन्न करने के लिए नियम बद्ध तरीके से उनकी पूजा और व्रत करना चाहिए. शनिवार का व्रत करने वाले ज्यादातर लोग व्रत करते वक्त कई गलतियां करते हैं, जिससे उन्हें मनचाहा फल प्राप्त नहीं होता है. आइए जानते हैं शनिवार का व्रत रखने का सही तरीका क्या है? 

शनिवार का व्रत करने से पहले आपको मन में उनका स्मरण करना चाहिए. ऐसे में अगर आप शनिवार का व्रत करते हैं या करना चाहते हैं तो एक दिन पहले ही तामसिक भोजन से दूरी बना लें.

शनिवार के दिन ब्रह्म मुहूर्त में  स्नान आदि कर साफ कपड़ों में शनिदेव के सामने पूजा और व्रत करने का संकल्प लें. इसके बाद किसी भी पीपल के पेड़ में पानी डालने के साथ 7 बार परिक्रमा लगाएं.

परिक्रमा के दौरान शनिदेव का ध्यान करके 'ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः' मंत्र का उच्चारण करें. इस दौरान पीपल के पेड़ में रक्षा सूत्र बांधना सही माना जाता है.


शनिवार व्रत: शनि देव को प्रसन्न करने का सही तरीका और नियम, जानें क्या करें!

शनि देव की लोहे की प्रतिमा की पूजा करें
शनिवार का व्रत शनि देव के लिए किया जाता है. ऐसे में शनिवार का व्रत रखते हैं तो मन, कर्म और वचन से पवित्र होना बेहद जरूरी है. शनिवार के दिन शनि देव की कथा सुनने से भाग्य सुधरता है.

ऐसे में शनिवार के दिन शाम के वक्त किसी भी मंदिर में जाकर शनि देव की आरती करनी चाहिए. इसके साथ ही उन्हें सरसों का तेल भी चढ़ाना चाहिए.

शनि देव की कृपा पाने के लिए घर में लोहे से बनी उनकी प्रतिमा की पूजा करनी चाहिए. इसके साथ ही शनिवार के दिन काला तिल, सरसों का तेल और काला वस्त्र शनिदेव को जरूर अर्पित करें. शनिवार के दिन कंबल का दान करने से भी विशेष लाभ मिलता है.

शनि देव की पूजा करने के नियमों में उनके मंत्र और स्तोत्र का जाप करना भी शामिल है. ऐसा करने से शनि की महादशा से छुटकारा मिलता है. जो भी व्यक्ति शनिवार का व्रत रखता है, उसे व्रत के अगले दिन शनिदेव की पूजा करने के बाद ही व्रत का पारण करें. बिना पारण के व्रत स्वीकार नहीं होता है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

अंकुर अग्निहोत्री (Ankur Agnihotri)

Astrology & Religion Content Writer

अंकुर अग्निहोत्री ABP Live के Astro & Religion सेक्शन से जुड़े डिजिटल पत्रकार हैं, जो दैनिक राशिफल, व्रत-त्योहार, ग्रह-गोचर और ज्योतिषीय विषयों पर सरल, तथ्य-आधारित और उपयोगी लेखन करते हैं. उनका कंटेंट विशेष रूप से उन पाठकों के लिए तैयार होता है जो ज्योतिष और धर्म को आसान भाषा में समझना चाहते हैं.

अंकुर पिछले 2+ वर्षों से ABP Live (abplive.com) में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं और ज्योतिष, अंक शास्त्र, वास्तु शास्त्र, शकुन अपशकुन शास्त्र, हस्तरेखा, स्वप्न शास्त्र, चाइनीच ज्योतिष आदि पर आर्टिकल्स प्रकाशित करते हैं.

उनका काम हाई-फ्रीक्वेंसी कंटेंट प्रोडक्शन, ट्रेंड-आधारित स्टोरी चयन और यूजर-इंटेंट आधारित लेखन पर केंद्रित है, जिससे उनके लेख लगातार अच्छा डिजिटल एंगेजमेंट प्राप्त करते हैं. इसके अतिरिक्त अंकुर अग्निहोत्री निम्नलिखित विषयों पर भी लेखन करते हैं:

  • दैनिक और साप्ताहिक राशिफल
  • ग्रह-गोचर और ज्योतिषीय प्रभाव
  • व्रत-त्योहार और धार्मिक तिथियां

वे अपने लेखों में जानकारी प्रस्तुत करते समय, पंचांग आधारित तिथि, नक्षत्र और योग का संदर्भ लेते हैं. सामान्य ज्योतिषीय सिद्धांतों (ग्रह-स्थिति, गोचर प्रभाव) का उपयोग करते हैं और पारंपरिक धार्मिक मान्यताओं और प्रचलित स्रोतों के आधार पर जानकारी देते हैं. अंकुर ABP Live जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ जुड़े हैं और Astro सेक्शन में नियमित रूप से कंटेंट प्रकाशित करते हैं.

उनके लेख धार्मिक मान्यताओं, पारंपरिक ज्योतिषीय सिद्धांतों और सामान्य स्रोतों पर आधारित होते हैं. वे किसी भी प्रकार के निश्चित या गारंटीड परिणाम का दावा नहीं करते और पाठकों को जानकारी को मार्गदर्शन के रूप में लेने की सलाह देते हैं. इन्होने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.

अंकुर का फोकस ज्योतिष और धर्म को सरल, व्यावहारिक और समझने योग्य रूप में प्रस्तुत करना है, ताकि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर यह जानकारी हर वर्ग के पाठकों तक पहुंच सके.

Personal Interests की बात करें तो अंकुर को अंक शास्त्र, वैदिक ज्योतिष, वास्तु और स्वप्न शास्त्र में रुचि. साथ ही साहित्य और फिल्में देखने का शौक है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर क्या करने से कुयोनि में नहीं मिलता जन्म, ज्योतिषाचार्य से जानें
कामिका एकादशी पर क्या करने से कुयोनि में नहीं मिलता जन्म, ज्योतिषाचार्य से जानें
Rashifal 9 August 2026: कामिका एकादशी पर मां लक्ष्मी की बरसेगी 6 राशियों पर कृपा, मेष से मीन तक राशिफल देखें
कामिका एकादशी पर मां लक्ष्मी की बरसेगी 6 राशियों पर कृपा, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Sawan 2026: सावन के बाद इन 4 राशियों की किस्मत लेगी बड़ा मोड़
सावन के बाद इन 4 राशियों की किस्मत लेगी बड़ा मोड़
Kanya Saptahik Rashifal 9-15 August 2026: कन्या राशि वालों के लिए ग्रहों का ग्रीन सिग्नल! अब तेजी से आगे बढ़ेंगे रुके काम
कन्या राशि वालों के लिए ग्रहों का ग्रीन सिग्नल! अब तेजी से आगे बढ़ेंगे रुके काम

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget