एक्सप्लोरर

Hajj 2025: हज यात्रा के दौरान कौन से महत्वपूर्ण नियम होते हैं

Hajj 2025: हज पर जाना हर मुसलमान के लिए सौभाग्य की बात होती है. इस्लाम में कहा गया है कि व्यक्ति को जीवन में एक बार हज यात्रा जरूर करनी चाहिए. जानें हज से जुड़ी परंपरा और मुख्य बातें.

Hajj 2025: हर मुसलमान के लिए हज यात्रा बहुत ही खास महत्व रखता है. इसलिए हर साल लाखों की तादाद में मुस्लिम श्रद्धालु सऊदी अरब के मक्का शहर की ओर इकट्ठा होते हैं और हज यात्रा की शुरुआत करते हैं. बता दें कि इस साल हज यात्रा की शुरुआत 4 जून 2025 से हुई थी और जो समाप्त हो चुका है.

हज यात्रा की शुरुआत इस्लामी चंद्र कैलेंडर के 12वें महीने जिल हुज्जा की आठवीं तारीख से होती है. इस्लाम में ऐसा कहा गया है कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में एक बार हज तीर्थयात्रा जरूर करनी चाहिए. इसका कारण यह है कि हज को इस्लाम के पांच मूलभूत स्तंभों में एक माना गया है. यानी हर मुसलमान पर हज 'फर्ज' है. हालांकि कुछ परिस्थितियों में हज की छूट भी दी जाती है.

हज यात्रा के जरूरी नियम

मुसलमानों को अल्लाह द्वारा हज की पवित्र तीर्थयात्रा पूरा करने का आदेश है. इसका जिक्र कुरान में भी मिलता है. अन्य पवित्र तीर्थयात्रा की तरह हज में भी कई तरह के अनुष्ठान और रीति रिवाज होते हैं, जिसे हर हज यात्री आध्यात्मिक, भावनात्मक और शारीरिक चुनौती के साथ पूरा करता है. इस दौरान बिना सिला हुआ सफेद कपड़ा पहनना पड़ता है, जिसे शरीर में सिर्फ लपेटा जाता है. हालांकि महिलाओं को यह छूट रहती है कि वह अपनी पसंद के अनुसार कोई भी सादा कपड़ा पहन सकती है. लेकिन फिर भी हिजाब के नियमों का पालन करना पड़ता है. इसी तरह हज यात्रा में कई तरह के नियम और रीति रिवाज होते हैं. आइए जानते हैं हज यात्रा के महत्वपूर्ण चार जरूरी नियमों के बारे में.

पहले दिन क्या होता है?

हज यात्रा के पहले दिन तीर्थयात्री मक्का पहुंचते हैं और सबसे पहले तवाफ करते हैं. इसमें हाजी काबा के चारों ओर 7 बार उल्टी दिशा में चक्कर लगाते हैं. इस नियम को एकता और अल्लाह के प्रति समर्पण का प्रतीक माना जाता है. तवाफ की शुरुआत और इसका अंत काबा के कोने में लगे हज्रे अस्वद यानी काले पत्थर से होता है. तवाफ के बाद हाजी सई करते हैं. इसमें सफा और मरवा की दो पहाड़ियों के बीच सात बार चक्कर लगाना होता है. इस रिवाज को भरोसा, संघर्ष और खुदा की रहमत का प्रतीक माना जाता है. इसके बाद हज यात्री मक्का से मीना की ओर रवाना होते हैं.

इस नियम के बिना अधूरी होती है हज यात्रा

पहले दिन की यात्रा के बाद दूसरे दिन की यात्रा की शुरुआत होती है. इसमें हज यात्री मैदान ए अराफात में इकट्ठा होकर सूर्यास्त तक खुदा की इबादत करते हैं. इसे वुकूफ कहा जाता है, जोकि हज यात्रा का सबसे अहम रिवाज है. अगर कोई हज यात्री यात्रा के दौरान वुकूफ में शामिल नहीं होता तो उसकी हज यात्रा अधूरी मानी जाती है. कहा जाता है कि, हज यात्रा के दूसरे दिन यानी वुकूफ में ही पैगंबर मोहम्मद साहब ने आखिरी तकरीर दी थी. मुसलमान चाहे हज यात्रा में हो या नहीं हो, फिर भी इस दिन रोजा रखने का महत्व है. सूर्यास्त के बाद हज यात्री मीना के पास मुलदलिफा पहुंचते हैं और खुले आसमान के नीचे रात बिताई जाती है. यहीं पर हज यात्री रमी के लिए कंकड़ इकट्ठा करते हैं.

शैतान को कंकड़ मारना

हज यात्रा के तीसरे दिन हाजी जमारात पर कंकड़ फेंकने के लिए फिर से मीना लौटते हैं. इस दिन शैतान को पत्थर मारने की पंरपरा होती है. यह हज यात्रा का अनिवार्य अनुष्ठान माना जाता है, जिसे रमी अल-जमरात कहा जाता है. इसमें यात्री शैतान के प्रतीक तीन स्तंभों पर कंकड़ मारते हैं.

बाल छोटे करवाने या सिंर मुंडवाने की परंपरा

हज यात्रा के बाद बाल कटवाने या सिर मंडवाने की परंपरा निभाई जाती है. इस दौरान पुरुष हज यात्री अपने बाल मुंड़वाते हैं. वहीं महिलाएं बालों को छोटा कराती है. इस परंपरा को जीवन के नए शुरुआत और परंपरा का प्रतीक माना जाता है. बाल कटवाने के बाद हाजी फिर से मक्का लौटकर तवाफ अल इफादा करते हैं और सई की ओर बढ़ते हैं. इन नियमों को पूरा करने के बाद हज यात्रा पूरी होती है.

ये भी पढ़ें: मुस्लिम महिलाओं के लिए बाल कटवाना हराम है? क्या कहता है इस्लाम

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पल्लवी कुमारी (Pallawi Kumari)

धर्म-ज्योतिष विशेषज्ञ | डिजिटल मीडिया पत्रकार | कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट
पल्लवी कुमारी एक कुशल डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें मीडिया उद्योग में 7 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC, नई दिल्ली) की पूर्व छात्रा पल्लवी, जटिल धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों को शोध-आधारित, सरल और प्रभावी भाषा में प्रस्तुत करने में विशेषज्ञता रखती हैं.

वर्तमान में ABP News के साथ एक कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ीं पल्लवी, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विश्वसनीय और मूल्यवान सामग्री तैयार करने के लिए जानी जाती हैं.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise)
पल्लवी की लेखन शैली पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक डिजिटल आवश्यकताओं का एक बेहतरीन मिश्रण है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता के क्षेत्र निम्नलिखित हैं:

  • ज्योतिष एवं खगोल विज्ञान: वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर और जीवन पर इनके प्रभाव का गहन विश्लेषण.
  • वास्तु एवं अंकशास्त्र: घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा के लिए व्यवहारिक वास्तु उपाय और अंकगणितीय प्रभाव.
  • धर्म एवं संस्कृति: भारतीय व्रत-त्योहारों का महत्व, धार्मिक परंपराएं और पौराणिक संदर्भों की व्याख्या.
  • अध्यात्म एवं लाइफस्टाइल: जीवन प्रबंधन, मानसिक शांति और समकालीन जीवनशैली के साथ आध्यात्मिकता का तालमेल.
  • डिजिटल कंटेंट: SEO-फ्रेंडली राइटिंग, एक्सप्लेनर कंटेंट और फीचर स्टोरी टेलिंग.

पेशेवर सफर (Professional Journey)
अपने सात वर्षों के करियर में, पल्लवी ने देश के प्रमुख मीडिया संस्थानों में अपनी लेखनी का लोहा मनवाया है:

  • ABP News: (वर्तमान) कंटेंट राइटर - धर्म, ज्योतिष और समसामयिक विषयों पर विस्तृत कवरेज.
  • Hindustan, India News & Live India: न्यूज़ राइटिंग, फीचर स्टोरीज़ और डिजिटल मीडिया के विभिन्न पहलुओं में महत्वपूर्ण अनुभव.

इनके लेखन की विशेषता
पल्लवी के लेख पाठकों के बीच अपनी प्रमाणिकता के लिए जाने जाते हैं. उनकी लेखन शैली की मुख्य विशेषताएं हैं:

  • शोध-आधारित दृष्टिकोण: शास्त्रीय ग्रंथों और विश्वसनीय स्रोतों का गहराई से अध्ययन.
  • सरल और स्पष्ट: कठिन विषयों को भी आम पाठक के लिए आसानी से समझने योग्य बनाना.
  • SEO ऑप्टिमाइज्ड: डिजिटल पाठकों की पसंद और सर्च इंजन की आवश्यकताओं के अनुसार लेखन.
  • पाठक-केंद्रित: जानकारी को केवल सूचनात्मक नहीं, बल्कि व्यावहारिक जीवन में उपयोगी बनाना.

मेरा उद्देश्य पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक जीवन के बीच एक पुल बनना है, ताकि पाठक प्रामाणिक जानकारी को सरलता से अपने जीवन में उतार सकें."

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jagannath Rath Yatra 2026: 'द्वितीया' तिथि पर ही क्यों निकाली जाती है जगन्नाथ रथ यात्रा, क्या है रहस्य ?
'द्वितीया' तिथि पर ही क्यों निकाली जाती है जगन्नाथ रथ यात्रा, क्या है रहस्य ?
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग पर जल चढ़ाने से पहले जरूर बजाएं घंटी, वरना अधूरी मानी जाती है पूजा!
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग पर जल चढ़ाने से पहले जरूर बजाएं घंटी, वरना अधूरी मानी जाती है पूजा!
Ashadha Gupt Navratri 2026 Date: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि पर 12 साल बाद दुर्लभ योग, जानें कलश स्थापना का सही मुहूर्त और जरूरी नियम
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि पर 12 साल बाद दुर्लभ योग, जानें कलश स्थापना का सही मुहूर्त और जरूरी नियम
Vinayak Chaturthi 2026: आषाढ़ विनायक चतुर्थी कब ? कामयाबी और तरक्की के लिए ऐसे करें व्रत, बप्पा देंगे आशीष
आषाढ़ विनायक चतुर्थी कब ? कामयाबी और तरक्की के लिए ऐसे करें व्रत, बप्पा देंगे आशीष

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत शेख हसीना को बांग्लादेश वापस भेजेगा या नहीं? विदेश मंत्रालय का सख्त जवाब- 'हमने पहले ही...'
भारत शेख हसीना को बांग्लादेश वापस भेजेगा या नहीं? विदेश मंत्रालय का सख्त जवाब- 'हमने पहले ही...'
देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात के बाद जयंत पाटील का बड़ा बयान, मर्जर पर क्या बोले शरद पवार के नेता
देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात के बाद जयंत पाटील का बड़ा बयान, मर्जर पर क्या बोले शरद पवार के नेता
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने कर दिया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत
'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने किया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत
Explained: UAE होर्मुज स्ट्रेट के बगल में क्यों बना रहा नया बंदरगाह? ईरान के 'इकोनॉमिक बम' का तोड़ या कमजोरी छिपाने की कोशिश
UAE होर्मुज स्ट्रेट के बगल में क्यों बना रहा नया बंदरगाह? ईरान के इकोनॉमिक बम का तोड़ क्यों खास?
America Green Chilli Price: अमेरिका में किस भाव मिलती है मिर्च? भारतीय महिला ने जो बताया उसे सुन उछल पड़ेंगे आप
अमेरिका में किस भाव मिलती है मिर्च? भारतीय महिला ने जो बताया उसे सुन उछल पड़ेंगे आप
Embed widget